02/09/2022
सुबह सुबह जब आंख खुली
चिड़ियों ने चहचहया
हवाओं का झोंका सरसराया
मीठी धूप की किरणो ने सराहा
मानो जीवन धन्य हुआ.
वो कौन है जो तुझे जगाया
वो तू ही तो है वो तू ही तो है
जिसे सबने भगवान बताया.
तू है समाया हुआ
प्रकाश में पुण्य में
विकास में दिव्य में
दुआवों मे प्राथनाओं
हर उस पवित्र भावनाओं में.
जो जीवन देती है
धरा की सभी संरचनाओं में
वो तू ही तो है, वो तू ही तो है
जिसे सबने भगवान बताया।