Dargah Maner Sharif

Dargah Maner Sharif The Official page of Dargah Maner Sharif. Historical and Religious Place in Maner sharif
(251)

20/01/2026

मनेर शरीफ दरगाह बिहार के सबसे महत्वपूर्ण सूफ़ी केन्द्रो में से एक है| यह दरगाह हज़रत मखदूम यहना मनेरी अलैह से जुड़.....

आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को भारत देश की महान एवं प्रसिद्ध ख़ानक़ाह मनेर शरीफ़ में 30, 31 जनवरी तथा 1 फ़रवरी 2026 को आयोजि...
17/01/2026

आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को भारत देश की महान एवं प्रसिद्ध ख़ानक़ाह मनेर शरीफ़ में 30, 31 जनवरी तथा 1 फ़रवरी 2026 को आयोजित होने वाले हज़रत सुल्तानुल मख़दूमीन, शैख़ कमालुद्दीन अहमद यहिया मनेरी (रह.) के 757वें उर्स-ए-मुबारक के भव्य एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता ख़ानक़ाह मनेर शरीफ़ के सज्जादा नशीन हज़रत सैयद शाह तारिक़ इनायतुल्लाह फ़िरदौसी ने की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) दानापुर, अंचलाधिकारी मनेर, थाना प्रभारी मनेर, नगर परिषद मनेर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य उर्स-ए-मुबारक 2026 की तैयारियों की समीक्षा करना तथा समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था। इस अवसर पर हज़रत सैयद शाह तारिक़ इनायतुल्लाह फ़िरदौसी ने उर्स मेले के दौरान स्वच्छता, शांति एवं कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, आवागमन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा ज़ायरीन (श्रद्धालुओं) की सुविधाओं को लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि उर्स-ए-मुबारक केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आस्था, सम्मान, आध्यात्मिकता और सामाजिक सौहार्द का जीवंत प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग और हर धर्म के लोग श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं।

बैठक के उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा दरगाह परिसर एवं उर्स मेला मैदान का स्थल निरीक्षण भी किया गया तथा उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया गया। प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि उर्स-ए-मुबारक के दौरान ज़ायरीन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरे किए जाएंगे।

गौरतलब है कि उर्स-ए-मुबारक के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में ज़ायरीन मनेर शरीफ़ पहुंचते हैं। इस बैठक के माध्यम से वर्ष 2026 के उर्स को और अधिक सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय के साथ ठोस कदम तय किए गए।

Address

Maner
Maner Sharif
801108

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dargah Maner Sharif posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Dargah Maner Sharif:

Shortcuts

Share