23/09/2026
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि माँ नैन तुंगा कमेटी के सचिव श्री कांशीराम ठाकुर जी का निधन हो गया है।
सचिव जी का माँ भगवती के प्रति सेवा, श्रद्धा एवं समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सरल एवं सेवाभावी व्यक्तित्व हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा।
माँ भगवती दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏