24/05/2026
हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र को मिले प्रतिनिधित्व! ✨
मुख्य सचिव पद के लिए 1995 बैच के अधिकारियों के नामों की अटकलों के बीच, 'थाची वैली ऑफ गॉड' और समस्त देव संस्कृति प्रेमियों की तरफ से सरकार से यह पुरजोर मांग की जाती है कि 1994 बैच के कर्मठ अधिकारी श्री ओंकार शर्मा जी को यह अवसर दिया जाए।
एक तो वह सीनियर हैं और दूसरा, प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र से आते हैं। उन्हें मुख्य सचिव बनाना सरकार के लिए हर दृष्टिकोण से लाभकारी, न्यायसंगत और संपूर्ण देवभूमि के हित में रहेगा।