भगवती चमैणी माता मंदिर जैदेवी

  • Home
  • India
  • Mandi
  • भगवती चमैणी माता मंदिर जैदेवी

भगवती चमैणी माता मंदिर जैदेवी Hindu temple located in Jaidevi, Himanchal Pradesh. Most popular temple in Jaidevi

भगवती चमैणी देवी मंदिर वौडल गांव की पहाड़ी में विराजमान है । जो की जै देवी नमक पंचायत में स्थित है जिस मंदिर के पुजारी श्री संजय कुमार जी और गूर श्री राजू जी है। यह एक प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण इसी गांव के लोगों के द्वारा जन कल्याण हेतु और बढ़ती हुई बीमारियों की रक्षा के लिए गांव के लोगों ने देवी की आराधना की और एक भव्य मंदिर का निर्माण इसी गांव की ऊंची चोटी पर किया । चमैणी माता को चर्म रोग की बीमारियों से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है। चमैणी देवी को देव बाला टीका जै देवी की बड़ी बहन के रूप में जाना जाता है। देवी की देव शक्ति के बारे में मुझे बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि कभी भी प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं पढ़ती। जय माँ चमैणी

देव बाला टीका जी का मंदिर जै देवी की पहाड़ियों में उच्च स्थान पर बसा हुआ यह हिंदू प्राचीन मंदिर है अगर इतिहास की बात करें श्री देव बाला टीका जी को बर्बरीक के बड़े बेटे के रूप में जाना चाहता है । लोकगाथा के अनुसार भगवती चमैणी देवी और देव बाला टीका का आपस में बहुत ही गहरा नाता है। जहां पर देवता जी निवास करते हैं उस स्थान का नाम " काफला " से जगत विख्यात है यह मंदिर केवल सक्रांति और विशेष अवसरों पर ही खोला जाता है जय देवी के लोगों की इस मंदिर पर काफी आस्था हैं कमरूनाग के पुत्र होने के कारण देव बाला टीका को जै देवी (स्थान) के बारिश के देवता माने जाते हैं। देवता जी का मंदिर कास्त कलाओं और हस्तकला से सुशोभित है। देवता जी के मंदिर का इतिहास बहुत पुराना माना जाता है। देवता जी के प्रांगण में हर वर्ष सुंदर मेले का आयोजन किया जाता हैं

Address

Jaidevi
Mandi
175031

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भगवती चमैणी माता मंदिर जैदेवी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category