सप्तभगिनी

सप्तभगिनी ।।बदार घाटी की सात देवी बहनों को समर्पित।।
।।जय माता दी।।

।।बदार घाटी की सात देवी बहनों माँ बगलामुखी, माँ मैहणी, माँ धारा नागण, माँ निसु पराशरी, माँ सोना सिंहासन, माँ काण्ढी घटाशनी, माँ बूढ़ी बछ्वारण जी को समर्पित।।

कहतें हैं कि मण्डी जिला के बदार घाटी की में स्थित सात देवी बहनें बंगाल के गौड़ देश से आई हैं। एक बार सातों बहनें तीर्थ नहाने के लिए जा रही थी। रास्ते में उन्हे एक तिल का दाना मिला। छ बहनों ने मिल बांट कर वह तिल का छोटा सा दाना खा लिया। सातवीं

बहन जो की सबसे छोटी थी उनको तिल खाने को नहीं मिला इसलिए वह नाराज हो गई। उसे मनाने के लिए बाकी छ बहनों ने अपने दाँतों से खुर्च कर उसे थोड़ा थोड़ा तिल दे दिया।। इसकी वजह से सातवीं बहन को सबसे ज्यादा तिल का हिसा खाने को मिल गया। ऐसा माना जाता है कि सात बहनों के इस आपसी अटूट प्रेम की वजह से उन्हे देव योनि प्राप्त हो गई।
छोटी अर्थार्त सातवीं बहन द्वारा ज्यादा तिल का हिसा खाने के कारण बाकि बहनों ने उन्हे बड़ी देवी का स्थान दे दिया।
हर एक देवी का स्थान उसी तरह निर्धारित हो गया जितना तिल का हिसा उन्होने खाया था।

वर्तमान समय में इन देवियों के मन्दिर जिला मण्डी के बदार घाटी में विभिन जगहों पर स्थापित है।
माँ बगलामुखी जी का गांव बाखली में, माँ मैहणी का गांव मैहणी में, माँ धारा नागण का गांव धार में, माँ निसु पराशरी का गांव निसु में,माँ सोना सिंहासन का न्युल में,माँ घटाशनी का गांव शिवाबदार में और माँ बूढ़ी बछ्वारण का गांव मासड़ में स्थित है।

07/05/2026

🥀✨ ॥ मां घटाशनी जी का ऐतिहासिक दौरे से लौटने के उपरांत गांव वासियों द्वारा मां घटाशनी व मां गंगा का भव्य स्वागत ॥ ✨🥀

17/04/2026

✨🥀॥ मां घटाशनी जी इलाका शनोर की सुंदर वादियों के बीच अपने हारियानों संग गुजरती हुईं ॥🥀✨

15/04/2026

✨॥ मां घटाशनी जी का काफिला लोगी सौह ज्वालापुर की ओर बढ़ता हुआ ॥✨

13/04/2026

🥀🌸॥ शिवाबदार में इलाका बदार की महाशक्तियां शुकदेव ऋषि जी, माता मैहणी जी, माता सोना सिंहासन जी, माता कांढी घटाशनी जी, माता बूढ़ी बच्छवारण जी एक साथ ॥🌸🥀

🥀🌸॥ श्री देवी ब्रह्मा घटाशन जी, बिहनधार, इलाका बदार ॥🌸🥀   🌹🌹🌹                                 🌹🌹🌹
22/03/2026

🥀🌸॥ श्री देवी ब्रह्मा घटाशन जी, बिहनधार, इलाका बदार ॥🌸🥀 🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

🥀🪷॥ माता धारा नागिन जी ॥🪷🥀🌹🌹🌹                                 🌹🌹🌹
27/02/2026

🥀🪷॥ माता धारा नागिन जी ॥🪷🥀🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

🪷🥀॥ भगवती माता निशु पराशरी जी ॥🥀🪷🌹🌹🌹                                 🌹🌹🌹
26/01/2026

🪷🥀॥ भगवती माता निशु पराशरी जी ॥🥀🪷🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

18/12/2025

✨॥ ऐतिहासिक शिवा कुरनू 2025 के प्रथम दिवस की कुछ झलकियां ॥✨
🍁 श्री शुकदेव मुनि महाराज संग मां घटाशनी 🍁

🪷🥀॥ जेठी देवी माता बगलामुखी जी ॥🥀🪷🌹🌹🌹                                 🌹🌹🌹
23/11/2025

🪷🥀॥ जेठी देवी माता बगलामुखी जी ॥🥀🪷
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

🪷🥀॥ राजराजेश्वरी मां घटाशनी जी, शिवाबदार ॥🥀🪷 🍁 दीपावली के इस पावन अवसर पर सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं 🍁🌹🌹🌹         ...
20/10/2025

🪷🥀॥ राजराजेश्वरी मां घटाशनी जी, शिवाबदार ॥🥀🪷
🍁 दीपावली के इस पावन अवसर पर सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं 🍁
🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

16/06/2025

🌼॥ पराशर सरानाहुली में सप्तभगिनी महामाइयों‌ के दिव्य दर्शन ॥🌼🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

Address

Mandi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सप्तभगिनी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share