SUN Temple, Kandaha

SUN Temple, Kandaha भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब के द्वारा मेष राशि में स्थापित द्वापरयुगीन सूर्य मंदिर

मिथिलान्तार्गत कोशी एवं धर्ममूला नदी के बीच अवस्थित एक छोटा सा गाँव कन्दाहा की पुण्यमयी धराधाम धराधाम में अवस्थित संपूर्ण विश्व की अद्वितीय सुर्यमूर्ती जो कि द्वापर युगीन है, की एक अनोखी गाथा है | सर्वप्रथम इस प्राचीन धरोहर को संजोकर रखनेवाला कन्दाहा गाँव का प्राचीन नाम कंदर्पदहा था, जिसका शाब्दिक अर्थ है- कंदर्प (कामदेव) का जहां दहन हुआ हो| पुराणों के अनुसार श्री शिवजी के द्वारा कामदेव का दहन इस

ी कन्दाहा की धरती पर किया गया था ,अतः इस जगह का नाम कंदर्पदहा पड़ा जो कालांतर में कन्दाहा में परिणत हो गया |
मूर्तिपरिचय:-
कन्दाहा की सूर्यमूर्ति प्रथम राशि मेष की है, जिसका प्रमाण सिंहाशन पर मेष का चिन्ह होना है | पांच फीट की सूर्यमूर्ति आठ फीट के सिंहाशन में सात घोड़ों के रथ पर अपनी दोनों पत्नियाँ , संज्ञा एवं छाया, जिनको विभिन्न पुरानों में विभिन्न नाम दिया गया है , के साथ विराजमान हैं, जिसका संचालन सारथी अरुण कर रहें हैं , साथ hi बाएं भाग में संवत्सर चक्र भी विद्यमान है | भगवन सूर्य के दो हाथ हैं ,जिसमें कमल का फूल दृष्टिगोचर होता है ,जिसमे बायाँ हाथ मुग़ल आतताइयों द्वारा खंडित कर दिया गया था | सिंहाशन की अद्भुत कलाकृति तो देखते ही बनता है | सूर्यमूर्ति के दायें भाग में अष्टभुज गणेश एवं बाएं भाग में शिवलिंग और सामने श्री सुर्ययंत्र रखा हुआ है | गर्भगृह के द्वार पर चौखट पर उत्कीर्ण कलाकृति एवं लिपि भी अपने आप में बेमिशाल है |लेकिन दुर्भाग्यवश सभी मूर्तियों को मुगलों द्वारा कुछ न कुछ क्षति पहुचाई गयी है |
स्थापना:-
पुराणों के अनुसार द्वापर युग में श्री कृष्ण की पटरानी जाम्बवती के पुत्र साम्ब अतीव सुन्दर थे जिनके द्वारा श्री कृष्ण से मिलने आये महर्षि दुर्वाशा का तिरस्कार कर दिया गया और क्रोधित महर्षि दुर्वाषा साम्ब को कुष्ठ रोग से रूपक्षीण होने का श्राप दे बैठे |अब संपूर्ण यदुवंशी परिवार व्यथित हो गए | दैवयोग से नारद जी के आने पर उनके द्वारा साम्ब से सूर्य का तप करने को कहा गया और तत्पश्चात

साम्ब ने मित्रवन में चंद्रभागा नदी के किनारे सूर्य का कठोर ताप किया और जिसके फलस्वरूप भगवान् सूर्य प्रसन्न होकर उन्हें रोगमुक्त कर दिए| रोगमुक्त करने के साथ ही भगवान् भास्कर ने साम्ब को बारहों राशि में सूर्यमूर्ति की स्थापना का आदेश भी दिया | इसी क्रम में प्रथम मेष राशि के सूर्य की स्थापना हेतु तत्कालीन ज्योतिषियों की गणना के द्वारा श्री शिवजी की तपस्थली इसी कन्दाहा गाँव का चयन हुआ और द्वापर युग में श्रीकृष्ण पुत्र साम्ब के द्वारा कन्दाहा (कन्दर्पदहा ) में प्रथम राशि मेष के सूर्य की स्थापना हुई और ऋषि मुनियों द्वारा युगांतर से इनकी पूजा होती आ रही है |
युगों बाद चौदहवीं सदी में जब मिथिला राज्य के क्षितिज पर ओईनवार वंशीय ब्राह्मण भवसिंहदेव राजा के रूप में उदित हुए और और दैवयोग से रोगग्रस्त हो गए तो उनके दरबारपंडित (लेखक के पूर्वज) पंडित बेचू झा की सलाह पर सूर्य भगवान् का पूजन एवं अनुष्ठान आरम्भ हुआ ,इस क्रम में महाराजा द्वारा सूर्यमंदिर के प्रांगन में अवस्थित सूर्य-कूप के औषधीय गुण संपन्न जल से स्नान एवं सेवन किया गया जिससे महाराज पूर्ण स्वस्थ हो गए एवं सुयोग्य दो पुत्र नरसिंहदेव एवं हरिसिंहदेव को प्राप्त कर अत्यंत हर्षित होकर जीर्ण पड़े मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मूर्ती की पुनर्स्थापना कर भगवान् आदित्य के नाम से अपना नाम जोड़कर भवदित्य सूर्य का नाम दिया और तब से भवादित्य सूर्य के नाम से कंदहा में भगवान् सूर्य की पूजा अर्चना होने लगी | कंदहा गाँव सहरसा मुख्यालय से पश्चिम १२ किमी पर सतरवार (गोरहो) चौक से तीन किमी उत्तर पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है जहाँ हजारों भक्तजन आते है और भगवान् भास्कर की पूजा अर्चना कर मनचाहा फल पाते हैं |

Department of Tourism, Government of Bihar
06/02/2026

Department of Tourism, Government of Bihar

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा सूर्य मंदिर कन्दाहा जय दिनकर 🙏
31/12/2025

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा सूर्य मंदिर कन्दाहा

जय दिनकर 🙏

DDNewsLive
29/10/2025

DDNewsLive

सहरसा जिले में स्थित कन्दाहा सूर्य मंदिर द्वापर युग से लेकर आज तक सूर्य देवता के प्रत्यक्ष प्रमाण स्वरुप के रुप मे...

जय दिनकर 🙏
27/10/2025

जय दिनकर 🙏

छठ घाट ❤️
27/10/2025

छठ घाट ❤️

क्षेत्र का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर उपेक्षाओं का शिकारSneha Jha Saharsa Group SAHARSA जिला
27/10/2025

क्षेत्र का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर उपेक्षाओं का शिकार

Sneha Jha
Saharsa Group
SAHARSA जिला

26/10/2025
26/10/2025

"सहरसा के महिषी प्रखंड, पस्तवार पंचायत स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर अपनी अनोखी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यहाँ के पवित्र कुऍं के जल से स्नान करने पर कई रोगों से मुक्ति मिलती है।"



Ministry of Tourism, Government of India Incredible India

जाने हमारे अद्वितीय सूर्य मंदिर के बारे मेंस्टोरी: Krishnanand Jha जय दिनकर 🙏🙏🙏
12/11/2024

जाने हमारे अद्वितीय सूर्य मंदिर के बारे में

स्टोरी: Krishnanand Jha

जय दिनकर
🙏🙏🙏

विशेष पूजा छठ महापर्व सायंकालीन अर्घ 07 नवम्बर, 2024 गुरुवार कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी
07/11/2024

विशेष पूजा
छठ महापर्व
सायंकालीन अर्घ
07 नवम्बर, 2024 गुरुवार
कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी

Address

Kandaha
Mahishi
852216

Opening Hours

Monday 5am - 9pm
Tuesday 5am - 9pm
Wednesday 5am - 9pm
Thursday 5am - 9pm
Friday 5am - 9pm
Saturday 5am - 9pm
Sunday 5am - 9pm

Telephone

7782898986

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SUN Temple, Kandaha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to SUN Temple, Kandaha:

Share

Category