15/05/2020
प्रदेश के कुछ जिलों में अज़ान पर लगाई गई पाबंदी को इलाहाबाद हाइकोर्ट के जरिये हटाये जाने पर जमीअत उलमा महराजगंज के जनरल सेक्रेट्री मौलाना इरफान अहमद क़ासमी ने इत्मीनान ज़ाहिर किया। मौलाना क़ासमी ने कहा कि ग़ाज़ीपुर के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी जी और साबिक़ वज़ीर क़ानून सलमान खुर्शीद जी क़ाबिले मुबारकबाद हैं , उनकी कोशिशों और जद्दोजेहद से अल्लाह ने ये कामयाबी दी है। इसके साथ साथ मौलाना क़ासमी ने मुसलमानों से शांति बनाए रखने और कानून पर अमल करने की अपील की।