01/06/2026
दिनांक 01 जून 2026 को सिकन्दर निषाद, ब्लाक सचिव, निषाद पार्टी मिठौरा, जनपद महराजगंज के पूज्य माता-पिता के सान्निध्य में ग्राम सभा नक्शा बक्शा, 28 नर्सरी में नवीन दुकान के शुभारम्भ के अवसर पर निषाद संस्कृति और संस्कार द्वारा वैदिक विधि-विधान से पूजन एवं मंगलाचरण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं मंगल कामनाओं के साथ व्यवसाय की उन्नति, परिवार की सुख-समृद्धि तथा समाज के कल्याण की प्रार्थना की गई। धार्मिक परम्पराओं के अनुसार सम्पन्न यह अनुष्ठान भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति श्रद्धा और आस्था का सुंदर उदाहरण रहा।
पूजन कार्यक्रम का संचालन आचार्य शैलेन्द्र निषाद द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार, परिश्रम और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी कार्य का शुभारम्भ ईश्वर वंदना और संस्कारों के साथ करने से सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
निषाद संस्कृति सदैव हमें अपने रीति-रिवाजों, परम्पराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है। संस्कारों से ही परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
🌸 ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नवीन प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे तथा परिवार सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। 🌸
निषाद संस्कृति और संस्कार
एकता हमारी पहचान, संस्कृति हमारी शान
🚩 जय निषाद राज!
🚩 जय निषाद संस्कृति!
#निषाद_संस्कृति_और_संस्कार_दुकान_पूजन
#शुभारम्भ_आचार्य_शैलेन्द्र_निषाद
#सिकन्दर_निषाद_निषाद_पार्टी_मिठौरा
#महराजगंज_सनातन_संस्कृति_भारतीय_संस्कार
#एकता_हमारी_पहचान_संस्कृति_हमारी_शान
#धर्म_और_संस्कार_निषाद_समाज
#मंगलमय_शुभारम्भ