11/07/2026
।। जय बाबा ब्रह्मदेव ।।
।। जय मिथिला, जय मैथिल ।।
Sujeet Paswan Maithil Supporter मैथिल सपोर्टर
अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी क्षेत्रवासियों को सूचित करना है कि "मैथिल सपोर्टर" (युवा एकता संघ) के तत्वाधान में हमारे गांव कैथाही, दक्षिणवाई टोल स्थित पावन ब्रह्मा स्थान के विकास और सौंदर्यीकरण का संकल्प लिया गया है।
मंदिर प्रांगण में आने वाले असंख्य श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, वहां स्थित पूजनीय बरगद पेड़ के नीचे बैठने के लिए एक पक्के चबूतरे का निर्माण करवाने एवं पूरे परिसर की नियमित साफ़-सफाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।
इस जनकल्याणकारी कार्य को गति देने के लिए हम अपने लोकप्रिय एवं माननीय विधायक श्री सुजीत पासवान जी से विनम्र अनुरोध और अपील करते हैं कि आपके मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो।आइए, हम सब मिलकर अपने धार्मिक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएं!
🙏🚩 #मैथिल_सपोर्टर #युवा_एकता_संघ #कैथाही #ब्रह्मा_स्थान #सुजीत_पासवान #सौंदर्यीकरण #मिथिला #बिहार_विकास