06/01/2026
कोशी सहित पूरे बिहार वासियों के लिए बेहद गर्व और प्रसन्नता की बात है कि प्राचीन माँ चंडी स्थान कुमारखंड, मधेपुरा को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है। मां चण्डिका शिव सेवा समिति पूर्ण रूप से चंडी स्थान कुमारखंड मधेपुरा में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। माँ चंडी मंदिर और उसके साथ बनने वाली संरचनाओं का डिजाइन नोएडा की प्रतिष्ठित डिजाइन कंसल्टेंसी द्वारा तैयार कराया गया है।
यह केवल मंदिर का निर्माण नहीं, हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जन्म है। बिहार अब अपने वैभवशाली अतीत को वर्तमान में जीवंत कर, एक नई पहचान की ओर अग्रसर है। मां चंडी स्थान मंदिर परिसर अब सांस्कृतिक वैभव के नए युग की ओर अग्रसर है। प्राचीन माँ चंडी स्थान का विकास, केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं — यह हमारी आस्था, परंपरा और गौरव की पुनर्स्थापना है। बिहार, अब अपने सांस्कृतिक वैभव की नई इबारत लिखने को तैयार है।
अपनी धर्म एवं संस्कृति को जीवित रखने के साथ साथ मेरा मुख्य सोच है पर्यटन के क्षेत्र में विकास एवं समाज को रोजगार का साधन उपलब्ध कराना। मंदिर निर्माण से विकास के लिए विधिक और प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाएगा। प्राचीन माँ चंडी स्थान मंदिर अब केवल एक आस्था का केन्द्र नहीं, बल्कि भारत के धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक भव्य प्रतीक के रूप में स्थापित होने जा रहा है।
हमें विश्वास है चंडी स्थान का समग्र विकास होने पर यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र बनेगा, क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और विकास को रफ्तार देगा तथा मिथिला और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
आस्था और संस्कृति के प्रतीक प्राचीन माँ चंडी स्थान मंदिर कुमारखंड मधेपुरा का जल्द ही नए स्वरूप में कायाकल्प किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पवित्र स्थान को आधुनिक और आकर्षक रूप देने की योजना बनाई गई है।
मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर मार्ग, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, पारंपरिक धार्मिक पहचान को बनाए रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले भक्तों को एक दिव्य और सुव्यवस्थित अनुभव मिल सके।
इस पहल से न केवल मां चंडी नगरी की धार्मिक गरिमा और बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और क्षेत्र के समग्र विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे। हमें उम्मीद है कि प्राचीन माँ चंडी स्थान मंदिर प्रांगण आने वाले समय में एक भव्य धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगा।
मां चण्डिका शिव सेवा समिति
(लक्ष्मीपुर चंडीस्थान, कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार।)
संपर्क सूत्र:-
9162505702/ 9006758616/ 9006989501/ 8406875106/ 9931055961.
ईमेल:- [email protected]