20/02/2022
Do Good Have Good
दान की महिमा !
साधकजनों एक बात पर बड़ा आश्चर्य होता है, वह यह कि अगर कोई Bank या Society ये Policy लेकर आये कि आप इतने की FD करवाओ 2 या 3 साल में Double पाओगे तो दुनिया का कोई भी शख्स ऐसा नही होगा जो थोड़े या बहुत पैसों की FD नही करवायेगा !
एक तरफ परमात्मा पर हमारा विश्वास है ; उसकी Policy कहती है जो शास्त्र नाम से विख्यात है कि मानवता के नाम पर जो दान देगा उसे बदले में कम से कम 10 गुणा मैं अवश्य वापिस दूँगा, पर कब दूंगा, कैसे दूंगा, यह बताना मुझे नही आता, पर दूंगा अवश्य और देने वाले के भाव के अनुसार उसे लाखों करोड़ो गुणा भी करके मैं दे सकता हूँ, क्योकि यह मेरा व्यक्तिगत अधिकार है। पर देने वाले को कम से कम 10 गुणा तो अवश्य दूंगा !
यह शास्त्र में वर्णित महाराज श्री के मुख से उपदेशित भगवान श्री के मुख-वाक्य है, फिर भी दीन-हीन हेत सामर्थ्य होते हुए भी हमारी जेब से 4 आने तक नही निकलते !
Banks पर Socities पर हमारा विश्वास है, परमात्मा पर नही, शास्त्र पर नही ; क्यों ? ...Bank में पड़ी रकम हमें Passbook में दिखती है पर अब जो स्वयं ही नही दिखता उसने क्या कहा ? कब कहा, कौन माने ? कोई Passbook नही धरातल पर आसमां को कौन जाने ?
पर जिस-२ ने माना, साधकजनों वह लोक में तो तर ही गया और अगर भावना प्रधान सेवा उस द्वारा हुई है तो परलोक में भी तर गया ; कोई रोक नही सकता !
अतः Do Dood Have Good इसे परम सत्य मानियेगा !
मात्र धन दान की ही बात नही की जा रही, साधकजनों आप भले ही दीनहीन की सेवा निमित्त श्रम दान दो, समय दान दो, सांत्वना दान दो, मीठे वचन दान दो, जो भी दान हो, हृदय से हो, ऐसा दान हो, जिससे सामने वाले को अपना दुःख हल्का सा लगे या भूल ही जाये, उसकी चिंता बह जाये ऐसा प्रयास हो !
किसी के उदास चहरे पर हमारी वजह से मुस्कराहट आये तो अपने आपको सौभाग्यशाली मानियेगा कि उसने यह सुअवसर आपको दिया, नही तो सबको हंसाने के लिये वह अकेला पर्याप्त है !
किसी जरूरतमंद का भला करोगे तो ऐसा हो ही नही सकता कि आपका स्वयं का भला न हो ; अब कब होगा, कैसे होगा, यह उसके अधीन है, पर होगा अवश्य यह निश्चित है !
So Do Good Have Good As Atleast WHO Watches Everthing is Super Duper So Good.
बहुत-२ धन्यवाद
साद जय जय राम जी