Khatu Shyam Mandir Gomti Nagar vistar

Khatu Shyam Mandir Gomti Nagar vistar खाटू श्याम मंदिर गोमती नगर विस्तार
श्याम, तू चाहे रुला दे या हँसा दे... दिल तो तेरा ही दीवाना रहेगा।
(2)

28/07/2026

जय श्री श्याम Bhajan 2026

27/07/2026

मैं आया नहीं हूं बुलाए बाबा श्याम ने। श्याम प्रेमी Khatu Shyam Mandir Vishal Agarwal Shyam Laadla Ashu Pandey Ajay Chaudhary Jitendra Kumar Sarvesh Singh

🌼 एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼एकादशी के पावन एवं पुण्यमय अवसर पर आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।आज श्री श्या...
25/07/2026

🌼 एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼

एकादशी के पावन एवं पुण्यमय अवसर पर आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज श्री श्याम मंदिर, खाटू श्याम, गोमती नगर विस्तार के मंदिर प्रांगण में ताली कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है। इस पावन अवसर पर आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

समय: आज सायंकाल
स्थान: श्री श्याम मंदिर, खाटू श्याम, गोमती नगर विस्तार

आइए, बाबा श्री श्याम के श्रीचरणों में भजन-कीर्तन एवं आराधना का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा इस आध्यात्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।

जय श्री श्याम! 🙏

– आलंकार पाण्डेय "आशु"
संस्थापक एवं व्यवस्थापक
श्री श्याम मंदिर, खाटू श्याम, गोमती नगर विस्तार

खाटू श्याम मंदिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, 500 से अधिक लोगों ने उठाया लाभलखनऊ, 22 जुलाई।खाटू श्याम मंदिर, व...
24/07/2026

खाटू श्याम मंदिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, 500 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

लखनऊ, 22 जुलाई।
खाटू श्याम मंदिर, वरदान खण्ड-1, लक्ष्मी मार्केट, गोमती नगर, लखनऊ में माँ बचपन हेल्थ सेंटर की ओर से डा. दीपा पाल के सानिध्य में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 से अधिक महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा पाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. पाल तथा जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश पाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी।

शिविर को सफल बनाने में ऐमपैथ (Ampath) का विशेष सहयोग रहा। वहीं खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक एवं समाजसेवी श्री अलंकार पांडे के नेतृत्व एवं सहयोग से यह जनसेवा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नर्सिंग स्टाफ प्रियंका, प्राची, प्रीति, अंचल, रिचा, मुस्कान एवं ललित ने पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ देकर शिविर को सफल बनाया।

आयोजकों ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि समय-समय पर स्वास्थ्य, सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है। भविष्य में भी मंदिर परिसर में ऐसे जनहितकारी आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

🌺🙏 खाटू श्याम मंदिर (ऑफिशियल पेज) से आज का विशेष दर्शन 🙏🌺बाबा श्री श्याम के आज के दिव्य एवं विशेष दर्शन आप सभी श्रद्धालु...
14/07/2026

🌺🙏 खाटू श्याम मंदिर (ऑफिशियल पेज) से आज का विशेष दर्शन 🙏🌺

बाबा श्री श्याम के आज के दिव्य एवं विशेष दर्शन आप सभी श्रद्धालुओं के लिए समर्पित।

बाबा श्याम की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का वास हो।

हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे।
जय श्री श्याम! 🌹🙏

Address

Greenwood Chauraha Khatu Shyam Mandir Gomti Nagar Extension Sector 1
Lucknow
226010

Opening Hours

Monday 6am - 12pm
4pm - 9pm
Tuesday 6am - 12pm
4pm - 9pm
Wednesday 6am - 12pm
4pm - 9pm
Thursday 6am - 12pm
4pm - 9pm
Friday 6am - 12pm
4pm - 9pm
Saturday 6am - 12pm
4pm - 9pm
Sunday 6am - 12pm
4pm - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khatu Shyam Mandir Gomti Nagar vistar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category