Sahil public TV

Sahil public TV नमस्ते इस पेज पर पड़ी सारी वीडियो केवल न्यूज़ और मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गई इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है 🙏🥹

05/09/2026

बड़े भाइयों के किनारा करने के बाद #स्वतंत्रभारद्वाज के "L" लग गए😂😂😂
#स्वतंत्रभारद्वाज

नेपाल में इस भयावह तबाही को देखकर मेरा दिल दहल गया है। 💔 चारों ओर सिर्फ बर्बादी ही नज़र आ रही है। 🙏 ईश्वर सबकी रक्षा करे...
27/08/2026

नेपाल में इस भयावह तबाही को देखकर मेरा दिल दहल गया है। 💔 चारों ओर सिर्फ बर्बादी ही नज़र आ रही है। 🙏 ईश्वर सबकी रक्षा करें। 😔

27/08/2026

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 17 मौतें, 105 भारतीय लापताः ज्यादातर कैलाश मानसरोवर जा रहे थे; तिब्बत में ग्लेशियर झील फटने की आशंका

27/08/2026

फुरखेखोला पुल बह गया, अगला विकल्प: धाडिंग घाटी से काठमांडू, पोखरा और चितवन तक वैकल्पिक सड़क मार्ग।

धादिंगबेंसी → सदाभंज्यांग → खारी - बुंगकोटघाट →

मैगीटार

फुजेल बेनिघाट राजमार्ग

दूरी: लगभग 53 किमी

इस सड़क के माध्यम से आप धाडिंग घाटी के आसपास से काठमांडू की यात्रा कर सकते हैं।

इसी प्रकार, पोखरा और चितवन जाने के लिए:

धाडिंगबेंसी → सदाभंज्यांग → खारी → बुंगकोटघाट

लगभग 27 कि.मी

तब:

मजीतर नामजंग → गोरखा बाज़ार

लगभग 25 कि.मी

गोरखा बाज़ार, तनहुँ की आबूख़ैरेनी

लगभग 25 कि.मी

इस तरह आप आबुखैरेनी होते हुए पोखरा और चितवन की यात्रा कर सकते हैं।

बेनिघाट पुल सुरक्षित है। इसलिए, सड़क की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करें।

15/08/2026

ये है उत्तर प्रदेश की तस्वीर जिला बहराइच के नवाबगंज प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता की बदहाल तस्वीर l

विद्यालय परिसर में नाली का गंदा पानी भर गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि मासूम बच्चों को स्कूल के बाहर बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है ग्राम प्रधान ने गांव समाज की नाली का बहाव प्राथमिक विद्यालय में किया

क्या यही है हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर?

प्रशासन और संबंधित विभाग मामले को तत्काल संज्ञान में ले। इस गंभीर समस्या का विद्यालय परिसर से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा मिल सके।

बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
Sahil public tv 🚨

15/08/2026

उत्तर प्रदेश जिला हमीरपुर में स्कूल से गांव तक

जर्जर पड़े 4KM रोड को बनवाने के लिए आज

सैकड़ों स्कूली बच्चे तिरंगे लेकर DM दफ्तर पहुंच गए।

यह Gen Alpha हैं !!
Sahil public tv 🚨

14/08/2026

प्रधान के बेटे की दबंगई? नाली की समस्या का वीडियो डालने पर युवक को रास्ते में रोककर धमकी और गाली-गलौज! 😡

13/08/2026

मैडम तो पूरी तैयारी से 'टीटी ड्यूटी' पर निकली थीं… बस एक यात्री ने कैमरा ऑन करके सारी टीटीगिरी की पोल खोल दी।

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक ट्रेन में एक लड़की खुद को टीटीई बताकर टिकट चेक कर रही थी। टिकट नहीं होने पर किसी से 100, किसी से 200 रुपये ले रही थी।

पूरा लुक टीटी वाला बना रखा था – जैकेट और गले में फर्जी आईडी कार्ड। अगले डिब्बे में पहुँची तो एक यात्री को शक हुआ। कैमरा ऑन किया और सीधा पूछा – आपका कर्मचारी नंबर क्या है? असली आईडी कार्ड दिखाइए।

मैडम के जवाब बदलने लगे। कभी बोलीं “मैडम ने चेकिंग के लिए भेजा है।” कभी बताया मध्य प्रदेश में ड्यूटी थी।

लड़की के पास करीब ₹3,500 से ₹4,000 कैश भी मिला, जो कि वह यात्रियों से वसूला गया था।

यात्रियों ने RPF को सूचना दी। झांसी स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया।
Sahil public tv

09/08/2026

Good morning friends 🌞

23/07/2026

दिल्ली में हुई किरकिरी के बाद भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि सभी राज्यों की राजधानी में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करे।
उस आह्वान के बाद पटना का हाल देख लीजिए, कांग्रेसी भी तैयार बैठे थे, फिर वही हुआ जो इस वीडियो में दिख रहा है।
Congress - The Soul Of IndiaBharatiya Janata Party (BJP)

Dirección

Alcalá De Henares

Teléfono

+34645709892

Página web

Notificaciones

Sé el primero en enterarse y déjanos enviarle un correo electrónico cuando Sahil public TV publique noticias y promociones. Su dirección de correo electrónico no se utilizará para ningún otro fin, y puede darse de baja en cualquier momento.

Contacto El Lugar De Culto

Enviar un mensaje a Sahil public TV:

Atajos

Compartir