Rajput's of अवध

Rajput's of अवध Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajput's of अवध, Religious organisation, Lucknow.

अवध प्रान्त (लखनऊ,अयोध्या,रायबरेली, अमेठी,बाराबंकी, उन्नाव,सीतापुर,हरदोई,प्रतापगढ़,बहराइच,कानपुर,प्रयागराज,गोंडा,सुल्तानपुर,अंबेडकर नगर) पर हमारा यह पेज बना हुआ है
🙏सभी क्षत्रिय भाई समाज के सभी व्यक्तियों से संबंध बनाकर आगे बढ़े🙏
🚩जय क्षात्र धर्म🚩

आमंत्रणराजर्षि उदय प्रताप सिंह जी की176वीं जयंती समारोह“त्याग, सेवा एवं समाज उत्थान के अमर पुरोधा”“जनसेवा ही परम धर्म है...
02/09/2026

आमंत्रण

राजर्षि उदय प्रताप सिंह जी की

176वीं जयंती समारोह

“त्याग, सेवा एवं समाज उत्थान के अमर पुरोधा”

“जनसेवा ही परम धर्म है”

📅 दिनांक: 3 सितंबर 2026, गुरुवार
⏰ समय: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: कृषि विज्ञान अनुसंधान क्षेत्र,
हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

श्री क्षत्रिय युवक संघ

विनीत – श्री क्षत्रिय युवक संघ, प्रांत वाराणसी

एक समाज दो नेता और दो विचार और ये दो विचार ही स्पष्ट कर रहे की क्यों एक इतना कामयाब हुआ और कौन जीवन पर्यन्त दलाल ही रहा,...
01/09/2026

एक समाज दो नेता और दो विचार और ये दो विचार ही स्पष्ट कर रहे की क्यों एक इतना कामयाब हुआ और कौन जीवन पर्यन्त दलाल ही रहा, पुलिस की अभद्रता मार पिटाई झेलता रहाता है और अपने बड़बोलेपन के कारण समाज मे जगहँसाई का पात्र बनता है |

दिग्विजय सिँह जिनका जन्म एक राजघराने मे हुआ, धन धान्य से भरपूर, 10 साल मप्र के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, लोकसभा राज्यसभा सांसद, बेटा विधायक, भाई विधायक सांसद, रिश्तेदार विधायक सांसद, पता नहीँ कितने शिष्यों को विधायक सांसद बनवाने वाले दिग्विजय सिँह खुद को मंच से दलित ठाकुर कहते है और आरक्षण का समर्थन करते है |
क्यूंकि वो जानते है की ज़ब वो अपने आप को दलित ठाकुर कहेंगे आरक्षण का समर्थन करेंगे तभी ठाकुर समाज के लिए आरक्षण का रास्ता खुलेगा, तभी EWS को पंचायती राज मे शामिल करने की बात संवैधानिक रूप से कही जा सकती है, तभी EWS का वर्गीकरण,सरलीकरण या EWS प्रतिशत बढ़ाने की मांग की जा सकती है |
आरक्षण विरोधी होकर आप EWS सरलीकरण पर कैसे बात कर पाएंगे |

वही दूसरी तरफ सूरज पाल अम्मू जी है, जो 2018 से पहले तक हरियाणा बीजेपी प्रवक्ता थे और टिकट की मांग करते थे, बाद मे सनातनी करणी सेना बना लिए जिसमे हर जाति को पद दिया जाता है लेकिन दावा क्षत्रिय हितैषी होने का किया जाता है |
आज तक जीतने भी जगह आंदोलन हुए है सबमे जगहँसाई का काम करवाने वाले सूरज पाल अम्मू जी है,मिडिया इन्हे जानबूझकर डिबेट मे बुलाती है ताकि बाकी लोगों को ये लगे की क्षत्रिय समाज अनपढ़ समाज है, इन्हे बार बार पुलिस जलील करती रहती है | टिकट तो खैर कभी जीवन मे नहीँ मिलना |
तो इतना मुकाम हासिल करने वाले सूरज पाल अम्मू जी खुद को प्योर ठाकुर बताते हुए चाहते है की आरक्षण रिफार्म हो और आर्थिक आधार पर आरक्षण हो | जबकि अगर सच मे आर्थिक रूप से आरक्षण लागू हुआ तो आरक्षण सीमा 98% हो जायेगा |

खैर मै ये भली भांति जानता हूँ की क्षत्रियो के कार्यक्रम मे यही बात दिग्विजय सिंह जी बोले और सूरज पाल अम्मू जी बोले, ताली और समर्थन अम्मू जी की बात पर बजेगा क्यूंकि बौद्धिक रूप से क्षत्रिय समाज की क्या स्थिति है वो छुपी नहीँ है |

ध्यान रहे दिग्विजय सिंह वो व्यक्ति है जो संसद मे EWS सरलीकरण की मांग करते है और ये तथाकथित क्षत्रिय सेनाओ के मुखिया क्या करते है? "
जीभ खिंच लूंगा, हाथ काट लूंगा, गला काटने पर इनाम, सनातन के लिए लड़ जाऊंगा, गाय की रक्षा करूंगा, हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा, घर मे घुसकर मारूंगा " बोलते है फिर पुलिस से पीट जाते है और फिर उनकी इज्जत बचाने के लिए आम क्षत्रिय बच्चे उनकी तरफ से मोर्चा ले, मुकदमा झेले 😊

Satendra Gaharwar

01/09/2026
 #क्षत्रिय_नेतृत्वउप्र सरकार ने MBBS इंटरनशिप स्टाइपेंड को बढ़ाकर 12 हजार से 25000 कर दिया हैं |इसका लाभ सभी जाति को मिले...
31/08/2026

#क्षत्रिय_नेतृत्व
उप्र सरकार ने MBBS इंटरनशिप स्टाइपेंड को बढ़ाकर 12 हजार से 25000 कर दिया हैं |
इसका लाभ सभी जाति को मिलेगा,
लेकिन गौर कीजिए...
इस आंदोलन को लीड करने वाले ३ छात्र (KGMU से)
-डॉ ऋषित सिंह
-डॉ ओम सिंह
-डॉ उदित सिंह
नेतृत्व क्षत्रिय ही करता है।
क्षत्रिय ही है जो समाज और धर्म के लिए लड़ता है जिसका युद्ध समाज के हित के लिए होता है।

आज राजपूत मुस्लिम एकता मंच के तत्वाधान में ग्राम पंचायत असहन जगतपुर विकासखंड बछरावां जनपद रायबरेली में स्नेह मिलन (रक्षा...
30/08/2026

आज राजपूत मुस्लिम एकता मंच के तत्वाधान में ग्राम पंचायत असहन जगतपुर विकासखंड बछरावां जनपद रायबरेली में स्नेह मिलन (रक्षाबंधन ) कार्यक्रम मनाया गया ! जिसमें प्रमुख रूप से राजा राकेश प्रताप सिंह शिवगढ, पूर्व सदस्य संविधान परिषद रायबरेली, श्री दिनेश सिंह राठौरअलीपुर, श्री शिवम सिंह रायबरेली, श्री सत्येंद्र सिंह भदोरिया (शशि बाबू), डा.जी.बी. सिंह, सोनू सिंह प्रधान प्रतिनिधि असहन जगतपुर, हनुमान सिंह प्रधान रामपुर खास, रणविजय सिंह प्रधान रीवा, विनोद सिंह पूर्व प्रधान कोटवा, बाबू छत्रसाल सिंह, अंबेश सिंह बछरावां, मोहम्मद वॉइस, मोहम्मद गनी, पप्पू खान, मोहम्मद शकील खान, फारूख, खान मुन्ना खान, अकील खान, सबब्न खान, अहमद अली, अतहर खान, अख्तर खान, मोहम्मद शमी सहित सैकड़ो क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे🙏🏻

राजपूत परिवार में जन्में, अपने बलबूते भारत को लगातार तीन ओलंपिक (1928, 1932, 1936) में स्वर्ण पदक दिलाने वाले, पद्म भूषण...
29/08/2026

राजपूत परिवार में जन्में, अपने बलबूते भारत को लगातार तीन ओलंपिक (1928, 1932, 1936) में स्वर्ण पदक दिलाने वाले, पद्म भूषण से सम्मानित, मेजर ध्यानचंद की जयंती और उनके सम्मान में उनके जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले "राष्ट्रीय खेल दिवस" पर हॉकी के जादूगर को सादर वंदन।

28/08/2026

सराहनीय

28/08/2026

1857 के प्रथम स्वाधीनता संघर्ष के नायक 'गोंडा गौरव' महाराजा देवी बख्श सिंह के योगदान पर दैनिक भास्कर, लखनऊ संस्करण में प्रकाशित मेरा लेख। कृपया पढ़कर अपना बहुमूल्य कमेंट अवश्य करें।
#देवी_बख्श_सिंह

Narendra Modi PMO India Gajendra Singh Shekhawat Ministry of Culture, Government of India

आज दिनांक 27 अगस्त को गोंडा के अमर बलिदानी एवं सन् 1857 की क्रांति के महानायक गोण्डा 12वें नरेश महाराजा देवी बख्श सिंह ज...
27/08/2026

आज दिनांक 27 अगस्त को गोंडा के अमर बलिदानी एवं सन् 1857 की क्रांति के महानायक गोण्डा 12वें नरेश महाराजा देवी बख्श सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ। प्रतिमा अनावरण महाराजा देवी बख्श सिंह जी के वंशज, भारत सरकार में विदेश राज्य मंत्री एवं गोण्डा के सांसद माननीय श्री कीर्ति वर्द्धन सिंह (राजा भैया) द्वारा किया गया

महाराजा देवी बख्श सिंह जी ने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस और वीरता के साथ संघर्ष किया। उनका त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति गोंडा की गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है।

आज उनकी प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए गौरव एवं भावुकता से भरा ऐतिहासिक क्षण है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी।

महाराजा देवी बख्श सिंह जी के चरणों में सादर नमन।

#देवी_बख्श_सिंह #1857क्रांति #गोण्डा

Address

Lucknow
226025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajput's of अवध posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share