18/03/2026
❤️जगदंबा भवानी आइये स्वागत में पलक बिछाए हैं
हम तेरे द्वारे आए हैं श्रद्धा के सुमन भी लाए हैं
हम पर वत्सल लुटाइए हम स्नेह के भूखे आए हैं ||
मां तुम ही आस भरोसा हो तुम कष्ट निवारक हो मैया
नित भजन करूं द्वारे तेरे बिना देर किए सुधि लो मैया ||
हम दर्शन की अभिलाषा में नैनो के जाल बिछाए हैं
दुनिया में कष्ट घनेरे हैं सब कहते हैं हम तेरे हैं
पर तेरे सिवा इस दुनिया में मतलब के लिए सब घेरे हैं ||
हे मां क्यों करती देर हो क्यों हमसे नज़रे फेरी हो
तुम मन हो तुम ना दुलारोगी बच्चों को नहीं पुचकारोगी,
हम और कहां फिर जाएंगे फिर फिर तेरे दर ही आएंगे ||
अब और नहीं तरसाइये मां दर्शन को अकुलाये हैं ||
जय हो माई की || जय मां शारदा मैहर वाली||
आपकी सदा ही जय हो ❤️🙏🚩🌹🌺🎊
Maa Sharda Daily Darshan