Shree Kaleveer Baba Mandir, Mohanlalganj, Lucknow

Shree Kaleveer Baba Mandir, Mohanlalganj, Lucknow This is a renowned temple, situated in Mohanlalganj, Raibareli Road, Lucknow. The main idol over here is of KALEVEER BABA who is considered as 'SATYAPEETH'.

There are many other temples too.

05/05/2026

जय श्री राम

ज्येष्ठ बड़े मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के उपरांत आज हवन, कन्या पूजन एवं भण्डारे का आयोजन श्री का...
05/05/2026

ज्येष्ठ बड़े मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के उपरांत आज हवन, कन्या पूजन एवं भण्डारे का आयोजन श्री कालेवीर बाबा मंदिर यज्ञशाला/ श्री बालाजी मन्दिर प्रांगण में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित हुए।

कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के नवम दिवस पर कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने आज श्रीराम -भर...
04/05/2026

कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के नवम दिवस पर कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने आज श्रीराम -भरत मिलाप, सीता हरण, सुग्करीव मित्रता, लंका दहन, राम -रावण युद्ध तथा राम राज्याभिषेक की कथा का रसपान कराया । आज के मुख्य यजमान हरि गोविन्द मिश्र, अजय शुक्ला व देवी शंकर त्रिवेदी ने सपरिवार श्रीराम आदि देवी- देवताओं का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया।

श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के अष्टम दिवस पर कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने राम वन ...
03/05/2026

श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के अष्टम दिवस पर कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने राम वन गमन, केवट प्रेम, श्रीराम -भरत मिलाप कथा का रसपान कराया । आज के मुख्य यजमान राघवेन्द्र सिंह यादव ने सपरिवार श्रीराम आदि देवी- देवताओं का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया।

श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के सप्तम दि़वस पर कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने श्रीरा...
03/05/2026

श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के सप्तम दि़वस पर कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने श्रीराम कथा का रसपान कराया । आज के मुख्य यजमान राघवेन्द्र उर्फ गोपाल शुक्ला ने सपरिवार श्रीराम कथा का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया।

श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के षष्टम दि़वस पर आज कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने श्र...
01/05/2026

श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के षष्टम दि़वस पर आज कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने श्रीराम वन गमन , ताड़का वध, विश्वामित्र यज्ञ रक्षा, अहिल्या उद्धार और राम विवाह की कथा का रसपान कराया । आज के मुख्य यजमान जगदीश त्रिपाठी ने सपरिवार श्रीराम कथा का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया।

जय श्री राम श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर आज कथा व्यास मारुति नन्दन महा...
30/04/2026

जय श्री राम
श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर आज कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने श्रीराम की विभिन्न बाल लीलाओं, नामकरण आदि संस्कारों और विद्या ग्रहण की कथा को सुनाया । आज के मुख्य यजमान अवधेश मिश्रा ने श्रीराम कथा का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया।
कथा व्यवस्थापक कृष्णानंद जी महाराज ने श्रीराम कथा को समय से प्रारम्भ कराया। संगीतकार यज्ञशरन मिश्र ने नगर में जोगी आया, इसे कोई समझ न पाया तथा राम नाम अनमोल रतन है , श्रदा और विश्वास किया तो भव सागर तर जाओगे आदि भजनों को गाकर भक्त जनों को आनन्द से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर श्री कालेबीर बाबा मन्दिर सेवादार समिति के प्रबन्धक श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष हरि गोविन्द मिश्र, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र उर्फ गोपाल शुक्ल, कोषाध्यक्ष विजय द्विवेदी,पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, अवनीश पाण्डेय,मनोज यादव,शिक्षक श्री देवी शंकर त्रिवेदी, बसन्त मिश्रा और विभिन्न मन्दिरों के पुजारी सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।

श्री कालेवीर बाबा मन्दिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा समाचार पत्रों की नजर में।
30/04/2026

श्री कालेवीर बाबा मन्दिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा समाचार पत्रों की नजर में।

जय श्री राम श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर आज कथा व्यास मारुति नन्दन म...
29/04/2026

जय श्री राम
श्री कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर आज कथा व्यास मारुति नन्दन महाराज ने शिव -पार्वती विवाह, कार्तिकेय जन्म, तारिकासुर वध, महाराज दशरथ के पुत्र कामेष्ठि यज्ञ और श्रीराम जन्म की कथा को सुना कर भक्त जनों को भाव-विभोर कर दिया। आज के मुख्य यजमान एल्डिको निवासी राकेश मिश्रा व किरन मिश्रा ने श्रीराम कथा का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया।
आज की कथा प्रारम्भ से पूर्व आये तेज आंधी -पानी और उपल वृष्टि के बाद भी कथा व्यवस्थापक कृष्णानंद जी महाराज ने श्रीराम कथा को समय से प्रारम्भ कराया। संगीतकार यज्ञशरन मिश्र ने विभिन्न भजनों को गाकर भक्त जनों को आनन्द से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर श्री कालेबीर बाबा मन्दिर सेवादार समिति के प्रबन्धक श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष हरि गोविन्द मिश्र, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र उर्फ गोपाल शुक्ल, कोषाध्यक्ष विजय द्विवेदी,पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, अवनीश पाण्डेय,मनोज यादव,शिक्षक श्री देवी शंकर त्रिवेदी, बसन्त मिश्रा और विभिन्न मन्दिरों के पुजारी सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।

जय श्री राम, जय श्री कालेबीर बाबा====================आज तृतीय दिवस की श्रीराम कथा की प्रमुख झांकियां। आज के मुख्य यजमान ...
28/04/2026

जय श्री राम, जय श्री कालेबीर बाबा
====================
आज तृतीय दिवस की श्रीराम कथा की प्रमुख झांकियां। आज के मुख्य यजमान श्री राज कुमार जायसवाल, श्री कालेबीर बाबा मंदिर सेवादार समिति के प्रबन्धक श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष हरि गोविन्द मिश्र, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ल, शिक्षक श्री देवी शंकर त्रिवेदी, बसन्त मिश्र, राकेश मिश्रा आदि भक्त जन उपस्थित रहे।

Address

MOHANLALGANJ, RAIBARELI Road
Lucknow
226301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Kaleveer Baba Mandir, Mohanlalganj, Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category