बगतेश मिडिया

बगतेश मिडिया जय श्री बगतेश धणी ..

आपको गांव से जुड़ी हुई खबरें और अपडेट मिलेंगे

14 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई की तबीयत बिगड़ी, 105 लोग आमरण अनशन परभंवरी देवी हत्याकांड...
11/08/2026

14 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई की तबीयत बिगड़ी, 105 लोग आमरण अनशन पर
भंवरी देवी हत्याकांडः पुलिस की नाकामी के खिलाफ बाजार बंद, लोहावट में फूटा आक्रोश
#भंवरीदेवी #भंवरीदेवीहत्याकांड #लोहावट #न्यायकीमांग #राजस्थान #जोधपुर

भंवरी देवी के न्याय की लड़ाई में पूर्व विधायक किसानाराम 5 दिन से अनशन पर… लेकिन सरकार और प्रशासन की चुप्पी कब टूटेगी?लोह...
11/08/2026

भंवरी देवी के न्याय की लड़ाई में पूर्व विधायक किसानाराम 5 दिन से अनशन पर… लेकिन सरकार और प्रशासन की चुप्पी कब टूटेगी?

लोहावट की धरती पर एक मां की हत्या को लेकर न्याय की मांग लगातार उठ रही है।
भंवरी देवी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक किसानाराम 5 दिन से अनशन पर बैठे हैं।

5 दिन बीत गए…
लेकिन सवाल आज भी वहीं खड़ा है—भंवरी देवी को न्याय कब मिलेगा?

किसानाराम का अनशन सिर्फ एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं, बल्कि उस परिवार की आवाज है जो अपनी मां को खो चुका है और अब इंसाफ का इंतजार कर रहा है।

पूर्व विधायक का यह कदम निश्चित रूप से काबिले-तारीफ है। सत्ता और पद से ऊपर उठकर किसी पीड़ित परिवार के लिए आवाज उठाना आसान नहीं होता। पांच दिन से भूखे बैठकर न्याय की मांग करना बताता है कि मामला उनके लिए सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि इंसानियत का सवाल है।

लेकिन कड़वा सवाल सरकार और प्रशासन से भी है—

अगर एक पूर्व विधायक को न्याय की मांग के लिए 5 दिन तक अनशन पर बैठना पड़ रहा है, तो आम आदमी अपनी आवाज किसके दरवाजे पर लेकर जाए?

क्या पांच दिन का अनशन भी प्रशासन की नींद नहीं खोल पा रहा?
क्या एक मां की मौत का सच सामने लाने के लिए इतना इंतजार जरूरी है?
क्या पीड़ित परिवार को न्याय मांगने के लिए सड़क पर बैठना ही पड़ेगा?

सरकार से अपील नहीं, अब सवाल है—
भंवरी देवी को न्याय कब मिलेगा और इस मामले का सच कब सामने आएगा?

किसानाराम जी की लड़ाई को सलाम।
लेकिन इस लड़ाई का असली अंत तभी होगा, जब भंवरी देवी के परिवार को न्याय मिलेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Kishna Ram Vishnoi CMO Rajasthan Rajasthan Police

05/08/2026

दादोसा पीलवा बगतेश धणी की आरती आज का दृश्य सुबह की

Happy birthday ji Jaswant Singh Bishnoi BJP Rajasthan
01/08/2026

Happy birthday ji Jaswant Singh Bishnoi BJP Rajasthan

 #लोहावट प्रकरण: सरपंच कैलाश विश्नोई की अपील, "हर किसी के सामने माइक मत रखें, धैर्य बनाए रखें"लोहावट। लोहावट प्रकरण को ल...
31/07/2026

#लोहावट प्रकरण: सरपंच कैलाश विश्नोई की अपील, "हर किसी के सामने माइक मत रखें, धैर्य बनाए रखें"

लोहावट। लोहावट प्रकरण को लेकर जारी धरने के बीच सरपंच कैलाश विश्नोई ने मीडिया और आमजन से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया को हर व्यक्ति के सामने माइक या स्पीकर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति की अपनी अलग सोच और राय होती है। ऐसे में अलग-अलग बयान सामने आने से माहौल खराब होने की आशंका रहती है।

सरपंच कैलाश विश्नोई ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को संयम के साथ जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए और ऐसा कोई कदम या बयान नहीं देना चाहिए जिससे स्थिति तनावपूर्ण बने।

 #लोहावट से बड़ी खबर | भंवरी देवी हत्याकांडपूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई का खुला ऐलान—"अगर आज भी न्याय नहीं मिला और कोई ...
31/07/2026

#लोहावट से बड़ी खबर | भंवरी देवी हत्याकांड
पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई का खुला ऐलान—
"अगर आज भी न्याय नहीं मिला और कोई ठोस निर्णय नहीं निकला, तो कल सुबह 10 बजे से मैं आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठूंगा। अब यह लड़ाई इंसाफ मिलने तक जारी रहेगी।"

धरना स्थल से प्रशासन को सीधी चेतावनी, आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर।

Kishna Ram Vishnoi

26/07/2026

#लोहावट में केन्द्र सरकार में शिक्षामंत्री के खिलाफ मसाल जुलूस निकाला

Address

Lohawat
342302

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बगतेश मिडिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to बगतेश मिडिया:

Shortcuts

Share