JMG Blog

JMG Blog Religious Thoughts, Spiritual mind set,
Religious Quotes ,Lines
Hindi and English.

01/01/2026
20/10/2025

11/10/2024

Thank full for sing a song
His voice know every one.

17/09/2024

ितंबर 17, 2024, मंगलवार
वर्ष का चौबीसवाँ सामान्य सप्ताह
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
📒 पहला पाठ : 1 कुरिन्थियों 12:12-14, 27-31
12) मनुष्य का शरीर एक है, यद्यपि उसके बहुत-से अंग होते हैं और सभी अंग, अनेक होते हुए भी, एक ही शरीर बन जाते हैं। मसीह के विषय में भी यही बात है।

13) हम यहूदी हों या यूनानी, दास हों या स्वतन्त्र, हम सब-के-सब एक ही आत्मा का बपतिस्मा ग्रहण कर एक ही शरीर बन गये हैं। हम सबों को एक ही आत्मा का पान कराया गया है।

14) शरीर में भी तो एक नहीं, बल्कि बहुत-से अंग हैं।

27) इसी तरह आप सब मिल कर मसीह का शरीर हैं और आप में से प्रत्येक उसका एक अंग है।

28) ईश्वर ने कलीसिया में भिन्न-भिन्न लोगों को नियुक्त किया है- पहले प्रेरितों को, दूसरे भविष्यवक्ताओं को, तीसरे शिक्षकों और तब चमत्कार दिखाने वालों को। इसके बाद स्वस्थ करने वालों, परोपकारकों, प्रशासकों, अनेक भाषाएँ बोलने वालों को।

29) क्या सब प्रेरित हैं? सब भविष्यवक्ता हैं? सब शिक्षक हैं? सब चमत्कार दिखने वाले हैं? सब भाषाएँ बोलने वाले हैं? सब व्याख्या करने वाले हैं?

30) सब स्वस्थ करने वाले हैं? सब भाषाएँ बोलने वाले हैं? सब व्याख्या करने वाले हैं?

31) आप लोग उच्चतर वरदानों की अभिलाषा किया करें। मैं अब आप लोगों को सर्वोत्तम मार्ग दिखाता चाहता हूँ।

📒 सुसमाचार :लूकस 7:11-17
11) इसके बाद ईसा नाईन नगर गये। उनके साथ उनके शिष्य और एक विशाल जनसमूह भी चल रहा था।

12) जब वे नगर के फाटक के निकट पहुँचे, तो लोग एक मुर्दे को बाहर ले जा रहे थे। वह अपनी माँ का इकलौता बेटा था और वह विधवा थी। नगर के बहुत-से लोग उसके साथ थे।

13) माँ को देख कर प्रभु को उस पर तरस हो आया और उन्होंने उस से कहा, "मत रोओ",

14) और पास आ कर उन्होंने अरथी का स्पर्श किया। इस पर ढोने वाले रूक गये। ईसा ने कहा, "युवक! मैं तुम से कहता हूँ, उठो"।

15) मुर्दा उठ बैठा और बोलने लगा। ईसा ने उसको उसकी माँ को सौंप दिया।

16) सब लोग विस्मित हो गये और यह कहते हुए ईश्वर की महिमा करते रहे, "हमारे बीच महान् नबी उत्पन्न हुए हैं और ईश्वर ने अपनी प्रजा की सुध ली है"।

17) ईसा के विषय में यह बात सारी यहूदिया और आसपास के समस्त प्रदेश में फैल गयी।

📚 मनन-चिंतन
पुराने व्यवस्थान से ही हम देखते हैं कि दरिद्रों, अनाथ और विधवाओं के प्रति ईश्वर के मन में एक विशेष स्थान है। उनका दुःख दर्द और कष्ट प्रभु के पास पहुंचते हैं। प्रभु उनकी पुकार को अनसुना नहीं करते। वे चाहते हैं कि हम भी उन निराश्रितों का ख्याल रखें। प्रभु येसु उस विधवा स्त्री के मनोभाव को भली-भांति समझते थे, और यह पहली बार नहीं था जब किसी के कष्ट को देखकर प्रभु व्यथित हुए हों। ईश्वर करुणा का सागर है। शायद उस विधवा स्त्री ने प्रभु से अपने पुत्र के लिए जीवन दान नहीं मांगा था, और न उन अर्थी ढोने वालों में किसी ने प्रभु से कोई अनुरोध किया था। लेकिन फिर भी प्रभु उस मृत युवक को पुनर्जीवित कर देते हैं। इसका अर्थ यह है कि प्रभु हमारे कष्टों और हमारी आवश्यकताओं को जानते हैं, और स्वयं ही द्रवित होकर हमें उनसे छुटकारा दिलाना चाहते हैं, बशर्ते हम धीरज रखें और अपना जीवन प्रभु को सौंप दें।

📚 REFLECTION

From the Old Testament, we see that God holds a special place in His heart for the poor, the orphans, and the widows. Their suffering and distress reach the Lord, who does not ignore their cries. He desires that we also care for those who are without support. The Lord Jesus fully understands the widow’s emotions, and this is not the first time He has been moved by someone's suffering. God is full of compassion. Perhaps the widow did not ask the Lord to grant life to her son, and none of those carrying the bier may have made a request to the Lord. Yet, Jesus on his own initiative revives the dead young man. This signifies that the Lord knows our sufferings and needs, and He wishes to deliver us from them with compassion, provided we remain patient and entrust our lives to Him.

📚 मनन-चिंतन - 2
कई जगहों पर, सुसमाचार कहता है कि "येसु का हृदय द्रवित हो उठा" जब वह व्यक्तियों और भीड़ से मिले। एक विधवा के बेटे के भीड़ भरे अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान येसु इतने द्रवित क्यों थे। येसु ने न केवल एक युवक की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, बल्कि उन्होंने उस महिला के लिए अपनी चिंता की गहराई दिखाई, जिसने न केवल अपने पति, बल्कि अपने इकलौते बच्चे को भी खो दिया। धर्मग्रंथ स्पष्ट करता है कि ईश्वर किसी की मृत्यु से प्रसन्न नहीं होता ( एजीकीयल 33:11) - वह जीवन चाहता है, मृत्यु नहीं। येसु में न केवल हृदय-अनुकंपा थी, बल्कि उसके पास असाधारण अलौकिक शक्ति भी थी - जीवन को बहाल करने और एक व्यक्ति को फिर से स्वस्थ करने की क्षमता।

येसु ने मृत शरीर की अर्थी को छुआ जो कि धार्मिक और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य था। लेकिन येसु ने जानबूझकर ऐसा किया। अपने इकलौते बेटे को खोने वाली विधवा माँ के साथ उनके स्पर्श और व्यक्तिगत पहचान ने न केवल उनके प्रति उनकी करुणा की गहराई को दिखाया, बल्कि सभी को पाप और नैतिक भ्रष्टाचार, और यहां तक कि मृत्यु की शक्ति से मुक्त करने की उनकी इच्छा की ओर इशारा किय। प्रिय येसु, आपकी चंगाई दायक उपस्थिति जीवन ला सकती है और हमें मन, शरीर और आत्मा की पूर्णता में पुनर्स्थापित कर सकती है। अपने वचन के द्रारा मुझे जीवन के दुखों और खुशियों के बीच में आपका अनुसरण करने के लिए नई आशा, शक्ति और साहस प्रदान करें।

📚 REFLECTION
In a number of places, the Gospel says that Jesus was "moved to the depths of his heart" when he met with individuals and the crowd. Why was Jesus so moved on this occasion when he met a widow and a crowded funeral procession on their way to the cemetery? Jesus not only grieved the untimely death of a young man, but he showed the depth of his concern for the woman who lost not only her husband, but her only child as well.

The Scriptures make clear that God takes no pleasure in the death of anyone (see Ezekiel 33:11) - he desires life, not death. Jesus not only had heart-felt compassion, he also had extraordinary supernatural power - the ability to restore life and to make a person whole again. Jesus touched the bier of the dead body which was ritually and socially unacceptable. But Jesus did it on purpose. His physical touch and personal identification with the widow's loss of her only son not only showed the depths of his compassion for her but pointed to his desire to free everyone from the power of sin and moral corruption, and even death itself.

Jesus, may your healing presence bring life and restores us to wholeness of mind, body, and spirit. Speak your word to me and give me renewed hope, strength, and courage to follow you in the midst of life's sorrows and joys.
----

� पहला पाठ : 1 कुरिन्थियों 9:16-19, 22-2716) मैं इस पर गौरव नहीं करता कि मैं सुसमाचार का प्रचार करता हूँ। मुझे तो ऐसा कर...
13/09/2024

� पहला पाठ : 1 कुरिन्थियों 9:16-19, 22-27
16) मैं इस पर गौरव नहीं करता कि मैं सुसमाचार का प्रचार करता हूँ। मुझे तो ऐसा करने का आदेश दिया गया है। धिक्कार मुझे, यदि मैं सुसमाचार का प्रचार न करूँ!

17) यदि मैं अपनी इच्छा से यह करता, तो मुझे पुरस्कार का अधिकार होता। किन्तु मैं अपनी इच्छा से यह नहीं करता। मुझे जो कार्य सौंपा गया है, मैं उसे पूरा करता हूँ।

18) तो, पुरस्कार पर मेरा कौन-सा दावा है? वह यह है कि मैं कुछ लिये बिना सुसमाचार का प्रचार करता हूँ और सुसमाचार-सम्बन्धी अपने अधिकारों का पूरा उपयोग नहीं करता।

19) सब लोगों से स्वतन्त्र होने पर भी मैंने अपने को सबों का दास बना लिया है, जिससे मैं अधिक -से-अधिक लोगों का उद्धार कर सकूँ।

20) मैं यहूदियों के लिए यहूदी-जैसा बना, जिससे मैं यहूदियों का उद्धार कर सकँू। जो लोग संहिता के अधीन हैं, उनका उद्धार करने के लिए मैं संहिता के अधीन-जैसा बना, यद्यपि मैं वास्तव में संहिता के अधीन नहीं हूँ।

21) जो लोग संहिता के अधीन नहीं है, उनका उद्धार करने के लिए मैं उनके जैसा बना, यद्यपि मैं मसीह की संहिता के अधीन होने के कारण मैं वास्तव में ईश्वर की संहिता से स्वतन्त्र नहीं हूँ।

22) मैं दुर्बलों के लिए दुर्बल-जैसा बना, जिससे मैं उनका उद्धार कर सकूँ। मैं सब के लिए सब कुछ बन गया हूँ, जिससे किसी-न-किसी तरह कुछ लोगों का उद्धार कर सकूँ।

23) मैं यह सब सुसमाचार के कारण कर रहा हूँ, जिससे मैं भी उसके कृपादानों का भागी बन जाऊँ।

24) क्या आप लोग यह नहीं जानते कि रंगभूमि में तो सभी प्रतियोगी दौड़ते हैं, किन्तु पुरस्कार एक को ही मिलता है? आप इस प्रकार दौड़ें कि पुरस्कार प्राप्त करें।

25) सब प्रतियोगी हर बात में संयम रखते हैं। वे नश्वर मुकुट प्राप्त करने के लिए ऐसा करते हैं, जब कि हम अनश्वर मुकुट के लिए।

26) इसलिए मैं एक निश्चित लक्ष्य सामने रख कर दौड़ता हूँ। मैं ऐसा मुक्केबाज़ हूँ, जो हवा में मुक्का नहीं मारता।

27) मैं अपने शरीर को कष्ट देता हूँ और उसे वश में रखता हूँ। कहीं ऐसा न हो कि दूसरों को प्रवचन देने के बाद स्वयं मैं ही ठुकरा दिया जाऊँ।

📒 सुसमाचार : लूकस 6:39-42
39) ईसा ने उन्हें एक दृष्टान्त सुनाया, "क्या अन्धा अन्धे को राह दिखा सकता है? क्या दोनों ही गड्ढे में नहीं गिर पडेंगे?

40) शिष्य गुरू से बड़ा नहीं होता। पूरी-पूरी शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह अपने गुरू-जैसा बन सकता है।

41) "जब तुम्हें अपनी ही आँख की धरन का पता नहीं, तो तुम अपने भाई की आँख का तिनका क्यों देखते हो?

42) जब तुम अपनी ही आँख की धरन नहीं देखते हो, तो अपने भाई से कैसे कह सकते हो, ’भाई! मैं तुम्हारी आँख का तिनका निकाल दूँ?’ ढोंगी! पहले अपनी ही आँख की धरन निकालो। तभी तुम अपने भाई की आँख का तिनका निकालने के लिए अच्छी तरह देख सकोगे।

📚 मनन-चिंतन
एक अंधे व्यक्ति का कष्ट वास्तव में वह व्यक्ति स्वयं ही समझ सकता है। आँखों के बिना किसी भी व्यक्ति का संसार अधूरा है, उसे छोटे से छोटे कार्य के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति का यदि इलाज संभव नहीं है तो उसे सिर्फ मृत्यु के साथ ही अपने कष्ट से मुक्ति मिलेगी। प्रभु येसु आज के सुसमाचार में शारीरिक अंधेपन के बारे में नहीं बल्कि आध्यात्मिक अंधेपन के बारे में बताते हैं। जो व्यक्ति ईश्वर के बारे में अन्जान है, उसके प्रेम से अनभिज्ञ है, उसका जीवन अधूरा है, व्यर्थ है। शारीरिक अंधेपन वाले व्यक्ति को तो मृत्यु के साथ मुक्ति मिल जाती है लेकिन आध्यात्मिक अंधेपन वाले व्यक्ति का मृत्यु के बाद भी विनाश निश्चित है। जिसे स्वयं ईश्वर का ज्ञान नहीं है, ईश्वर का अनुभव नहीं है, वह दूसरों को ईश्वर के नाम पर सिर्फ गुमराह कर सकता है, ईश्वर के दर्शन नहीं करा सकता।

📚 REFLECTION

The suffering of a blind person can truly be understood only by the blind person himself. Without eyes, a person's world is incomplete; they must rely on others for even the smallest tasks. If such a person cannot be treated, then only death will bring them relief from their suffering. In today's Gospel, Jesus speaks not about physical blindness but about spiritual blindness. A person who is ignorant of God, unaware of His love, lives an incomplete and futile life. While a physically blind person finds relief in death, a person who is spiritually blind faces certain destruction even after death. One who does not have knowledge of God, who has not experienced God, can only mislead others in the name of God and cannot lead them to true experience of God.

📚 मनन-चिंतन- 2
एक अंधे मार्गदर्शक और आंख में तिनका वाले का दृष्टांत हमें क्या कहता है? आँख में तिनका और अंधा मार्गदर्शक केवल एक ही चीज की ओर ले जा सकता है - आपदा! हम दूसरों को वही सिखा सकते हैं जो हमें खुद सिखाया गया है। और अगर हम अपने ही दोषों से अंधे हो जाते हैं तो हम दूसरों को उनके दोषों को दूर करने में कैसे मदद कर सकते हैं? शिष्य वह है जो गुरु की आवाज सुनता है और जो ईश्वरीय चिकित्सक की सहायता से अपने दोषों पर विजय प्राप्त करता है। अगर हमें दूसरों के लिए मार्गदर्शक और शिक्षक बनना है, तो हमारे पास एक स्पष्ट दृष्टि होनी चाहिए कि हम कहाँ जा रहे हैं और एक नक्शा जो रास्ता दिखाता है।

हमें अपनी सीमाओं और अज्ञानता को महसूस करने के लिए खुलापन और अपनी गलतियों को स्वीकार करने का साहस रखने की आवश्यकता है। हमें सलाह का स्वागत करना चाहिए और फटकार को स्वीकार करना चाहिए। हमारा प्रयास निर्माण करने का होना चाहिए न की विनाश का और लोगों के बारे में उनके बुरे पहलू के बजाय उनकी अच्छाइयों बारे में सोचना चाहिए।

📚
📚 मनन-चिंतन- 3
आज के सुसमाचार में प्रभु येसु हम सबसे दूसरों में गलतियां तलाशने से पहले अपनी गिरेबाँह में झाँकने के लिए आह्वान करते हैं। दूसरों में दोष देखना बहुत आसान है पर खुद की कमज़ोरियों पर ध्यान देना और उन्हें स्वीकार करना मुश्किल होता है। यदि आज की आधुनिक फोटोग्राफी तकनिकी की भाषा में बोले, तो हम दुसरों की बुराइयों को हाईलाइट अथवा zoom करके दिखाते हैं पर खुद की कमज़ोरियों को blur कर देते हैं।

दुनिया का नजरिया दूसरों में दोष ढूंढकर उस पर स्पॉट लाइट फोकस करने का होता है परन्तु प्रभु येसु हमारे दोषों व गुनाहों को अपने लहू से ढककर हम पर अपनी दया प्रदर्शित करते हैं. योहन 8:1-11 में हम पढ़ते हैं लोगों को उस व्यभिचारिणी नारी में सिर्फ गुनाह ही दिखा, पर येसु ने उसके गुनाहों पर फोकस न करके उसपर दया की और उसे उस पाप के दल-दल से बहार निकाला। वैसे ही लुकस 19 में हम देखते ज़केउस में लोगों ने सिर्फ एक पापी को ही देखा, परन्तु परन्तु येसु ने उसमे इब्राहम के बेटे को देखा और उसका उद्धार किया।

*सितंबर 12**मरियम का अति पवित्र नाम*यहूदी प्रथा के अनुसार धन्य कुँवारी के माता-पिता ने उनके जन्म के आठ दिन बाद उन्हें प्...
12/09/2024

*सितंबर 12*
*मरियम का अति पवित्र नाम*

यहूदी प्रथा के अनुसार धन्य कुँवारी के माता-पिता ने उनके जन्म के आठ दिन बाद उन्हें प्राप्त प्रेरणा के अनुसार उनका नाम मरियम रखा। इसलिए मरियम के पवित्र नाम का पर्व उनके जन्मदिन के बाद आता है, जैसे की येसु के पवित्र नाम का पर्व क्रिसमस के बाद होता है। यह पर्व स्पेन में शरू हुआ था और 1513 में परम धर्मपीठ द्वारा अनुमोदित किया गया था; संत पिता इनोसेंट ग्याहवें ने 1683 में पूरी कलीसिया में इसके पालन का विस्तार किया। अवसर रहा 12 सितम्बर, 1683 को तुर्कों पर पोलैंड के राजा योहन सोबिस्की द्वारा जीत के लिए धन्य कुँवारी को धन्यवाद देना, जो वियना को घेर रहे थे और पश्चिम को धमकी दे रहे थे। इस दिन को वियना में एक तरह की पेस्ट्री बनाकर मनाया गया था। पेस्ट्री को तुर्की के आधे चाँद के रूप में आकार देकर इसे कॉफी के साथ खाया जाता था जो तुर्कों की लूट का हिस्सा था।

प्राचीन ओनोमैस्टिका सैक्रा ने प्रारंभिक ख्रीस्तीय लेखकों द्वारा मरियम के नाम के अर्थ को संरक्षित किया है और जिसे युनानी पिताओं द्वारा कायम रखा गया है। ‘‘कड़वा सागर,‘‘ ‘‘समुद्र का लोहबान,‘‘ ‘‘प्रकाश देने वाला,‘‘ ‘‘प्रबुद्ध व्यक्ति,‘‘ ‘‘महिला,‘‘ ‘‘प्रभु की मुहर,‘‘ और ‘‘ईश्वर की माँ‘‘ प्रमुख व्याख्याएं हैं। इन शब्दों के उद्रम के शास्त्र का मानना है कि नाम का इब्रानी रूप मरियम है, मिरियम नहीं। संत जेरोम के समय से 16वीं शताब्दी तक, पश्चिम में मरियम के नाम की पसंदीदा व्याख्याएं ‘‘स्त्री,‘‘ ‘‘कडवा सागर,‘‘ ‘‘ज्योति देने वाली,‘‘ और विशेष रूप से ‘‘समुद्र का तारा‘‘ थी। स्टेला मैरिस अब तक की पसंदीदा व्याख्या थी। पुनर्जागरण के साथ हुए इब्रानी अध्ययनों के पुनः प्रचलन ने धन्य कुँवारी के नाम को दिए गए अर्थों के अधिक महत्वपूर्ण मूल्यांकन का नेतृत्व किया। मिरियम में एक वास्तविक इब्रानी नाम की सभी खूबीयां उपस्थिति है, और शब्द के सेमिटिक मूल को खारिज करने के लिए कोई ठोस कारण नहीं खोजा गया है। मरियम का इब्रानी नाम, मिरियम, (लैटिन में डोमिना) का अर्थ है महिला या संप्रभु; यह मरियम को संसार के ईश्वर के रूप में अपने बेटे के प्रभुत्व अधिकार के आधार पर मिला है। हम मरियम को धन्य महिला कहते हैं क्योंकि हम येसु को अपना प्रभु कहते हैं, और जब हम उनके नाम का उच्चारण करते हैं तो हम उनकी शक्ति की पुष्टि करते हैं, उनकी सहायता की याचना करते हैं और खुद को उनके संरक्षण में रखते हैं।

मुश्किलों को हराना
14/08/2024

मुश्किलों को हराना

Address

IRGAON
Lohardaga
835302

Telephone

+917761838732

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JMG Blog posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to JMG Blog:

Share