07/06/2026
जितार नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
जितार नगर आदर्श आरडब्ल्यूए, C-62, जितार नगर, दिल्ली-110051 द्वारा सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ सेवक मंडल एवं यतन्ति (Yatanti) केयर फाउंडेशन (रजि.) के सहयोग से दिनांक 7 जून 2026 को एक भव्य एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र के अनेक निवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच एवं दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में रक्तचाप (BP), रक्त शर्करा (शुगर), हड्डियों की घनत्व जांच (Bone Density), यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, नेत्र परीक्षण तथा दंत परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस आयोजन को सफल बनाने में मैक्स हेल्थकेयर, शार्प साइट आई हॉस्पिटल तथा क्लोव डेंटल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं सहयोग के लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
हमें विशेष प्रसन्नता है कि माननीय विधायक डॉ. श्री अनिल गोयल जी ने शिविर में उपस्थित होकर सभी आयोजक संस्थाओं, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की तथा इस जनहितकारी पहल के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्यजनों में श्री अजय मल्होत्रा जी (अध्यक्ष, जितार नगर आदर्श आरडब्ल्यूए), श्री रवि शर्मा जी (पूर्व अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सी-ब्लॉक, जितार नगर), श्री सहदेव चौहान जी (पूर्व सदस्य, आरडब्ल्यूए सी-ब्लॉक, जितार नगर) तथा श्री रोहित शारदा जी (संस्थापक, यतन्ति केयर फाउंडेशन रजि.) शामिल रहे।
विशिष्ट अतिथियों एवं समाजसेवियों के रूप में श्री गिरीश शर्मा जी, (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए बलदेव पार्क)श्री राज कुमार शर्मा जी, समाजसेवी, जगतपुरी, एवं श्री अशोक गुप्ता जी (अध्यक्ष, बांके बिहारी मंडल) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ सेवक मंडल की ओर से श्री अमित कुमार शर्मा, श्री दिनेश डोगरा एवं श्री ललित डोगरा ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं युवा स्वयंसेवकों श्री दिवांश शर्मा एवं श्री प्रफुल चौहान ने उत्साहपूर्वक अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
हम सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों, समाजसेवियों, गणमान्य अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक धन्यवाद करते हैं, जिनके सहयोग, सहभागिता एवं समर्पण से यह स्वास्थ्य शिविर अत्यंत सफल रहा।
स्वस्थ समाज, सशक्त समाज और जनसेवा के संकल्प के साथ हम भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।
जितार नगर आदर्श आरडब्ल्यूए
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ सेवक मंडल
यतन्ति (Yatanti) केयर फाउंडेशन (रजि.)
🙏 समाज सेवा ही हमारा संकल्प 🙏
Amit Sharma Dinesh Dogra Dewansh Sharma Er Prafull Chauhan Anil Goyal Bjp Bjp Usha Sharma