20/02/2015
श्रृंगीऋषि धाम से
मा पार्वती की प्रतिमा चोरी
Sat, 21 Feb 2015 01:11 AM (IST)
संसू., सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : प्रखंड के
कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध
श्रृंगीऋषि धाम मंदिर से गुरूवार की रात
10-12 की संख्या में रहे
खाखी वर्दी धारी चोरों ने वहां मौजूद
भिखारी यादव समेत दो लोगों को बंधक
बनाकर लगभग पाच फीट के काले पत्थर
की बनी मा पार्वती की प्रतिमा की
चोरी कर ली। इस संबंध में मंदिर के
पुजारी राजेन्द्र झा के पुत्र पंकज कुमार
झा ने कजरा थाना में अज्ञात चोरों के
विरूद्ध मामला दर्ज कराया है।
पुजारी के पुत्र श्री झा की मानें
तो लगभग एक क्विंटल अनुमानित वजन
की पाच फीट
लम्बी मा पार्वती की प्रतिमा की चोरी
करने आए खाखी वर्दीधारी चोरों ने पहले
वहा रहे भिखारी यादव व एक अन्य
को बंधक बना लिया। चोरों ने साथ में
लाए लोहे के सरिया (खंती) से दीवार में
लगी उक्त प्रतिमा को उकेर कर चलते
बना। उन्होंने कहा कि चोरी गई उक्त
प्रतिमा में पार्वती, गणेश एवं शिवलिंग
का आकार समाहित था। इधर प्राप्त
जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा मंदिर
से मा पार्वती की मूर्ति के अलावा बगल
में रहे
मा लक्ष्मी की मूर्ति की भी चोरी कर
ली गई। इस संबंध में कजरा थानाध्यक्ष
रंजीत कुमार ने बताया कि पुजारी के पुत्र
पंकज कुमार झा के
द्वारा मूर्ति चोरी मामले में दिए गए
आवेदन के आधार पर कजरा थाना काड
संख्या 10/15 के तहत अज्ञात
चोरों विरूद्ध मामला दर्ज कर
लिया गया है।
वहीं मूर्ति की बरामदगी के लिए
छानबीन की जा रही है। उधर चोरी के
बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश हे बावजूद
पूजा करने वालों का तांता शुक्रवार
को लगा रहा। बहुत ही कष्ट कि बात है,
कि जिस परिसर धाम मेँ लोगोँ कि भीङ
होती है, लोग जिन्हेँ पुजते हैँ,
उन्ही कि चोरी हो जाना। कल रात
को श्रृंगिऋषी धाम से
माँ पार्वती की मुर्ति की चोरी जो करीब
2 कङोङ की थी, हो गई।
माँ तो चोरी करने वाले को तो क्षमा न
करेँगेँ। इस चोरी का F.I.R सुर्यगढा क्षेत्र
के थाने मेँ कराया गया है, और
मीडिया वाले को इस्तेहार देने
कहा गया है। अतः मुर्ति चोरी करने वाले
की छान-बीन जारी है। आशा है,
बाबा कि कृपा से चोर व मुर्ति मिल
जाएगी। परन्तु जिन्होनेँ भी इस घिनौने
कार्य को अंजाम दिया होगा, उसे
माँ कङी सजा देगी।
पंडा- श्री नीरज झा
और जानने के लिए इस लिँक पर क्लिक करेँ
http://www.jagran.com/bihar/
lakhisarai-12099919.html