21/11/2025
शुक्रवार को बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम क्षेत्र में परम पूज्य संत ब्रह्मलीन बाबा बंसी वाले जी के नवीन मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य यजमान राधेश्याम ठेकेदार जी ने भूमि पूजन कर मंदिर का शिलान्यास किया । पंडित नरेश नौटियाल जी ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम के सचिव अनुज गोयल ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा और 1 जनवरी को बाबा बंसी वाले के जन्मदिन पर मंदिर का लोकार्पण होगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर के प्रसिद्ध काष्ठशिल्पकर्मियों द्वारा मंदिर के लिए सांगवान की लकड़ी पर नक्काशी का काम किया जा रहा है।
Nayab Saini Naveen Jindal बाबा बंसी वाले अन्नक्षेत्र एवं वृद्धाश्रम- कांवड़ सेवा दल रजि.