25/06/2024
दिनांक-24/06/24
जून माह का करणीय कार्य
*तेरापंथ महिला मंडल लाडनूं*
*गणपति गुरुदेव श्री तुलसी का 28 वां महाप्राण दिवस**
लाडनूं - विसर्जन दिवस
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार जून माह की मासिक कार्यशाला गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के 28 वें महाप्राण दिवस "विसर्जन दिवस" का आयोजन शासन गौरव साध्वी श्री कल्पलता जी के सान्निध्य में जैन विश्व भारती आचार्य श्री तुलसी समाधि स्थल पर हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी अष्टकम के सामूहिक संगान से हुआ ।
तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सुमन गोलछा ने सभी बहनों का स्वागत किया एवं आचार्य श्री तुलसी के बारे में अपने भाव व्यक्त किया ।
साध्वी वृन्द एवं समणी वृन्द ने सामूहिक गितीका द्वारा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
साध्वी शशि प्रभा जी, साध्वी तेजस्वी प्रभा, एवं समणी प्रणव प्रभा जी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
गायक राजेश,पन्नालाल खटेड़ , रेणु कोचर ,राजश्री भुतोड़िया एवं अनिरुद्ध जी शर्मा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
विसर्जन दिवस पर बहनों ने पदार्थ का, इच्छाओं का,अहम का कषायो का भी विसर्जन किया । जमीकंद का त्याग ,रात्रि भोजन का त्याग, नवकारसी, पोरसी आदि आदि त्याग भी किया।
आचार्य श्री तुलसी की स्मृति में सामूहिक जप किया गया ।
शासन गौरव साध्वी श्री कल्पलता जी द्वारा प्रेरणा पाथेय में फरमाया कि आचार्य श्री तुलसी क्रांतिकारी पुरुष थे ।
कार्यक्रम का कुशल संयोजन समणी डॉ कुसुम प्रज्ञा जी ने किया ।
तेरापंथ महिला मंडल मंत्री राज कोचर ने आभार व्यक्त किया ।
जैन विश्व भारती निर्देशक विजय श्री,श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के मंत्री श्रीमान महेंद्र जी बाफना, तेरापंथ महिला मंडल लाडनू की उपाध्यक्ष श्री मती लीनाजी दुगड़ , उपमंत्री राजश्री भुतोड़िया , उप मंत्री अनीता चौरड़िया , कार्य समिति, अन्य सदस्य एवं काफी संख्या में श्रावक -श्राविका समाज मौजूद रहा ।जैन विश्व भारती परिवार भी इस अवसर पर उपस्थित रहा।
जैन विश्व भारती और तेरापंथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था *मौलिकता रहे सुरक्षित परिवर्तन सदा अपेक्षित*
जिसका जजमेंट अणुव्रत समिति लाडनूं के संरक्षक श्रीमान शांतिलाल जी बैद,सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमान आलोक जी खटेड़ ने किया। आपने भी अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मंजू बैद ,द्वितीय स्थान पर राजश्री भुतोड़िया,तृतीय स्थान पर सुमन नाहटा एवं सांत्वना में सुनीता बैद ,किरण बरमेचा रही ।
राज कोचर