Kurukshetra - The Birth place of Bhagwat Gita

Kurukshetra - The Birth place of Bhagwat Gita यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥

27/09/2025
25/09/2025
अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित क...
24/09/2025

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पंकज सेतिया ने की। इस अवसर पर पूर्व मानद सचिव श्री उपेन्द्र सिंघल , 48 कोस तीर्थ तीर्थ निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री मदन मोहन छाबड़ा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अन्य सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025, जो 15 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा, की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयबद्धता के अनुसार सुचारू रूप से प्रगति कर रहे हैं और किसी प्रकार की बाधा नहीं है।

महोत्सव के अंतर्गत गीता यज्ञ, अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, तथा ब्रह्मसरोवर पर दीपदान जैसे प्रमुख आयोजन किए जाएंगे। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छता एवं सूचना केंद्रों की विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

ब्रह्मसरोवर पर पहली बार आठ देशों की कला एवं संस्कृति से रूबरू होंगे पर्यटक lकुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर ...
24/09/2025

ब्रह्मसरोवर पर पहली बार आठ देशों की कला एवं संस्कृति से रूबरू होंगे पर्यटक l

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर 15 नवंबर से शुरू होने वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार खास अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में दिखाई देगा, जहां पर्यटक आठ देशों की कला एवं संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। इन देशों ने न केवल आमंत्रण स्वीकार किया है बल्कि सात देशों की ओर से सहमति पत्र भी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को मिल चुका है।

यही नहीं 15 से ज्यादा देशों के स्कॉलर भी धर्मनगरी में पहुंचेंगे, जो तीन दिन तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में गीता के संदेश व सार्थकता पर मंथन करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि यह सेमिनार 24 से 26 नवंबर तक होगा। इसके साथ विदेश मंत्रालय भी इस बार सीधे तौर पर महोत्सव में भागीदार होगा जिसके चलते महोत्सव का स्तर और भी बढ़ने की उम्मीद है।

गीता ज्ञान संस्थानम में पांच दिवसीय रामायण उत्सव का शुभारंभ कल से l
23/09/2025

गीता ज्ञान संस्थानम में पांच दिवसीय रामायण उत्सव का शुभारंभ कल से l

ज्योतिसर को भगवद गीता का जन्मस्थान माना जाता है क्योंकि यहीं पर महाभारत युद्ध की पूर्व संध्या पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन क...
22/09/2025

ज्योतिसर को भगवद गीता का जन्मस्थान माना जाता है क्योंकि यहीं पर महाभारत युद्ध की पूर्व संध्या पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित, यह पवित्र वटवृक्ष के नीचे हुआ था, जो इस घटना का आज भी साक्षी माना जाता है. 'ज्योतिसर' का अर्थ 'प्रकाश का सार' है, जो भगवद गीता के ज्ञान के प्रकाश से संबंधित है.

Address

Kurukshetra
136118

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kurukshetra - The Birth place of Bhagwat Gita posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share