14/04/2023
Kasar Devi Mandir, Almora.
Video Link-
https://youtu.be/p9qHcbGXY48
इस मंदिर का निर्माण लगभग दूसरी शताब्दी में किया गया था। उसके बाद से ही ये मंदिर ध्यान और साधना का प्रमुख केंद्र बन गया है क्योंकि इस मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र वैन एलेन बेल्ट है। इसके अलावा, इस मंदिर में महान भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था। अगर आपको शांति पसंद है, तो आप एक बार इस मंदिर के दर्शन ज़रूर करने के लिए जाएं। यकीनन ये जगह आपको ज़रूर पसंद आएगी।
इस मंदिर को लेकर ये मान्यताएं हैं कि इस मंदिर में प्राचीन समय में मां देवी खुद अवतरित हुई थीं। इसके अलावा, ये भी कहा जाता है कि यह मंदिर एक चुंबकीय शक्तियों से समृद्ध है। कई वैज्ञानिक अनुसंधान के अनुसार कसार देवी मंदिर को नासा परिसरमें जीपीएस 8 केंद्र से भी चिन्हित किया गया है। साथ ही, इस मंदिर को लेकर यह भी धारणा है कि यह मंदिर ध्यान साधने यानि मन लगाने का एक अच्छा केंद्र है।
Fair-
प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा (नवम्बर-दिसम्बर में) को यहाँ कसार देवी का मेला लगता है।
Location-
यह अल्मोड़ा से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। यह अल्मोड़ा-बागेश्वर हाईवे के पास ही है आप यहां से आसानी से मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।