श्री आदिशक्ति धाम-कोटा

  • Home
  • India
  • Kota
  • श्री आदिशक्ति धाम-कोटा

श्री आदिशक्ति धाम-कोटा जय श्री माताजी । सत्य के सभी साधकों का कोटा के मुख्य ध्यान केंद्र श्री आदिशक्ति धाम पर स्वागत है ।

30/06/2025
*सहजयोग समाचार–कोटा**कोटा सामूहिकता द्वारा 8000 से अधिक नवीन साधकों को आत्मसाक्षात्कार प्रदान किया गया* कोटा सामूहिकता द...
28/10/2024

*सहजयोग समाचार–कोटा*

*कोटा सामूहिकता द्वारा 8000 से अधिक नवीन साधकों को आत्मसाक्षात्कार प्रदान किया गया*

कोटा सामूहिकता द्वारा कोटा में आयोजित देश के सुप्रसिद्ध दशहरा मेले में लगी *सहजयोग प्रदर्शनी* का रविवार 27 अक्टूबर को समापन किया गया।

दिनांक 12 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस 15 दिवसीय मेले में कोटा सामूहिकता को राज्य सरकार द्वारा सहजयोग प्रचार प्रसार हेतु निशुल्क स्थान प्रदान किया गया था।

विगत 15 दिवस से चल रही इस प्रदर्शनी स्थल पर हजारों लोगो का आगमन हुआ। परम् पूज्य श्री माताजी की असीम अनुकम्पा और आशीर्वाद में 8000 से भी अधिक साधकों ने अपना आत्म साक्षात्कार प्राप्त किया।

अनेकों नवीन साधकों ने प्रदर्शनी स्थल पर ही आत्मसाक्षात्कार के समय प्राप्त हुए दिव्य अनुभवों को साझा किया और नियमित ध्यान केंद्रों पर आने की इच्छा प्रकट की।

कोटा सामूहिकता द्वारा भी प्रत्येक नवीन साधक को सहजयोग परिचय पुस्तिका प्रदान की गई और उनके सवालों के उत्तर दिए गए।

परम् पूज्य श्री माताजी की कृपा में कोटा सामूहिकता का यह प्रयास बेहद ही सफल रहा है और इससे आगामी दिवसों में कोटा ही नही वरन समस्त हाड़ौती की सहज सामूहिकता में अवश्य नवीन साधकों का आगमन रहेगा।

इस अत्यंत दैवीय कृपा हेतु समस्त कोटा सामूहिकता का परम पूज्य श्री माताजी के श्रीचरणों में कोटि कोटि नमन।

जय श्री माताजी

*अति आवश्यक बंधन निवेदन*जय श्री माताजीहमारे देश के आसाम राज्य में जबरदस्त बाढ़ का प्रकोप हो गया है। 2500 से अधिक ग्राम ज...
06/07/2024

*अति आवश्यक बंधन निवेदन*

जय श्री माताजी
हमारे देश के आसाम राज्य में जबरदस्त बाढ़ का प्रकोप हो गया है। 2500 से अधिक ग्राम जलमग्न है। असम के 33 जिलों में से 28 बाढ़ के भीषण प्रकोप से पीड़ित है।

11 लाख से अधिक मानव जनसंख्या इससे गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी है। कई जगह पर जीवन संघर्ष चल रहा है। अभी तक अनेक मृत्यु हो चुकी है। बेहद बड़ी आबादी बेघर हो चुकी है।

श्री माताजी द्वारा हमे आदेश दिया गया है कि बंधन का प्रयोग कुछ अति विशेष हेतु ही करना चाहिए। आज पुनः उसी परम् शक्ति के उपयोग का समय है।

"श्री माताजी आप कृपया करके असम में जलनप्रलय की स्थिति को समाप्त कर दीजिए। मानवता से जो भी गलतियां और भूल हुई है आप कृपा करके सभी को क्षमा करिए। श्री माताजी आप कृपा करें आसाम में समस्त मानवता की रक्षा करें।"🙏

सभी सहजी भाई बहिनों से निवेदन है आसाम में जल प्रलय जैसी स्थिति को समाप्त करने हेतु इस प्रार्थना को श्री माताजी के श्रीचरणों में समर्पित करें और इसके निमित्त बंधन प्रदान करें।

जय श्री माताजी

*विशेष*– इस बंधन निवेदन को सभी सहजी भाई बहिनों को फॉरवर्ड करिए जिससे सभी का चित्त इस पर जाएं और यह प्रार्थना यथाशीघ्र क्रियान्वित हों।

*सहजयोग समाचार* (कोटा सामूहिकता द्वारा संचालित) को आप भी व्हाट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं।👇

https://whatsapp.com/channel/0029Va9JA6q7j6fzW47in30O

*श्री आदिशक्ति धाम–कोटा**नवरात्रि दर्शन–प्रथम दिवस**9 अप्रैल 2024*
09/04/2024

*श्री आदिशक्ति धाम–कोटा*
*नवरात्रि दर्शन–प्रथम दिवस*
*9 अप्रैल 2024*

*सहजयोग समाचार**कोटा – राजस्थान**भारत में प्रथम बार किसी बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ सहजयोग हवन के साथ हुआ।*जय श्री मात...
04/04/2024

*सहजयोग समाचार*
*कोटा – राजस्थान*

*भारत में प्रथम बार किसी बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ सहजयोग हवन के साथ हुआ।*

जय श्री माताजी
अत्यंत ही हर्ष का समाचार है कि कोटा (राजस्थान) में दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध बैंक सी.एस.बी. की नवीन शाखा का आज शुभारंभ हुआ।

इस नवीन शाखा के प्रमुख (ब्रांच मैनेजर) के रूप में हमारे सहजी भाई श्री अनिकेत का आगमन हुआ और आज भैया द्वारा ब्रांच के उद्घाटन के सुअवसर पर सभी शाखा कर्मचारियों हेतु आत्मसाक्षात्कार का कार्यक्रम रखा गया और बैंक की इस नवीन ब्रांच को सहजयोग हवन करवाकर प्रारंभ किया गया।

इसके साथ ही ब्रांच के छोटे से मंदिर में श्री माताजी को विराजित भी किया गया।

हवन के पश्चात चैतन्य का तीव्र प्रवाह सभी उपस्थित सहजी भाई बहिनों और नवीन साधकों द्वारा महसूस किया गया।

(कृपया करके इस अति महत्वपूर्ण समाचार को आगे सभी सहजी भाई बहिनों के साथ साझा करिए जिससे अपने कार्यस्थल पर इसी प्रकार के सहज कार्यक्रम करवाने हेतु सभी को प्रेरणा मिले)

इस परम् कृपा हेतु समस्त सहजयोग परिवार का श्री माताजी के श्रीचरणों में कोटि–कोटि नमन और आभार।

जय श्री माताजी

जन्मदिवस पूजा – कोटा
21/03/2024

जन्मदिवस पूजा – कोटा

प्रातः दर्शन आदि शक्ति धाम कोटा
15/11/2023

प्रातः दर्शन आदि शक्ति धाम कोटा

31/10/2023

प्रातः दर्शन

Address

Shri Aadishakti Dham, Gram-Borkhandi, Near Borkheda
Kota

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री आदिशक्ति धाम-कोटा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share