Terapanth Yuvak Parishad-R-Kotkapura

Terapanth Yuvak Parishad-R-Kotkapura We are a Charity organization working for serve humanity as well as Terapanthi Jain Samaj.

Our area of working in Health, Community, Blood Donation, Eye Donation, Yoga & Preksha Dhyan etc

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, NDRF, SDRF, Civil Defence आदि के सहयोग से 1...
14/10/2025

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, NDRF, SDRF, Civil Defence आदि के सहयोग से 13 से 17 अक्टूबर, 2025 तक पूरे देश में सीपीआर जागरूकता सप्ताह मना रहा है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम जनता को जीवन रक्षक विधि सीपीआर (स्वास्थ्य सेवा कर्मियों, विद्यार्थियों, सुरक्षा सेवाओं और आम जनता में जीवन रक्षक कौशल के रूप में सीपीआर) और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। इसी कड़ी के तहत तेरापंथ टास्क फोर्स (अभातेयुप) द्वारा निर्देशित सीपीआर संजीवनी क्रिया का पीडीएफ/फोटो जन जागरूकता हेतु पेश है।

Akhil Bharitya Terapanth Yuvak Parishad (ABTYP), Terapanth.

*अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी* के पावन सानिध्य में कोबा, अहमदाबाद में आयोजित *अखिल भारतीय तेरापंथ...
13/10/2025

*अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी* के पावन सानिध्य में कोबा, अहमदाबाद में आयोजित *अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद्* के 59 वे अधिवेशन *एकत्व* में *MBDD 2.0* आयाम के तहत 21 से ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित करवाने रूप में *तेरापंथ युवक परिषद कोटकपुरा* को सम्मानित किया गया।
यहां उल्लेखनीय है कि *तेयुप कोटकपुरा* से एमबीडी संयोजक राजन जैन की अगुवाई में *बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती पंजाब क्षेत्र में रक्तसेवी संस्थाओं, जिला यूथ डिपार्टमेंट, एनसीसी, एनएसएस, बीएसएफ, भाजपा, भाजयुमो, अभाविप, सेवा भारती, विद्यार्थी संघों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ* आदि के सहयोग से *53 रक्तदान शिविर* आयोजित किए गए जिसमें कि *2014* यूनिट्स एकत्र की गई।

*एमबीडी राष्ट्रीय टीम, पंजाब प्रभारी पवन भाई नवलखा, एमबीडी प्रभारी अनुज जैन एवं मोहित गोयल, तेरापंथी सभा भटिंडा/ जैतो/फाजिल्का/ अबोहर एवं तेरापंथी सभा कोटकपुरा* के सभी साथियों का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए

*हार्दिक धन्यवाद, बधाई एंव शुभकामनायें*🙏💐

अपने भाई, रिश्तेदार, कर्मचारी या किसी परिचित के स्वास्थ्य और खून संबंधित सेवाओं के लिए अर्धरात्रि को भी फोन करने वाले मे...
12/06/2023

अपने भाई, रिश्तेदार, कर्मचारी या किसी परिचित के स्वास्थ्य और खून संबंधित सेवाओं के लिए अर्धरात्रि को भी फोन करने वाले मेरे सभी जानकारों को निवेदन है कि उनको 25 जून को लगने वाले ख़ूनदान कैम्प के लिए ख़ूनदान करने के लिए कहे, क्योंकि ये केवल उनको दी गई सेवा का बदला मात्र है, जिससे कि किसी और जरूरतमंद की जान बच सकती है। कोशिश कीजियेगा सफलता अवशय मिलेगी।

इसी कोशिश के नतीजे स्वरूप आज फाजिल्का में भाई Rajeev Kukreja की सफल अगुवाई में श्री राम कृपा सेवा संघ ने 1011 यूनिट एकत्र कर न केवल एक कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि सीमावर्ती इलाके के सभी ब्लड बैंको के स्टॉक को पूर्ण भी कर दिया है।

तेरापंथ युवक परिषद एवम् अणुव्रत समिति कोटकपूरा खूनदान के इस कुंभ का समर्थन करती है और ज्यादा से ज्यादा सेवा और यूनिट्स दान देने का वायदा करती है।

plz 25 जून तक हर दिन हमारा साथ जरूर दीजिएगॉ
स्टेटस जरूर लगाना और शेयर भी करना
25 जून दान देना है खून
संगम पैलस कोटकपूरा

25 जून दिन रविवार
समय 8:30 से 3:00

98885-61159
राजीव मलिक
76964-00586
रवी अरोड़ा
80540-31376
गौरव गल्होत्रा

🌹🌹 🌹  🌹🌹🌹अमृत त्रिमहोत्सव* 🌹🌹🌹 🌹🌹🌹 *परमपुजनीय युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञानुवृति सुशिष्या शासनश्री साध्वी ...
02/05/2023

🌹🌹 🌹 🌹🌹🌹अमृत त्रिमहोत्सव* 🌹🌹🌹 🌹🌹🌹

*परमपुजनीय युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञानुवृति सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री कनक श्री जी (राजगढ़) ठाणा-4* जी के सान्निध्य में *युगप्रधान गुरुदेव श्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पट्टोत्सव व दीक्षा दिवस* के संदर्भ में *अमृत त्रिमहोत्सव कार्यक्रम और अणुव्रत प्रवचन* का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन *श्रीमती गोपिका तिवाड़ी जैन* ने विभिन्न दोहों, मुक्तको, बातों और अणुव्रत उदघोष के उपयोग से किया। ऊषा जैन जी ने मंगलाचरण, प्रधान भीमसैन जैन जी स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। *प्रणव जैन, रेहान जैन (जैतो), राशि जैन, रंजना जैन, संगीता जैन, विजय जैन (जैतो), निकिता जैन, तेरापंथी सभा के भाईयों व तेरापंथ महिला मंडल की बहनों* ने गीतिका प्रस्तुत की। ज्ञानशाला के बच्चों और बच्चियों ने गीतिका और एक्शन सॉन्ग के द्वारा गुरुदेव महाश्रमण जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन के *विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण गोयल जी* पूर्व प्रधान आढ़ती एसोसिएशन ने भी अपने भाव रखे। *साध्वी श्री कुशलविभा जी, साध्वी श्री गंभीर प्रभा जी एवम् साध्वी श्री डा. निर्मलयशा जी ने भी गुरुदेव महाश्रमण के जीवन, दीक्षा, पट्टोत्सव, गुरुदेव तुलसी से शिक्षण आदि विषयों पर बात करते हुए अणुव्रत की जरूरत को समझाया और संघ गान सामूहिक रूप में करवाया* । अंत में आयोजन को समायोजित करते हुए *राजन जैन* प्रभारी अणुव्रत समिति पंजाब राज्य ने सभी का धन्यवाद किया और साध्वी श्री जी के कठिन श्रम को उल्लेखित करते हुए लंबे समय के प्रवास की मांग की । आयोजन के अंत में सहभागी ज्ञानशाला के बच्चों को सम्मानित किया गया और आए हुए श्रावकों का आतिथ्य सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम में *बृजभूषण जैन, अभय जैन, सुरेश जैन, रोहित जैन, त्रिलोक जैन, विनोद जैन, कपिल जैन, गौरव जैन, विशाल जैन, दिव्यम जैन, कविता जैन, संतोष जैन, कैलाश जैन, अनिल मित्तल, बृजमोहन मित्तल, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, अमित जैन, तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, अणुव्रत समिति, कन्या मंडल व किशोर मंडल कोटकपूरा के पदाधिकारी एवम् सदस्यों के इलावा इलावा, गोनियाना, बठिंडा, बरीवाला मंडी, कालांवाली और जैतो* से भी बड़ी संख्या में भाई बहन हाजिर हुए।

29/04/2023
🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶        **युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री कनकश्री जी (राजगढ़)* *ठाणा-...
27/04/2023

🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶🦶
**युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री कनकश्री जी (राजगढ़)* *ठाणा-4* का मंगल विहार आज दिनाँक 26 अप्रैल 2023 संधू घोड़ी वालों के घर, रोमाणा अलबेल सिंह से क़रीब 8.5 km विहार कर *उपासना कक्ष, गूगा गली, फैक्ट्री रोड कोटकपूरा* पधारे।
रास्ते में साध्वी श्री जी ने डा रवि बांसल जी के अनुग्रह पर *चंडीगढ़ बच्चों का हस्पताल* के अन्र्तगत स्थापित किए जा रहे *आचार्य श्री महाश्रमण उजाला चेरिटेबल हॉस्पिटल और आचार्य श्री तुलसी ब्लड बैंक* का भी अवलोकन करवाया और बताया कि हॉस्पिटल की *आचार्य श्री महाश्रमण चेरिटेबल हॉस्पिटल विंग* गरीब परिवारों के बच्चों का चेरिटेबल डिस्काउंटेड इलाज करेगी । *साध्वी श्री निर्मलयशा जी, साध्वी श्री गंभीर प्रभा जी एवम् साध्वी श्री कुशल विभा* जी ने डा साहब के अनुरोध पर उपस्थित जन को *नशामुक्ति और पर्यावरण* का संदेश दिया। इस समय में हॉस्पिटल का संपूर्ण डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ और मरीजों के परिवारजन उपस्थित रहे।

*साध्वी श्री* जी का संध्या 5:15 पर यहां से विहार कर *तेरापंथ भवन, रामबाग के पीछे, नजदीक हरी नौ फाटक, कोटकपूरा* पधारने का भाव है।

*रास्ते की सेवा मेः-*
कार्सिक प्रेम राज, बृज भूषण जैन, सुभाष गुप्ता, राजेश जैन, अभय जैन, अमित जैन (तेरापंथी सभा kkp), राजन कुमार जैन (अणुव्रत समिति) दिवियम जैन, सोनू शर्मा, नवीन जैन (तेरापंथ युवक परिषद कोटकपूरा), नीलम जैन, निकिता जैन, गोपिका जैन (महिला मंडल) ईशा जैन, आभा जैन (कन्या मंडल) भी विहार सेवा में शामिल रहे।

सभी श्रावकगण यथासंभव रास्ते की सेवा में उपस्थित रहे आप सभी दर्शन और सेवा का लाभ जरूर लें।

🙏🙏🙏🙏
*निवेदक*
*श्री जैन श्वेताम्बर तेरपंथी सभा कोटकपूरा*
*तेरापंथ युवक परिषद कोटकपूरा*
*तेरापंथ महिला मंडल कोटकपूरा*
*अणुव्रत समिति, कोटकपूरा*
*कन्या मंडल व किशोर मंडल कोटकपूरा।*
*चंडीगढ़ बच्चों का हस्पताल कोटकपूरा।*
*आचार्य श्री महाश्रमण उजाला चेरिटेबल हॉस्पिटल*

Address

Shree Jain Shwetamber Terapanthi Sabha Bhawan, Near Ram Bag, Old Subji Mandi
Kot Kapura
151204

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 2pm

Telephone

+917009019117

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Terapanth Yuvak Parishad-R-Kotkapura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Terapanth Yuvak Parishad-R-Kotkapura:

Share