Shri Radha Krishan Mandir, Kotkapura

Shri Radha Krishan Mandir, Kotkapura Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Radha Krishan Mandir, Kotkapura, Religious organisation, Opposite Railway Station, Surgapuri, Kot Kapura.

कोटकपुरा रेलवे स्टेशन से उतरते ही हमें वृन्दावन धाम के "इस्कान मंदिर" की तर्ज़ पर बने विशाल व सुंदर राधाकृष्ण मंदिर के दर्शन होते हैं। 10 दिसंबर 1982 को भगवान शिव की स्थापना से शुरू किए गये इस भव्य मंदिर में श्री राधाकृष्ण दरबार, श्री राम दरबार, माँ अम्बे दरबार, श्री हनुमान दरबार, श्री शिव दरबार एवं श्री शनि देव जी की अलोकिक मूर्तियों है। लगभग एक एकड़ जगह में बने इस विशाल मंदिर में चारों तरफ़ से

दो बरमदों व दो बड़े हाल ओर 26 कलात्मक स्तम्भों से घिरा 70'x70' फुट का आँगन धार्मिक आयोजन के लिए बनाया गया है। मंदिर के दाईं और स्टेज स्थल एवं बाईं और गौशाला है जिस में भक्तजन गौवंश को सवामनी भेंट कर पुण्य के भागीदार बनते हैं। बाबा हरि दर्शन जी के मार्गदर्शन में चल रहे इस मंदिर की देखभाल श्री राधाकृष्ण मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट करता है।
मंदिर में रोज़ाना शाम को जरूरतमंदो को मुफ़्त भोजन व हर शनिवार को कढ़ी चावल का भंडारा लगाया जाता है । हर रविवार रात्रि को श्री कीर्तनीय हरि: द्वारा हरि कीर्तन किया जाता है। इस के साथ-साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी, श्री रासलीला, शनि जयंती, हनुमान जयंती, दीपावली, महाशिवरात्रि एवं होली महोत्सव आदि भी बड़ी धूमधाम से मनाएँ जाते हैं ।आप भी मंदिर में सपरिवार शामिल होकर अपनी मनोकमना की पूर्ति के लिये भगवान से आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

07/03/2026

ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਰਾਧਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਲੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਬੜੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ

04/03/2026
27/02/2026
💐हर हर महादेव💐 💐ओम नमः शिवाय💐💐जय भोले शंकर भगवान की 💐 *श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटकपुरा में 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को महा...
10/02/2026

💐हर हर महादेव💐 💐ओम नमः शिवाय💐
💐जय भोले शंकर भगवान की 💐
*श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटकपुरा में 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को महाशिवरात्रि* का पर्व बड़ी श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है जिस में *श्री बिजली महादेव कावड़ संघ के कावड़ियों द्वारा तूफानी डाक कावड़ हरिद्वार से पैदल दौड़ कर श्री राधाकृष्ण मंदिर में 14 तारीख शनिवार को शाम 6.00 बजे पहुंचेंगे और रविवार 15 तारीख सुबह 5:00 बजे से जलाभिषेक होगा*। गंगाजल एवँ बेलपत्र मंदिर कमेटी की ओर से दिए जाएँगे।आप सभी भक्तजन इस पावन पर्व पर सादर आमंत्रित हैं
*राज कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष*
श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटकपुरा

Celebration of Thakur ji Shingaar Utsav through popular newspaper Dainik Jagran and Punjab Kesri on 27.1.2026
31/01/2026

Celebration of Thakur ji Shingaar Utsav through popular newspaper Dainik Jagran and Punjab Kesri on 27.1.2026

ठाकुर जी के सभी भक्तों से निवेदन है की 25.1.2026 को  ठाकुर जी ( लड्डू गोपाल) जी के श्रृंगार महोत्सव में भाग लेवें, रसमय ...
16/01/2026

ठाकुर जी के सभी भक्तों से निवेदन है की 25.1.2026 को ठाकुर जी ( लड्डू गोपाल) जी के श्रृंगार महोत्सव में भाग लेवें, रसमय संकीर्तन का आनंद लें और भंडारा में प्रसाद ग्रहण करें।

Daily Punjab Kesri of 1.12.2025, the popular newspaper of the area
14/12/2025

Daily Punjab Kesri of 1.12.2025, the popular newspaper of the area

31/10/2025

🎉🕉*जय श्री कृष्णा*🕉🎉
सभी भक्तों को जानकर बहुत हर्ष होगा की ठाकुर जी की अपार कृपा से बिजली का बिल कम करने के लिए एव ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए मिति 29.10.2025 से बाबा हरिदर्शन जी के आशीर्वाद से श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटकपुरा में *6.0 किलोवाट का सोलर सिस्टम शुरू हो गया है* श्री राधाकृष्ण मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट सभी दानी सज्जनों का सोलर सिस्टम लगवाने में सहयोग करने पर धन्यवाद करता है।ठाकुर जी से प्रार्थना करते है की सभी दानी सज्जनों पर प्रभु की कृपा सदा बनी रहे।
*राज कुमार अग्रवाल प्रधान*

Address

Opposite Railway Station, Surgapuri
Kot Kapura
151204

Opening Hours

Monday 5am - 12:01pm
4pm - 9pm
Tuesday 5am - 12:01pm
4pm - 9pm
Wednesday 5am - 12:01pm
4pm - 9pm
Thursday 5am - 12:01pm
4pm - 9pm
Friday 5am - 12:01pm
4pm - 9pm
Saturday 5am - 12:01pm
4pm - 9pm
Sunday 5am - 12:01pm
4pm - 9pm

Telephone

+919815022585

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Radha Krishan Mandir, Kotkapura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share