02/05/2021
कोरोना काल मे बाबा के भक्त जो दुनियाभर में है,जब बाबा के धाम पर नही पहुँच पाते और कोरोना जैसी महामारी का सामना करते हार जाते है तो बाबा से विनती करते हैं,
लेखक गोविंद अरोड़ा उर्फ अरोड़ा जी कोसली इस भजन के द्वारा प्रस्तुत करते हैं
9350753265
*बाबा मुक्तेश्वर सब ठीक करो*
*मुझे कोसली धाम आना है...*
करनी है दो बातें तुमसे,
फिर से दर्शन पाना है ।
*बाबा मुक्तेश्वर सब ठीक करो,*
*मुझे कोसली धाम आना है ।।*
जो हालात हुए हैं जग के,
ये ना किसी ने सोचा होगा ।
मौत के इस अजीब से डरने,
ना जीवन को नोचा होगा ।।
आकर इसको ख़तम करो अब,
वचन ये तुमको निभाना है ।
*मुक्तेश्वर बाबा सब ठीक करो*
*मुझे कोसली धाम आना है ।।*
कोसली की हर गली मुझे,
याद बड़ा ही आती है ।
तुमसे मिलने की चाह रह रह कर
मेरे दिल को तड़पाती है ।।
नम हैं आंखें दिल है सूना,
ऐसे ना चल पाना है ।
*मुक्तेश्वर जी सब ठीक करो*
*मुझे कोसली धाम आना है ।।*
ना सोचा था सपने में भी,
ऐसे दिन भी आयेंगे ।
गलियां सूनी होंगी तेरी,
सब घरों में बंध जाएंगे।।
विनती हमारी यही है बाबा मुक्तेश्वर,
अब इस बंधन से छुड़वाना है ।
*बाबा मुक्तेश्वर सब ठीक करो,*
*मुझे कोसली धाम आना है ।।*
ऐसी कौन सी चीज़ है जिसका,
पास तुम्हारे इलाज नहीं ।
छेड़ा हमने ही कुदरत को,
आयी हमे भी लाज नहीं ।।
ये चूक हमारी क्षमा करो प्रभु,
अरोड़ा जी की बिगड़ी को तुमने बनाना है
*बाबा मुक्तेश्वर सब ठीक करो,*
*मुझे कोसली धाम आना है।।*