The Times Of Lucknow

The Times Of Lucknow Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Times Of Lucknow, Kora Jahanabad.

19/12/2024

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड (AISPLB) की एक अहम बैठक 19 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना सायम मेहदी ने की, जबकि प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास समेत कई बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में देशभर में मस्जिदों के बढ़ते अनादर, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, मध्य-पूर्व में चल रहे इस्राइल-फ़िलीस्तीन युद्ध और सीरिया में हुए राजनीतिक बदलाव जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई।
BBC News हिन्दी Amar Ujala

28/10/2024


ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी जनाब मौलाना यासूब अब्बास साहब ने आज इमामबाड़ा बास बादनपूरा में चेहल्लुम के जुलूस में बदतमीज़ी व इमामबाड़े की तौहीन करके उसको मंदिर बताने वाले हवामहल जयपुर के विधायक बालमुकुंद आचार्य के ख़िलाफ़ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस को ख़िताब किया और सरकार से बालमुकुंद आचार्य पर जल्द सख़्त कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही मौलाना यासूब अब्बास साहब ने कहा कि जयपुर के मोमिनीन ख़ुद को अकेला न समझें हम और पूरे हिन्दुस्तान के शिया जयपुर के मोमिनीन के साथ हैं।
(Maulana Yasoob Abbas Sb)
🇮🇳

13/10/2024

Janab Maulana Yasoob Abbas Sb Qibla
Interview NDTV India
BBC News हिन्दी ABP News Asian News International (ANI)

23/05/2024

Agha Syed Shahenshah Hussain Naqvi Comming To Lucknow India 🇮🇳

Please Share this Video 🙏

22/01/2023

ہمارا رہبر کیسا ہونا چاہیے۔۔۔۔۔❓
Hamara Rehbar Kaisa Hona Chahiye❓

Khateeb E Akbar Maulana Mirza Mohd Athar Sb.

17/01/2023

Ka Defence (Bachao) Karne Walon Ko Jawab....❗
Khateeb E Akbar Maulana Mirza Mohd Athar Sb Ka Behtreen Khitaab.

25/10/2022

#सऊदी_अरब के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भारत आने पर मौलाना यासूब अब्बास की शिया क़ौम से अहम अपील।

शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने विडियो पैग़ाम के ज़रिए बताया कि 14, नवंबर 2022 को सऊदी हुकूमत के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के हिन्दुस्तान आने पर जन्नत उल बक़ी की तामीर ए नौ के लिए पुरअम्न तरीक़े से एहतिजाज किया जाएगा।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हम हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करते हैं कि वह हिंदुस्तान में फैले 8 करोड़ शिया मुसलमानों की आवाज़ बन कर सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मदीना ए मुनव्वरा जन्नतुल बक़ी में रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी जनाबे फातिमा ज़हरा (स.अ) और उनकी आले अतहार (परिवार) की (क़ब्रो) की तामीरे नौ के लिए मांग करें।

जिसके लिए हमारा शिया समाज हमेशा आपका शुक्रगुजार रहेगा।

Yasoob Abbas India TV The Times of India Asian News International (ANI) NDTV India ABP News Hindustan Times NBT Uttar Pradesh Amar Ujala Rashtriya Sahara BBC News हिन्दी India TV The Lallantop Zee News Zee News English Aaj Tak UP Tak Arab News

लखनऊशिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास पहुंचे सैफई।ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब ...
13/10/2022

लखनऊ

शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास पहुंचे सैफई।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के निधन पर ग़म का इज़हार किया।

मौलाना यासूब अब्बास ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर भारत सरकार के पुर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि नेताजी द्वारा देश व प्रदेश में किए गए समस्त कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मौलाना यासूब अब्बास ने अपनी व अपने पूरे परिवार की तरफ़ से अखिलेश यादव व उनके समस्त परिवार को ताज़ियत पेश की और कहा इस दुःख की घड़ी में हम आपके साथ शामिल है।

मौलाना यासूब अब्बास ने अखिलेश यादव को धैर्य व साहस बनाए रखने की दुआ दी।

17/08/2022

#शिया_धर्मगुरु ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव #मौलाना_यासूब_अब्बास ने लखनऊ के जिलाधिकारी व हुसैनाबाद ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यपाल गंगवार से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

मौलाना यासूब अब्बास ने जिलाधिकारी को आसिफी इमामबाड़े की बुर्जी के गिर जाने के बारे में अवगत कराया मौलाना ने कहा कि आसिफ़ी इमामबाड़ा हमारी इबादतगाह है और बुर्जी का पुनः निर्माण तुरंत होना चाहिए।
जिला अधिकारी ने मौलाना यासूब अब्बास से आसिफ़ी इमामबाड़े (बड़ा इमामबाड़ा) की मरम्मत के मास्टर प्लान पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग से समन्वय कर बड़े इमामबाड़े तथा हुसैनाबाद ट्रस्ट की दूसरी इमारतों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा मौलाना यासूब अब्बास से मुलाकात के बाद जिलाधिकारी गंगवार स्वयं मौलाना यासूब अब्बास के साथ बड़े इमामबाड़े के निरीक्षण के लिए पहुंचे जिसके बाद मौलाना और जिला अधिकारी ने बड़े इमामबाड़े का साथ में निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बड़े इमामबाड़े की बुर्जी के पुनर्निर्माण करने के आदेश जारी किए उन्होंने मौलाना को आश्वासन दिया कि जल्द ही बुर्जी का पुनः निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

बता दें कि कल यानी 15 अगस्त को तेज बारिश के दौरान बड़े इमामबाड़े की छत पर लगी बुर्जीयों में की एक बुर्जी टूट कर गिर गई थी जिसके बाद शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने एक वीडियो बयान जारी कर जिला प्रशासन के ज़िम्मेदारान से मुलाकात करने व पूरे इमामबाड़े की मरम्मत कराने की बात कही थी।

05/07/2022

हमारे रहबर और 'आलिम-ए-दीन' की ताक़त।

पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह इराक़ में शियों के सबसे बड़े 'आलिम-ए-दीन' और मरजा ए तक़लीद आयतुल्लाह सय्यद अली अल सिस्तानी साहब के एक फ़तवे ने ISIS के आतंकवादीयों को बग़दाद, और इराक़ से नेस्तोनाबूद कर दिया था।
दुनिया समझे ये है हमारे मराजा ए कराम की ताक़त जिनकी एक आवाज़ पर नौजवानों के साथ-साथ मांऐं अपने बच्चों को लेके मैदानें जंग में निकल आई थीं।
आतंकवाद को हमसे बेहतर कोई नहीं पहचान सकता क्योंकि हम 14, सौ साल से इसका शिकार हैं।

(जनाब मौलाना यासूब अब्बास साहब क़िब्ला।)

01/07/2022

#उदयपुर की दर्दनाक घटना पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास का बड़ा बयान।

किसी का क़त्ल करना मोहम्मद साहब वाला इस्लाम नहीं बल्कि तालिबानी इस्लाम है –मौलाना यासूब अब्बास।

ये हिन्दुस्तान है तालिबान नहीं –मौलाना यासूब अब्बास।

देश में ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों पर सख़्त लगाम लगना बहुत ज़रूरी दोशियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।
–मौलाना यासूब अब्बास।

Address

Kora Jahanabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Times Of Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share