02/04/2026
राधा रानी ने अपना जीवन श्री कृष्ण के प्रेम में समर्पित कर दिया था। अपने अंतिम समय में, वह द्वारिका पहुँचकर कृष्ण जी से मिलीं। कुछ समय साथ बिताने के पश्चात, राधा जी वन में चली गईं और कृष्ण जी को अंतिम बार आवाज़ लगाई। उन्होंने कृष्ण से बांसुरी बजाने का अनुरोध किया। कृष्ण की मधुर धुन सुनते ही राधा रानी कृष्ण में विलीन हो गईं और उनका शरीर छूट गया। दुखी होकर कृष्ण जी ने बांसुरी तोड़ दी और फिर कभी नहीं बजाई।