01/09/2026
अहो आनंदम्....
आज (01/09/26) पूज्य बापजी समुदाय के गच्छाधिपति आ.भ. श्री नररत्नसूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा राजनगर में विराजमान तपागच्छाधिपति पूज्य मनोहरकीर्ति सागर सूरीश्वरजी म.सा. के वंदनार्थ गए थे। दोनों पूज्यों की स्नेहभाव से भेंट हुई।
साथ ही पूज्य कलापूर्ण सूरी समुदाय की प्रवर्तिनी पूज्य हेमलता श्रीजी म.सा. (उम्र 100 वर्ष, संयम पर्याय 73 वर्ष), जिन्हें पूज्य बापजी दादा के हाथों रजोहरण प्राप्त हुआ था, उनकी भी शाता-पृच्छा करने का लाभ मिला।
समुदाय मात्र व्यवस्था के लिए है, लेकिन जब परस्पर सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिलता है, तब लगता है कि मेरे वीर का शासन गाजे है।