वैष्णो देवी धाम कादोडीह,मरकच्चो, कोडरमा

  • Home
  • India
  • Koderma
  • वैष्णो देवी धाम कादोडीह,मरकच्चो, कोडरमा

वैष्णो देवी धाम कादोडीह,मरकच्चो, कोडरमा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from वैष्णो देवी धाम कादोडीह,मरकच्चो, कोडरमा, Religious Center, Kadodih, markacho, Koderma.

26/05/2026
माता वैष्णो देवी धाम कादोडीह,मरकच्चो, कोडरमा      #झारखंड दर्शन के समय एवं पूजन विधि माता वैष्णो देवी का यह धाम पूर्वी भ...
15/05/2026

माता वैष्णो देवी धाम कादोडीह,मरकच्चो, कोडरमा
#झारखंड
दर्शन के समय एवं पूजन विधि
माता वैष्णो देवी का यह धाम पूर्वी भारत के झारखंड प्रदेश में स्थित है। यह धाम माता वैष्णो देवी धाम जम्मू कश्मीर की तरह ही हैं। जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो पिणडी के रूप में विराजमान हैं जबकि झारखंड प्रदेश के कादोडीह में उच्च पर्वत पर विराजमान माता वैष्णो विग्रह मूर्ति के रूप में लगभग 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां माता वैष्णो अपने श्रद्धालुओं को साक्षात दर्शन देती है। तथा उनके मनोकामना को पूर्ण करती हैं। यह उच्चे धाम पर जाने के लिए सेवकों के द्वारा सीढिओ का निर्माण करवाया गया है। माता का यह मनोकामना सिद्धि धाम कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि यहां आने वाले सेवक कभी निराश होकर नहीं लौटते। माता वैष्णो सच्चे श्रद्धा,विश्वास समर्पण भाव से दर्शन करने वाले सेवकों का हर अभिलाषा पूर्ण करती हैं।
पूजन विधि:-यहां आने वाले पुरुष सेवक अपने साथ माता का प्रिय प्रसाद चुनरी एवं नारियल तथा महिला सेवक दर्शन हेतु माता के श्रृंगार सींदूर , बिन्दी , नारियल, चुनरी के साथ वर्ष के बारह महीने कभी भी पहुंचती हैं। माता का विशेष दिन मंगलवार और शनिवार को अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। माता का पट सुबह के 8 से 10 बजे एवं संध्या कालीन 4 से 6 बजे तक खुली रहती हैं। सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण के दिन माता का पट बंद रहता है। माता के लिए लाए श्रंगार महिला सेवक माता को समर्पित कर आशीर्वाद के रूप में वह श्रंगार प्राप्त करती है। तथा सदा सुहागन का आशीष माता से प्राप्त करती है। माता से प्राप्त आशीर्वादी सिंदूर को सेविका अपने नाते रिश्तेदारों में बांटती है‌। तथा एक बिंदी को माता के दरबार में चिपका कर शेष बिंदी को माताएं धारण करती है ‌। माता की धाम में विशेष पूजा प्रत्येक वर्ष के आश्विन नवरात्र एवं चैत नवरात्र में होती है। इस समय दर्शन के लाभ अधिक उपयोगी है। माता के दरबार में तीन मनोकामना सिद्धि वृक्ष है जिसमें सेवक अपनी मनोकामना की अर्जी लगवाकर चुनरी को वृक्ष में बांधते हैं तथा मनोकामना सिद्ध हो जाने पर माता के दरबार में धूमधाम से पूजा अर्चना करते हैं। पर्व एवं त्योहार के अवसर पर माता के धाम दिन भर के लिए खुला रहता है।
इस धाम में माता वैष्णो के साथ साथ माता #चोल्खो
पिणडी के रूप स्थापित हैं। माता चोल्खो के दर्शन हेतु सेवक दूध,बतासा के साथ आते हैं। आप जब भी यहां आए तो अपने साथ एक पाव शुद्ध दूध लेकर भी आए। तथा माता चोल्खो पर चढ़ाकर माता का आशीर्वाद पाएं।
।।जयमाता दी।।

Address

Kadodih, Markacho
Koderma
KADODIH

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when वैष्णो देवी धाम कादोडीह,मरकच्चो, कोडरमा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share