02/06/2025
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
*🙏🏻धर्मानुरागी बंधुओं को सादर जय जिनेन्द्र!🙏🏻*
*विदर्भ की इस पुण्य भूमि पर, जहाँ निर्ग्रन्थ साधुओं, परंपरागत भट्टारकों एवं जैन धर्मानुयायी राजाओं के महनीय कार्यों से रक्षित अनेक जिनालय विद्यमान हैं, वहीं चरित्रचक्रवर्ती आचार्य श्री १०८ शांतिसागर जी महाराज एवं संत शिरोमणि आचार्य १०८ श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रभावशाली परंपरा से अनुप्राणित हम सभी भक्तगणों को, अमरावती जनपद की भातकुली तहसील स्थित ऐतिहासिक पुण्यनगरी खोलापुर में एक प्राचीन, जीर्ण-शीर्ण, किंतु अतिशयकारी तीर्थस्थल — श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर — का जीर्णोद्धार (पुनर्निर्माण) करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ है।*
*यह पुण्यकार्य गणाचार्य श्री १०८ विरागसागरजी मुनिराज की परंपरा के नव-पट्टाचार्य, चर्या-शिरोमणि आचार्य श्री १०८ विशुद्धसागरजी महामुनिराज ससंघ, आचार्य श्री १०८ विहर्षसागरजी महाराज, मुनिश्री १०८ सुखसागरजी महाराज, मुनिश्री १०८ सहजसागरजी महाराज (आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के परम शिष्य ), एवं गणिनी आर्यिका १०५ श्री विज्ञाश्री माताजी तथा अन्य पूज्य साधु-साध्वीजनों के पावन आशीर्वाद एवं बा ब्र संदीप भैय्याजी के मंगल सान्निध्य में शिलान्यास (नींव पूजन) विधि अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पूर्ण की गई।*
*🛕 हम सब, मंदिर ट्रस्ट एवं जीर्णोद्धार समिति के सदस्यों का निरन्तर प्रयास रहा है कि इस मंदिर के हित में सर्वोत्तम कार्य हो। पूर्व कार्यकारिणी द्वारा हमारे हाथों में सौंपी गई गौरवशाली परंपरा को न केवल सुरक्षित रखना, बल्कि उसे और विकसित करना हमारा कर्तव्य है — यही हमारी सामूहिक भावना रही है। इसी भावना से प्रेरित होकर, समाज के वरिष्ठ श्रावकों एवं धर्मानुरागी बंधुओं से विमर्श कर तथा सर्वसम्मति प्राप्त होने के पश्चात मंदिर के नव-निर्माण का कार्य आरंभ किया गया।*
*इस जीर्णोद्धार हेतु कुल अनुमानित व्यय ₹2 करोड़ 50 लाख है, जिसमें से वर्तमान में केवल आधारशिला (प्लिंथ) निर्माण हेतु लगभग ₹50 लाख की आवश्यकता है। इस पावन कार्य हेतु आप सभी श्रद्धालुओं के सहयोग एवं उदार दान की हार्दिक अपेक्षा है। पूर्व में भी प्रत्येक कार्य आपके सहयोग से ही संपन्न हुआ है और यह कार्य भी आपके सहयोग से ही पूर्ण होगा। इस हेतु हम समाज के प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। आपका स्नेहिल सहयोग एवं योगदान हमें प्रेरणा और बल प्रदान करेगा। वर्तमान में यह कार्य संस्था की संचित निधि से प्रारंभ किया गया है।*
*हम सबने अत्यंत श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ इस कार्य को हाथ में लिया है। आप सभी का तन-मन-धन से सहयोग अपेक्षित है। इस हेतु कार्यकारिणी आपसे नम्र निवेदन करती है कि आप इस पुण्यकार्य में यथासंभव सहभागी बनें।*
*आपके विनीत —*
*विश्वस्त एवं जीर्णोद्धार समिती*
*श्री सुपार्श्र्वनाथ जैन देवस्थान खोलापूर*
*तह. भातकुली जी अमरावती*
*रजी. ए–०९*
*📞9421741462*
*📞9503003160*
*📞9970030809*
*📞9405100434*