Minister Covrage DPRO Khandwa

Minister Covrage DPRO Khandwa Minister Covrage DPRO Khandwa

दिनांक 08 जून, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित कतरन .........
10/06/2014

दिनांक 08 जून, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित कतरन .........

सम्पूर्ण प्रदेश में 9 जून, से 29 जून तक मनाया जाएगा खाद्य सुरक्षा पर्वपत्रकारवार्ता में मंत्री कुंवर विजय शाह ने दी जानक...
10/06/2014

सम्पूर्ण प्रदेश में 9 जून, से 29 जून तक मनाया जाएगा खाद्य सुरक्षा पर्व
पत्रकारवार्ता में मंत्री कुंवर विजय शाह ने दी जानकारी
समापन समारोह में केन्द्रीय मंत्री श्री पासवान होंगे शामिल
खण्डवा (07 जून, 2014 ) - प्रदेश में एक मार्च से मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का विस्तार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम,2013 के प्रावधानों के तहत किया गया है। योजना में अंत्योदय एवं गरीबी रेखा परिवारों के अलावा 25 अन्य श्रेणीयॉं चिन्हित की गई है जिन्हें प्राथमिकता परिवार के रूप में लाभ दिया जाना है। यह बात मध्यप्रदेश शासन में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने शानिवार पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि विगत 6 माह में प्रदेश में 4.18 करोड़ जनसंख्या को इस योजना अंतर्गत लाभ हेतु चिहिन्त किया गया है तथापि अभी भी कतिपय श्रेणियों में बड़ी संख्या में लाभ पाने वाली जनसंख्या छूटी हुई है। उदाहरणस्वरूप प्रदेश में लगभग 32.78 लाख अनुसूचित जाति एवं 25.22 लाख अनुसूचित जनजाति इस प्रकार, कुल 58.00 लाख परिवार है परंतु अभी तक इनमें से 43.55 लाख परिवारों का ही सत्यापन समग्र पोर्टल पर किया गया है अर्थात आज भी लगभग 14.50 लाख परिवार सत्यापन हेतु शेष है।
जिसके लिए उठाए जा रहे प्रयासों कि जानकारी देते हुए मंत्री श्री शाह ने बताया कि, राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 09 से 29 जून तक प्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर्व का आयोजन किया जाए जिसमें समस्त छूटे हुए परिवारों से संपर्क कर उन्हें पात्रता पर्ची दी जाए जिससे जुलाई माह में उन्हें मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिल सके। प्राथमिकता के रूप में इस अभियान में समस्त अनुसूचित जाति/जनजाति के परिवारों को (आयकरदाता और प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के अधिकारी एवं कर्मचारी को छोड़कर जोड़ने का कार्य इस अवधि में किया जाएगा।)।
खाद्य सुरक्षा पर्व के समापन समारोह में देश के केन्द्रीय मंत्री खाद्य आपूर्ति श्री रामविलास पासवान भी शामिल होंगे।
साथ ही पात्रकारवार्ता में अधिक जानकारी देते हुए, मंत्री श्री शाह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा पर्व के लिए विशेष तैयारीयॉं कि जा रही है। जिसके निर्देश जारी कि जा चुके है। जिसमें -
§ समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक परिवार का सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद समग्र पोर्टल पर अनुसूचित जाति/जनजाति के परिवारों का विवरण उनकी
घोषणा के आधार पर उल्लेखित है। इन परिवारों मंे ऐसे परिवार जिन्हें अभी तक किसी भी श्रेणी में प्राथमिकता परिवार के रूप में सत्यापित नही किया गया है, उनकी सूची पंचायतवार और वार्डवार एन.आई.सी. द्वारा तैयार की जाकर दिनांक 02 जून तक वेबसाइट चतंउंदण्ेंउंहतंण्हवअण्पद पर उपलब्ध कराई जायेगी। यह सूची जिला/जनपद स्तर पर डाउनलोड कर प्रिन्ट कर ली जाए।
§ इसी प्रकार ऐसे छूटे हुए परिवारों को प्राथमिकता परिवार के रूप में सत्यापित करने हेतु पर्व के दौरान एक घोषणा पत्र प्रपत्र ‘अ‘ में भराया जाना होगा। कलेक्टर द्वारा प्रत्येक पंचायत/वार्ड के लिए एक प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी जो ग्राम पंचायत का सचिव या अन्य शासकीय कर्मचारी हो सकता है। नगरीय क्षेत्र में वार्ड के आकार के आधार पर एक से अधिक प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में जहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 50 से अधिक परिवार सत्यापन ग्रामीण क्षेत्र में जहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 50 से अधिक परिवार सत्यापन से शेष है अथवा पंचायत में 3 से अधिक गांव है वहां प्रभारी की सहायता के लिए एक अतिरिक्त व्यक्ति को भी लगाया जाए। इस प्रकार से नियुक्त प्रभारियों को घोषणा-पत्र भरवाने हेतु प्रशिक्षण भी दिया जाये। घोषणा पत्र भरने हेतु मार्गदर्शिका परिशिष्ट-अ पर संलग्न है। प्रत्येक प्रभारी को इसकी प्रति प्रशिक्षण के दौरान दी जाए।
§ साथ ही घोषणा -पत्र भरवाने हेतु नियुक्त प्रभारियों को छूटे हुए परिवारों की सूची, घोषणा पत्र भरने हेतु मार्गदर्शिका तथा पर्याप्त संख्या में घोषणा-पत्र प्रिन्ट कराकर दिनांक 07 जून तक उपलब्ध कराई जाये।
§ वही ग्राम और वार्ड प्रभारी द्वारा सूची में उल्लेखित परिवारों के घर-घर जाकर घोषणा-पत्र खाद्य सुरक्षा पर्व के पहले दिन दिनांक 9 जून, को भरवाया जायेगा। यदि किसी परिवार का किन्हीं कारणों से घोषणा-पत्र उस दिन नही भरा जा सका तो उनसे अगले दिवस घोषणा-पत्र भरवाया जाये। परंतु यह प्रयास किया जाए कि अधिकतम छूटे हुए परिवारों के घोषणा पत्र पहले ही दिन भर लिए जाए।
§ ऐसे ही किसी भी परिवार का घोषणा पत्र भरना प्रारंभ करने के पूर्व ग्राम और वार्ड प्रभारी द्वारा परिवार के मुखिया को यह स्पष्ट समझाइश दी जाए कि गलत घोषणा पत्र भरने पर बाद में उनके विरूद्ध कार्यवाही हो सकती है।
§ इसके साथ ही जिस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता हो अथवा प्रथम,द्वितीय या तृतीय श्रेणी मंे शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय संस्था में कार्यरत हो उसके लिए घोषणा पत्र नही भरा जाएगा। ग्राम और वार्ड प्रभारी ऐसे परिवारों की सूची तैयार कर घोषणा पत्रों के साथ स्थानीय निकाय को प्रस्तुत करेगा।
§ इसी प्रकार छूटे हुए परिवारों की सूची में कोई ऐसा परिवार अंकित हो जो गांव और वार्ड में निवासरत नहीं पाया जाता है तो घोषणा पत्र में ऐसे परिवार का समग्र डाटाबेस में अंकित जानकारी भरते हुए ग्राम और वार्ड प्रभारी द्वारा घोषणा पत्र के पीछे पंचनामा बनाया जाएगा। इस पंचनामें के आधार पर स्थानीय निकाय द्वारा समग्र डाटाबेस से नाम विलोपित करने की कार्यवाही की जा सकती है।
§ साथ ही यह आवश्यक है कि 9 जून को की जाने वाली इस कार्यवाही का व्यापक प्रचार-प्रसार पूर्व से किया जाय जिससे प्राथमिकता परिवार नियत दिन को उपलब्घ हो सकें।
§ वही घोषणा पत्र भरने के बाद संबंधित परिवार को एक पावती दी जाएगी जो घोषणा पत्र के नीचे छपी होगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पंचायत और वार्ड में घोषणा पत्र की क्रम संख्या घोषणा पत्र और पावती में दर्ज हो जिससे पावती से घोषणा पत्र पर की गई कार्यवाही ज्ञात किया जा सके। अनुसूचित जाति और जनजाति के जिन परिवारों के पास स्थाई जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध हो उसकी छायाप्रति घोषणा पत्र क साथ प्राप्त की जावे।
§ इसी कड़ी में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों के अलावा अन्य श्रेणी के कोई परिवार यदि पंचायत में पात्रता पर्ची न मिलने या प्राथमिकता परिवार में न जुड़ने की शिकायत लेकर आते हैं तो उनसे प्रपत्र ‘ब‘ में घोषणा पत्र और जिस श्रेणी के वे हितग्राही हो उस श्रेणी में पंजीयन का प्रमाण लिया जाए।
§ इसके अंतर्गत ही विशेष तौर पर अधिकाधिक छूटे हुुए परिवारों तक पहुंचने के लिए यह आवश्यक है कि 9 जून को की जाने वाली कार्यवाही की सघन मॉनिटरिंग की जाए। इस हेतु 9 जून को जनपद एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं और प्रभारियों से
मोबाईल के जरिए सतत् संपर्क बनाया जाए। प्रत्येक तीन घंटे में घोषणा पत्र भरने की प्रगति ली जाए जिससे प्रभारियों पर कार्य को समय सीमा में पूरा करने का दबाव रहेगा। दिन के
अंत में ऐसे पंचायत और वार्ड की पहचान की जाए वहां घोषणा पत्र भरने का कार्य संतोषप्रद न रहा हो और उनके प्रभारियों की गहन मॉनिटरिंग अगले दिवस की जाए जिससे वहां भी प्रगति संतोषप्रद हो।
§ वही अभियान के दौरान भरे गए घोषणा पत्रों की प्रविष्टि समग्र पोर्टल पर संबंधित परिवार की आई.डी. में स्थानीय निकाय द्वारा दिनांक 18 जून. तक पूर्ण कराई जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के ऐसे परिवार जिनके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है, उनकी प्राविधक प्रविष्टि का प्रावधान समग्र पोर्टल पर किया गया है।
§ इसी प्रकार ऐसे परिवार जिनकी आई.डी. समग्र पोर्टल पर दर्ज नहीं है उनकी आई.डी. निर्धारित प्रक्रिया अनुसार बनाई जाकर सत्यापन किया जाए।
§ समग्र पोर्टल पर घोषणा पत्र के आधार पर जाति की प्रविष्टि का उपयोग ऐसे परिवारों को केवल लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ देने के उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा और इसे प्रावधिक सत्यापन कहा जाएगा।
§ प्रावधिक रूप से सत्यापित अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवारों एवं अन्य श्रेणी के घोषणा-पत्र प्रस्तुत करने वाले परिवारों की पात्रता पर्ची समग्र पोर्टल से डाउनलोड कर प्रिन्ट कराने का कार्य दिनांक 18 जून, से दिनांक 26 जून, की अवधि में किया जाये।
§ अभियान के दौरान सत्यापित पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची के वितरण हेतु जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में दिनांक 27 जून, को विकासखण्ड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जावे। घोषणा पत्र के साथ जुड़ी पावती में इस तथ्य का उल्लेख है कि ऐसे परिवारों को दिनांक 27 जून, को विकासखण्ड मुख्यालय पर पात्रता पर्ची प्राप्त करने हेतु आना है तथापि पात्रता पर्ची वितरण के इस कार्यक्रम का विस्तृत पचार-प्रसार किया जाए जिससे छूटे गए परिवारों को कार्यक्रम की जानकारी रहे। ऐसे परिवार जिन्हें समारोह में पात्रता पर्ची किन्ही कारणों से वितरित नही की जा सकेगी उन्हें स्थानीय निकाय और ग्राम पंचायत के माध्यम से दिनांक 28 जून, से 30 जून. तक वितरित कराई जाये।
§

§ उक्त परिवारों को माह जुलाई,2014 से लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न, शक्कर, नमक एवं केरोसिन प्राप्त करने की पात्रता होगी।
यह सभी निर्देश अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा पर्व के संबंध में दिए जा चुके है।

जनता कि सेवा हमारी जवाबदारी - मंत्री श्री शाह 27 जून को खाद्य सुरक्षा पर्व के अंतर्गत जनपद स्तर पर होने वाले सम्मेलनों क...
10/06/2014

जनता कि सेवा हमारी जवाबदारी - मंत्री श्री शाह
27 जून को खाद्य सुरक्षा पर्व के अंतर्गत जनपद स्तर पर होने वाले सम्मेलनों का हो प्रभावी आयोजन
समीक्षा बैठक में मंत्री श्री शाह ने दिए निर्देश
साथ ही कार्यपालन यंत्री लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी को पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए स्पष्ट निर्देश
19 जून को गुलई में होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारांभ तैयारी पूर्ण करने के सी.एम.एच.ओ. को भी दिए आदेश
नापतौल विभाग के अधिकारियों को दिलाया जाएगा प्रशिक्षण
खण्डवा (07 जून, 2014 ) - जनता कि सेवा हमारी जवाबदारी है। शासन की जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सभी संबंधित अधिकारी प्रभावी ढंग से निष्ठा के साथ करें। शासन कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार कि कोताही बर्दाशत नही कि जाएगी। यह समस्त स्पष्ट निर्देश कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मध्यप्रदेश शासन में खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने दिए। बैठक में मंत्री श्री शाह ने खाद्य विभाग के द्वारा 9 जून से 27 जून तक आयोजित होने वाले खाद्य सुरक्षा पर्व के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय सम्मेलन के प्रभावी आयोजन के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा है कि जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक को शासन कि मंशानुरूप निर्धारित दर पर राशन मिले। इस दौरान खण्डवा शहर कि महापौर श्रीमती भावना शाह, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर भी उपस्थित थे।
इसके साथ ही समीक्षा बैठक में खाद्य सुरक्षा पर्व कि तैयारियों कि समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शाह ने समस्त संबंधित अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा पर्व के अंतर्गत अभियान चलाकर घर-घर पहुॅंचकर समग्र का फार्म भराने, जिन पात्र नागरिकों के पास जाति प्रमाण पत्र नही है उनसे स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र लेकर पर्ची वितरित करने के निर्देश दिए वही कलेक्टर श्रीमती गुप्ता को एक जिला अधिकारी से सतत् मॉनीटरिंग कराने के साथ ही इस सम्पूर्ण प्रक्रिया का क्रॉंस चेक कराने के आदेश दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत् विभिन्न श्रेणीयों के हितग्राहियों को भी मिलेगा लाभ - समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए मंत्री श्री शाह ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत् हाथठेला चालक तुलावटी, केशशिल्पी, ग्रामीण क्षेत्रों कि घरेलू कामकाजी महिलाएॅं, फेरीवालों, को भी सस्ता अनाज दिया जाएगा। जिस संदर्भ के आदेेश विभाग द्वारा 5 जून, को जारी कर दिए गए है। पूर्व में महज इस श्रेणी के शहरी क्षेत्र के रहवासीयों को ही इसके अंतर्गत पंजीकृत किया जा रहा था।
पेयजल व्यवस्था करे दुरूस्त - कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री श्री शाह ने लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यो कि भी समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कार्यपालनयंत्री लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी कि उदासीनता पूर्ण कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें सम्पूर्ण जिले में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए साथ ही कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता को पृथक से पी.एच.ई. विभाग कि विस्तृत समीक्षा करने के आदेश भी दिए।
19 जून, को गुलई में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का होगा शुभारंभ - बैठक में मंत्री कंुवर विजय शाह ने 19 जून, तक गुलई में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने कि तैयारी पूर्ण करने के निर्देश जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि 19 जून, को सम्पूर्ण तैयारी करने के साथ ही गुलई में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग कि समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शाह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सार्थक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि जिले में महज औपचारिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न किया जाए। बल्कि प्रभावी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाए। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी स्थानीय संसाधनों से किया जाए। ताकि अधिक से अधिक जिलेवासी इसका लाभ अर्जित कर सकें।
प्रशिक्षण शिविरों का करे आयोजन - समीक्षा बैठक में मंत्री श्री शाह ने कृषि विभाग के कार्यो कि समीक्षा करते हुए उपसंचालक कृषि को नवीन कृषि तकनीकों पर जिले के सभी विकासखण्डों में प्रशिक्षण शिविर एवं परिचर्चा आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि जिले के कृषकों को रूपापद्धति कि जानकारी भी दी जाए। साथ ही उन्होंने आने वाली फसलों के लिए बीज कि उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए।
इसके साथ ही समीक्षा बैठक मंे केबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने -

§ प्रदेश के सभी नापतौल विभाग के संबंधित अधिकारियों को इलेक्ट्रानिक तौल कॉंटे कि चेकिंग के संदर्भ में विशेष प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए।
§ खण्डवा जिले में लगने वाली सभी हाट बाजारों में खुले में बिकने वाले खाद्य पद्वार्थो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
§ मंत्री श्री शाह ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को बारिश के पूर्व वेयरहाउसों का निरीक्षण करने के आदेश दिए।
§ वही वन ग्रामों में संचालक राशन कि दुकानों को सर्वेसुविधा युक्त बनाने के भी निर्देश दिए।
इन बिन्दुओं पर भी कि समीक्षा - बैठक में मंत्री श्री शाह ने -
§ आगामी फसल हेतु खाद् एवं बीज की उपलब्धता/वितरण की कार्य योजना की भी समीक्षा की।
§ जिले में पी.डी.एस. (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) अंतर्गत खाद्यान्न की आवंटन एवं वितरण की भी समीक्षा की।
§ पी.डी.एस. (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) अंतर्गत जिले में प्राप्त शिकायते एवं उनके निराकरण की भी समीक्षा की।
§ उपार्जन हेतु जिले का प्राप्त लक्ष्य एवं भण्डारण की भी समीक्षा की।
§ पी.डी.एस.(सार्वजनिक वितरण प्रणाली) अंतर्गत जिले में सचालित दुकानों के निरिक्षण एवं की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की।
§ जिले में घॉसलेट (कैरोसिन) हेतु प्राप्त आवंटन वितरण की डीलरवार (ऐजेन्ट) कि भी समीक्षा की।
§ नगर निगम खण्डवा के विकास कार्यो की एवं नर्मदा जल की भी समीक्षा की।
§ लोक स्वास्थ्य यॉंत्रिकी विभाग अंतर्गत पेयजल की भी समीक्षा की।

दिनांक 07 जून, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित कतरन ...........
10/06/2014

दिनांक 07 जून, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित कतरन ...........

केबिनेट मंत्री कंुवर विजय शाह ने आशापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया शुभारंभसाथ ही विधायक निधि से लोकार्पित कि...
10/06/2014

केबिनेट मंत्री कंुवर विजय शाह ने आशापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया शुभारंभ
साथ ही विधायक निधि से लोकार्पित कि वातानुकूलित एम्बूलेंस
खण्डवा (06 जून, 2014 ) - शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन में खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने विकास खण्ड खालवा के ग्राम आषापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मानव सेवा निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए।
साथ ही मंत्री श्री शाह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आशापुर के शुभारंभ के अवसर पर अपनी विधायक निधि से एक एम्बूलेंस जनहित के लिए लोकार्पित की। इस अवसर पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी आर.सी. पनिका और जनपद पंचायत खालवा के उपाध्यक्ष तेजराम यादव समेत सम्मानित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य केन्द्र के शुभारंभ के अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मरिजों कि जॉंच एवं उपचार करने के साथ ही निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया।

आशापुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 192 नवयुगल जुड़े परिणय सूत्र में मंत्री श्री कंुवर विजय शाह समेत कलेक्टर एवं ...
10/06/2014

आशापुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 192 नवयुगल जुड़े परिणय सूत्र में
मंत्री श्री कंुवर विजय शाह समेत कलेक्टर एवं महापौर ने भी दी मंगल शुभकामनाएॅं
साथ ही 34 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन
खण्डवा (06 जून, 2014 ) - मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत खालवा विकासखण्ड के आशापुर में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 192 नव जोड़े सम्पूर्ण विधि-विधान से दामपत्य सूत्र में बधे। जिन्हें प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह के साथ ही खण्डवा शहर कि महापोर भावना शाह एवं कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने भी मंगल शुभकामनाएॅं दी। सामूहिक विवाह सम्मेलन में जहॉं 187 हिन्दु जोड़ो कि विधि-विधान पूर्वक विवाह कराया गया, वही 5 मुस्लिम नवयुगल का निकाह पढ़वाकर परिणय सूत्र में बंधे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन के शुभ अवसर पर दामपत्य सूत्र में बंधने जा रहे, नवदामपत्तियों को शुभाशीष देते हुए, मंत्री श्री शाह ने सभी नववधुओं को सास की ऑंखों में अपनी मॉं को और सभी सासों को बहु कि ऑंखांे में अपनी बेटी को निहारने कि बात कही। उन्होने कहा कि बेटी संसार रचती है। ऐसी ही बेटीयों के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने विविध योजनाएॅं चलाई है। अब बेटी बोझ नहीं विकास कि परिचायक है।
दी गई यह सामग्री - सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आशापुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले 192 नवदम्पत्तियों को प्रशासन द्वारा 30 नग सामान दिया गया। जिसमें पीतल की गणेश जी कि मूर्ति, हाकिन्स का प्रेशर कुकर, स्टील थाली, स्टील घड़ा सेट, लोटा स्टील, स्टील गिलास, स्टील कटोरी, स्टील तगारी, स्टील दीपक, स्टील चम्मच, गैस कनेक्शन मय चूल्हा, टेबल फेन, पलंग, गादी, रजाई, तकिया, चादर, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, दुपटटा, मंगलसूत्र, बिछिया जोड़, श्रृंगार की समस्त सामग्री का किट शामिल थी।
34 लाख से अधिक के कार्यो का किया भूमिपूजन - सामूहिक विवाह सम्मेलन के अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने परर्फोमेन्स योजना के अंतर्गत 34 लाख से अधिक के कार्यो का भूमिपूजन भी किया। जिसमें 8 लाख कि लागत का बाउन्ड्रीबाल निर्माण, 19 लाख 16 हजार रूपये कि लागत कि 12 दुकानों और 7 लाख 50 हजार रूपये कि लागत से कार्यालय जीणोधार का कार्य शामिल है।
इस अवसर पर विकासखण्ड खालवा कि जनपद अध्यक्ष बिंदा बाई, उपाध्यक्ष तेजराम यादव, समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

दिनांक 20 फरवरी, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें..
20/02/2014

दिनांक 20 फरवरी, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें..

19/02/2014

मंत्री श्री शाह का दौरा कार्यक्रम निरस्त
खंडवा (19 फरवरी 2014) - सहायक आपूर्ति अधिकारी एस.आर.कोठारे ने जानकारी देते हुए बताया है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षण मंत्री कुँवर विजय शाह आज 20 फरवरी को खंडवा प्रवास पर थे। किंतु अपरिहार्य कारणों से मंत्री श्री शाह का दौरा कार्यक्रम निरस्त हो गया है। मंत्री श्री शाह का दौरा निरस्त होने से 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे बुरहानपुर और खण्डवा उपार्जन केन्द्र प्रभारी एवं सार्वजनिक वितरण केन्द्र (उचित मूल्य दुकान) संचालक व प्रभारियों की आयोजित स्थानीय गौरीकुंज में संयुक्त कार्यशाला भी स्थगित हो गई है।

19/02/2014

मंत्री कुँवर विजय शाह आज जिले के प्रवास पर
खंडवा (19 फरवरी 2014) - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री कुँवर विजय शाह आज 20 फरवरी से जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री शाह 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे कार द्वारा खंडवा के लिये प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे बुरहानपुर और खण्डवा उपार्जन केन्द्र प्रभारी एवं सार्वजनिक वितरण केन्द्र (उचित मूल्य दुकान) संचालक व प्रभारियों की स्थानीय गौरीकुंज में संयुक्त कार्यशाला में भाग लेंगे। जिसके बाद मंत्री श्री शाह रात्रि 9.40 बजे दरभंगा एक्सप्रेस से रीवा व्हाया सतना के लिये प्रस्थान करेंगे।

दिनांक 13 फरवरी, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें
13/02/2014

दिनांक 13 फरवरी, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें

गरीबों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना चाँद पर जाने से कम नहीं - मंत्री श्री शाहसाथ ही कहा सेटेलाईट के द्वारा आँवलिया में द...
13/02/2014

गरीबों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना चाँद पर जाने से कम नहीं - मंत्री श्री शाह
साथ ही कहा सेटेलाईट के द्वारा आँवलिया में दिया जायेगा कृषकों को प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में आने वाले किसानों को दी जायेगी साईकल
लघु वनोपज उद्यमिता विकास केन्द्र होगा आँवलिया प्रशिक्षण केन्द्र का नाम
लघु वनोपज संघ एवं वन विभाग द्वारा आसवन इकाई का भी किया जायेगा विस्तार
‘‘औषधीय पौध के संवर्धन, विकास एवं संवहनीय प्रबंधन’’ विषय पर कार्यशाला सम्पन्न
खंडवा (13 फरवरी, 2014) - गरीबों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना चाँद पर जाने से कम नहीं है। यह बात प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर विजय शाह ने
वनग्राम आँवलिया में प्राथमिक लघु वनोपज समितियों एवं ग्राम वन समितियों के आपसी समन्वय से वन संरक्षण, संवर्धन तथा आजीविका सृजन विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सार्थक करने के लिये ही राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनहितकारी हितग्राहीमूलक योजनाएँ संचालित की जा रही है। ताकि अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को भी इनका लाभ मिले और वह अपना जीवन स्तर सुधारने के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर सके। इस अवसर पर प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल ओबेराय भी उपस्थित थे।
निःशुल्क दी जायेगी साईकल, सेटेलाईट के द्वारा होगा प्रशिक्षण:- इसके साथ ही राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री कुँवर विजय शाह ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र आँवलिया में अब सेटेलाई के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से कृषक भाईयों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराया जायेगा। इतना ही नहीं हमारे जो किसान भाई प्रशिक्षण केन्द्र पर रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उन्हें 50 रूपये प्रतिदिन के मान से भत्ता दिया जायेगा। साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले कृषकों को विभाग द्वारा साईकल भी निःशुल्क दी जायेगी।
लघु वनोपज उद्यमिता विकास केन्द्र होगा नाम:- राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शाह ने कहा कि आँवलिया उद्यमिता विकास केन्द्र का अब वनोपज संघ में समन्वय किया जायेगा। जिसके बाद इसका नाम लघु वनोपज उद्यमिता विकास केन्द्र आँवलिया रखा जायेगा।
आसवन इकाई का भी किया जायेगा विस्तार:- कार्यशाला में वन विभाग एवं लघु वनोपज संघ के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा उपरांत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री शाह ने जानकारी देते हुए बताया की आँवलिया में संचालित आसवन इकाई का भी अब व्यापक विस्तार किया जायेगा। जिसका की कार्य वन विभाग एवं लघु वनोपज संघ द्वारा किया जायेगा।
सपना हुआ सच:- औषधीय पौध के संवर्धन, विकास एवं संवहनीय प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला में मंत्री कुँवर विजय शाह ने यह भी कहा कि आज मेरा इस आँवलिया क्षेत्र को लेकर देखा हुआ सपना साकार हुआ है। अब इस क्षेत्र में शिक्षा के लिये 35 करोड़ की लागत का बारहवीं तक विद्यालय, 200 करोड़ रूपये की सड़क, बिजली, पानी की भी व्यवस्था हो गई है। जिसके बाद अब आँवलिया उद्यमिता विकास केन्द्र भी इस क्षेत्र के नागरिकों के विकास में महती भूमिका निभायेगा।
आँवलिया उद्यमिता विकास केन्द्र को प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में करेंगे स्थापित:- राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रधान मुख्य संरक्षक अनिल ओबेराय ने कहा कि यदि आपकी सहभागिता, सहयोग रहा तो यह केन्द्र आँचलिक क्षेत्र में बहुत बड़ा केन्द्र बनेगा। साथ ही हम इसे आँचलिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में स्थापित भी करेंगे।
इस अवसर पर श्री ओबेराय ने वन की महत्वता को बताते हुए वन को ही हाकीम और वन को ही हकीम बताया। उन्होंने कहा कि वनों का बचाना, सुरक्षित रखना हमारी परम्परा भी है और आवश्यकता भी। हम वनों का संवर्धन करें। यह हमारा नैतिक दायित्व है, पर यह भावनात्मक रूप से जुड़े बगैर संभव नहीं है।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री एवं स्थानीय विधायक कुंवर विजय शाह एवं वन प्रमुख प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल अनिल ओबेराय, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल डॉ.अनिमेष शुक्ला की उपस्थिति में किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी अंचलों से वन अधिकारी एवं ग्रामीण सम्मिलित हुये। आदिवासी उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास केन्द्र वनग्राम आँवलिया में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यशाला के मुख्य विषय ‘‘औषधीय पौध के संवर्धन, विकास एवं संवहनीय प्रबंधन’’ में विचार प्रस्तुत किये।
इसके अतिरिक्त भोपाल वन मुख्यालय के डॉ.अजय शंकर, सुनील अग्रवाल तथा आलोक दास एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। प्रदेश के 14 वनवृत्तों के मुख्य वन संरक्षक एवं प्रतिनिधि वनमण्डलाधिकारी उपस्थित हुए। प्रदेश के प्राथमिक लघु वनोपज समिति तथा संयुक्त वनव प्रबंधन समितियों के 155 अध्यक्ष, सदस्य एवं सचिव उपस्थित रहे।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल द्वारा आसवन संयत्र इकाई का अवलोकन किया गया। जिसमें वन तुलसी, गेंदा, नागरमोथा के आसवन से सुगंधित तेल का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर संयुक्त ववन प्रबंधन का ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान, समिति गान का गायन किया गया।
तकनीकी सत्र:- प्रारंभिक सत्र में राज्य स्तरीय कार्यशाला के विधिवत शुभारंभ के पश्चात् प्रश्नोत्तरी खण्ड में प्रश्नों के सही जवाब देने वाले प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी सत्र में मंत्री कुँवर विजय शाह द्वारा सम्मानित किया गया। जिसके बाद -
§ मुख्य वन संरक्षक भोपाल सुनील अग्रवाल द्वारा वन समिति एवं प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के समन्वय से लघु वनोपज का संग्रहण तथा प्राथमिक प्रसंसकरण विषय पर जानकारी दी गई।
§ जिसके बाद मुख्य वन संरक्षक खंडवा पंकज श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक लघु वनोपज एवं संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का समन्वय कैसा होना चाहिये, इस विषय पर जानकारी दी गई।
§ वहीं इसके बाद खुला मंच एवं सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया। जिमसें कार्यशाला मंें हिस्सा लेने वाले समस्त प्रशिक्षणार्थियों ने अपने प्रश्न पूछे।
§ इसके बाद प्रधान मुख्य वनसंरक्षक मध्यप्रदेश एवं प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ द्वारा सम्पूर्ण कार्यशाला का सारांशीकरण किया गया।
§ जिसके पश्चात् अनिल ओबेराय प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्यप्रदेश द्वारा वर्मी कल्चर प्रशिक्षण इकाई का शुभारंभ किया गया।
§ कार्याशाला के अंत में आँवलिया में संचालित आसवन संयंत्र का अवलोकन भी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किया गया।

दिनांक 12 फरवरी, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें
12/02/2014

दिनांक 12 फरवरी, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें

Address

Khandwa
450002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Minister Covrage DPRO Khandwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share