15/01/2026
बिहार के चकिया-केसरिया पथ पर स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना होगी। माघ माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर होने वाले इस भव्य आयोजन में महादेव का अभिषेक किया जाएगा। तमिलनाडु में निर्मित यह 33 फीट ऊंचा और 210 टन वजनी शिवलिंग 47 दिनों की यात्रा के बाद मंदिर पहुंचा है, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।