09/07/2023
ये दोनों मुंबई के है लंबे समय से रिलेशनशिप में है और इंस्टाग्राम पर गई बार यह प्यार का इजहार भी कर चुके है फिर भी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए केदारनाथ जैसे पवित्र स्थान का प्रयोग किया। सोचने वाली बात है ये जो कृत्य यहां आकर किया है क्या ये सिद्धि विनायक मंदिर में नही कर सकते थे ? दो ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में भी है वहां भी छपरी पना दिखा सकते हैं ? वैसे ये नाटक "कोई भी" मंदिर मे नही होना चाहिए... कोई पहाड़ की चोटी या बगीचे मे बैठकर भी तो ये नाटक किया जा सकता है ना.??? ये काम करने को केवल केदार घाटी ही क्यो चुनी ? प्रशासन को समय रहते जाग जाना चाहिए क्योंकि अब ऐसे कृत्यों की बाढ़ आने वाली है ।
ये पैंगोंग लेक चुन सकते थे करना ही था तो मनाली में कर सकते थे पर इन्होंने वह पवित्र स्थान चुना जो इस समय सबके दिमाक में है जहां से हजारों रील वीडियो सोशल मीडिया पर रोज आते है । जो चाहिए था मिल गया इन्हें इसके इस रील पर लगभग 30 लाख लाइक आ चुके है और 20 लाख के ऊपर व्यू है इसने इस नाटक से वो कमाया जो पूरी जिंदगी नही मिला और सबसे बड़ी बात ये लोग मुंबई से है इन्हें किसी की धार्मिक भावनाओं से कोई फर्क नही पड़ता
जैन मंदिरों में जींस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं, गुरुद्वारों में जाने के अपने नियम हैं। ऐसे ही कुछ नियम नही बना सकते क्या मंदिरो में जाने के??? जिससे ये सब नोटकी कम हो सके
RiderGirl Vishakha