Mahaveer Sanatan Seva Samiti Kushinagar

Mahaveer Sanatan Seva Samiti Kushinagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mahaveer Sanatan Seva Samiti Kushinagar, Religious organisation, बसडिला बुजुर्ग, सलेमगढ़, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, Kasia.

महावीर सनातन सेवा समिति का उद्देश्य समाजसेवा के साथ समृद्धि और समरसता को प्रोत्साहित करना है। हम एक ऐसे समूह की ओर बढ़ रहे हैं जो नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों, और मानवीय सेवा की प्रतिबद्धता के साथ मिलकर समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

अपने उद्देश्यों की तरफ एक कदमइलाज के लिए समिति के तरफ से ₹5100 की धन राशि दिया गया सेराज देवान पुत्र रमजान देवान
27/01/2026

अपने उद्देश्यों की तरफ एक कदम
इलाज के लिए समिति के तरफ से ₹5100 की धन राशि दिया गया सेराज देवान पुत्र रमजान देवान

शिक्षा की नई मिसाल! 🚩​ग्राम सभा बसडीला बुजुर्ग में विधायक डॉ. असीम कुमार राय जी द्वारा महावीर सनातन सेवा समिति के पुस्तक...
27/01/2026

शिक्षा की नई मिसाल! 🚩
​ग्राम सभा बसडीला बुजुर्ग में विधायक डॉ. असीम कुमार राय जी द्वारा महावीर सनातन सेवा समिति के पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन व ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
​इस अवसर पर विधायक जी ने हनुमान पूजन किया और गांव के विकास हेतु जल्द ही 'बड़ी सौगात' देने का वादा किया।
सभी गणमान्य नागरिक ​उपस्थिति रहे
​ #पुस्तकालय #तमकुहीराज #विकास #बसडीला_बुजुर्ग #शिक्षा

सूचना: पुस्तकालय उद्घाटन समारोहसादर नमस्ते,आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि महावीर सनातन सेवा समिति द्व...
22/01/2026

सूचना: पुस्तकालय उद्घाटन समारोह
सादर नमस्ते,
आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि महावीर सनातन सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन आगामी 26 जनवरी को सुनिश्चित किया गया है।
हमें बताते हुए गर्व है कि इस गौरवशाली अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हमारे क्षेत्र के माननीय विधायक श्री असीम कुमार राय जी उपस्थित रहेंगे।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी विशेष बनाएगी।
तिथि: 26 जनवरी
मुख्य अतिथि: माननीय विधायक असीम कुमार राय जी
कार्यक्रम: पुस्तकालय उद्घाटन समारोह
स्थान: [ बसडीला बुजुर्ग हनुमान मंदिर ]
समस्त सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि इस पावन अवसर पर समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
निवेदक:
महावीर सनातन सेवा समिति 🙏🏻

माधोपुर खुर्द में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो माधोपुर दुर्गा मंदिर से चल कर ...
25/10/2025

माधोपुर खुर्द में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो माधोपुर दुर्गा मंदिर से चल कर शिव मंदिर (बऊरहवां बाबा) होते हुए शिवा घाट पर पहुंची वही कलश में जल भरा गया।
इस कलश यात्रा में महावीर सनातन सेवा समिति बसडिला बुजुर्ग के सौजन्य से 500 श्रद्धालुओं का जलपान की व्यवस्था की गई जिसमें हमारे महावीर सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष,महामंत्री, कोषाध्यक्ष, और सभी साथी सदस्य गड़ के साथ साथ इस कलश यात्रा के आयोजक श्री राम कुंवर लाल श्रीवास्तव, श्री विजय कुमार श्रीवास्तव और समस्त माधोपुर ग्रामवासियों ने जलपान व्यवस्था में भरपूर सहयोग किया।

!!भक्ति और सेवा का संगम!!महावीर सनातन सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की कलश यात्रा में सेवा :-आज मह...
25/10/2025

!!भक्ति और सेवा का संगम!!

महावीर सनातन सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की कलश यात्रा में सेवा :-

आज महावीर सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के शुभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा भक्ति और जनसेवा का अनुपम उदाहरण बनी।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं कलश धारण कर सबसे आगे चल रही थीं, उत्साह और भक्तिभाव से यात्रा में शामिल हुए। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के साथ-साथ, समिति ने मानवता की सेवा का भी उत्कृष्ट परिचय दिया।
कलश यात्रा के पूरे मार्ग पर, महावीर सनातन सेवा समिति के स्वयंसेवकों द्वारा एक विशेष व्यवस्था की गई थी। तपती धूप में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए मिष्टान्न (मिठाई) और शीतल जल का वितरण किया गया। यह व्यवस्था न केवल श्रद्धालुओं को ऊर्जा प्रदान करने वाली थी, बल्कि समिति के सेवाभाव को भी दर्शाती है ।

Address

बसडिला बुजुर्ग, सलेमगढ़, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
Kasia
274409

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahaveer Sanatan Seva Samiti Kushinagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Mahaveer Sanatan Seva Samiti Kushinagar:

Share