24/08/2026
।। नमो राघवाय ।।
जयपुर की पावन धरती पर आयोजित हिंदू जन आक्रोश रैली में पूज्य युवराज आचार्य श्री रामचन्द्रदास जी महाराज की गरिमामयी मुख्य उपस्थिति रही।
यह आयोजन हिंदू समाज को जागृत, संगठित एवं अपने धर्म, संस्कृति और अधिकारों के प्रति सजग करने के संकल्प के साथ आयोजित हुआ। समाज में हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचार एवं अन्याय के विरुद्ध वैधानिक, शांतिपूर्ण और संगठित स्वर को सशक्त करना ही इस जागरण का उद्देश्य रहा।
यह आक्रोश किसी के प्रति द्वेष नहीं, बल्कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए जागृत चेतना का उद्घोष है।
अब हिंदू समाज जागेगा, संगठित होगा और अन्याय के विरुद्ध संवैधानिक मार्ग से दृढ़ता के साथ खड़ा होगा।
🚩 धर्मो रक्षति रक्षितः
जय श्रीराम।