Shastri K R Bhatt श्री दुर्गा ज्योतिष केन्द्र

  • Home
  • India
  • Karnal
  • Shastri K R Bhatt श्री दुर्गा ज्योतिष केन्द्र

Shastri K R Bhatt श्री दुर्गा ज्योतिष केन्द्र All types of Astrological remedies with easy and simple steps. All type Poojan as Marriage, Mahamritunjay J*p, Any type Hawan Poojan, By Vaidic Worship.

*30 जनवरी 2025 से हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि प्रारंभ*===========================गुप्त नवरात्रि माघ मास शुक्ल पक्ष से 30 ज...
21/01/2025

*30 जनवरी 2025 से हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि प्रारंभ*

===========================
गुप्त नवरात्रि माघ मास शुक्ल पक्ष से 30 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 तक रहेंगे

गुप्त नवरात्र के दौरान कई साधक महाविद्या के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं।

गुप्त नवरात्रि पर्व में माँ दुर्गा जी के दस महाविद्या के सरूप में आराधना की जाती है, समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए माँ की गुप्त रूप से साधना होती है, बर्ष में 2 गुप्त नवरात्रि आती है जिनमे साधक तंत्रिक पूजन से भी माँ भगवती की आराधना करके प्रशन्न करते है, अनेक प्रकार की तांत्रिक साधनाये भी की जाति है, इस विषय मे अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे.....
कुछ वैदिक अनुष्ठान से यह कार्य भी लाभदायक रहते हैं जैसे.........

*पति प्राप्ति के लिये मन्त्र-*
कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि !
नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:!!

यह मंत्र दुर्गा सप्तशती का संपुटित पाठ किसी योग्य ब्राहमण से करवाऐ माता से प्रार्थना करें हे माँ मै आपकी शरण में आ गयी मुझे शीघ्र अति शीघ्र सौभाग्य की प्राप्ति हो और मेरी मनोकामना शीघ्र पुरी हो माँ भगवती कि कृपा से अवश्य सफलता प्राप्त होगी।

*पत्नी प्राप्ति के मंत्र*
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।
तारिणींदुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम.!!

माँ दुर्गा सप्तशती का संपुटित पाठ किसी योग्य ब्राह्मण से करवाऐ आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी होगी.!!

*शत्रु पर विजय ओर शांति प्राप्ति के लिए*
सर्वाबाधा प्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि।
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्दैरिविनाशनम्.!!

*बाधा मुक्ति एवं धन-पुत्रादि प्राप्ति के लिएः*
सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन-धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यों मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय..!!
*दुर्गा ज्योतिष केंद्र (संस्थान रजि)*
*आचार्य खुशीराम शास्त्री*
9991444432https://royglobalwebbussiness.in/KhushiRam/

Shree Durga Jyotish Kendra is your trusted destination for insightful astrological guidance and remedies. With years of experience in Vedic astrology, we specialize in horoscope reading, Kundli matching, and solutions for various life challenges, including career, health, relationships, and financia...

https://g.co/kgs/vjNB8WR: जय शीतला माता..तो इस कारण मां शीतला को लगाया जाता है बासी भोजन का भोग -हिंदू पंचाग के अनुसार ह...
29/03/2024

https://g.co/kgs/vjNB8WR
: जय शीतला माता..तो इस कारण मां शीतला को लगाया जाता है बासी भोजन का भोग -
हिंदू पंचाग के अनुसार होली और रंग पचंमी के बाद शीतला सप्तमी और अष्टमी आता है। जिसमें महिलाएं मां शीतला का व्रत, पूजा-पाठ करती है। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन शीतला अष्टमी का व्रत पड़ता है। जो कि इस बार शीतला अष्टमी 2 अप्रैल सोमवार को है।

चाणक्य नीति: अगर मानेगे ये बातें, तो सफलता चूमेंगी आपके कदम
जानिए आखिर पूजा में क्यों माना जाता है 'केला' शुभ, दिलाएं गुरु दोष से मुक्ति
इस दिन मां शीतला को गर्म और ताजा खाना का भोग न लगाकर ठंडा और बासी खाना का भोग लगाते है। यह व्रत एक दिन पहले यानी कि सप्तमी के दिन यानी की 1 अप्रैल की रात 9बजकर 9 मिनट से शुरु हो जाएगी। जानिए आखिर क्यों शीतला मां को बासी खाना से भोग लगाया है।

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार किसी गांव में लोग शीतला माता की पूजा-अर्चना कर रहे थे। तब उन्होंने गरिष्ठ भोजन माता को प्रसाद के रूप में चढ़ा दिया। शीतलता का प्रतीक मां शीतला का मुंह इससे जल गया और वे नाराज हो गईं। उन्होंने कोपदृष्टि से संपूर्ण गांव में आग लगा दी। केवल एक बुढ़िया का घर सुरक्षित रहा।

गांव वालों ने बुढ़िया के पास जाकर इसका कारण पूछा। तो उसने बताया कि वह रात को ही भोजन बनाकर रख ली थी। उसने मां को भोग के रूप में उस ठंडा-बासी भोजन को खिलाया। इससे मां ने प्रसन्न होकर उसके घर को जलने से बचा लिया।

उसकी बात सुनकर गांव वालों ने मां से क्षमा मांगी और रंगपंचमी के बाद आने वाली सप्तमी के दिन उन्हें बासी भोजन खिलाकर मां का पूजन किया। उसी दिन से कहीं सप्तमी तो कहीं अष्टमी को माता शीतला का पूजन व बासी भोजन का अर्पण किया जाता है।
दुर्गा ज्योतिष केंद्र
9991444432
शीतला अष्टमी की शुभकामना
माता शीतला सबकी रक्षा करे

5.0 ★ · Astrologer

8 मार्च 2024 को शुक्रवार महाशिवरात्रि का व्रत सर्व कल्याणकारी व्रत रखने से अश्वमेघ यज्ञ के तुल्य फल की प्राप्ति होता है ...
07/03/2024

8 मार्च 2024 को शुक्रवार महाशिवरात्रि का व्रत सर्व कल्याणकारी व्रत रखने से अश्वमेघ यज्ञ के तुल्य फल की प्राप्ति होता है इस दिन काले तिलों सहित स्नान कर व्रत पालन कर रात्रि में भगवान शिव शंकर की विधिवत पूजा करनी चाहिए पूजा के समय शिव कथा शिव सहस्त्रनाम तथा शिव स्त्रोत का पाठ करना चाहिए महामृत्युंजय जाप आदि करना चाहिए

20/01/2024

शिवार्चन पूजन का तीसरा दिन शर्मा परिवार (बरनाला) पंजाब

19/01/2024

पंचदिवसीय यज्ञ बरनाला

20/12/2023
31/10/2023

★दुर्गा ज्योतिष केन्द्र★
★☆★★★★★★
★समस्त नारी शक्ति को नमन एवं करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ।★
*मनुष्य सदैव आपका ऋणी रहेगा ।*
*आपने - जन्म दिया, शिक्षा दी प्रथम गुरु हैं आप ।*
*कभी - माँ बनकर - जन्म,,,, कभी - बहन बनकर - राखी,,,, तो कभी - सुहागन बन के - लंबी आयु की कामना,,,, तो पुत्री बन के - गौरवान्वित करवाया ।*
*हम या समाज - आपका यह ऋण - कभी उतार नही पाएंगे ।*
*हे_नारीशक्ति_सहस्रों_नमन*
*यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:*

07/06/2023
28/03/2023

चंडीपाठ में कवच, अर्गला ,कीलक और कुंजिका स्तोत्र से हवन नहीं करना चाहिए सप्रमाण प्रस्तुति~

यो मूर्ख: कवचं हुत्वा प्रतिवाचं नरेश्वरः ।
स्वदेह - पतनं तस्य नरकं च प्रपद्यते ।।
अन्धकश्चैव महादैत्यो दुर्गाहोम-परायणः ।
कवचाहुति - प्रभावेण महेशेन निपातितः ।।

कवच में पाहि, अवतु, रक्ष रक्ष, रक्षतु, पातु आदि शब्दों का प्रयोग हुआ रहता है।
सप्तशती के चतुर्थ अध्याय के 4 मंत्र से इसी कारण होम नहीं होता है।
#सिद्ध #कुंजिका स्तोत्र का होम न करने की आज्ञा स्वयं महादेव नें दी है
इसका प्रथम कारण है की ,
कुंजिका देवी सिद्धियों की एकमात्र कुंजी है ।
ओर कुंजी का रक्षण किया जाता है आहूत नहीं किया जा सकता ।

यदि यदि कुंजी का ही लोप हो जाएगा तो सिद्धी के द्वार का खुलना असम्भव हो जाएगा ।
दूसरा कारण यह की
सप्तशती में आता है की याचना स्तोत्र , कवच एवं कवच मन्त्रों की आहुति नहीं की जाती अन्यथा विनाश ही होता है ।
|| अथ प्रमाण ||

#कवचं #वार्गलाचैव , #कीलकोकुंजिकास्तथा ।
#स्वप्नेकुर्वन्नहोमं #च , #जुहुयात्सर्वत्रनष्ट्यते: ।।

भगवान शिव भैरव स्वरूप में स्थित होकर कहते हैं !
कवच , अर्गला , कीलक , तथा कुंजिका का होम स्वप्न में भी न करें
स्वप्न मात्र में भी होम करने से सर्वत्र नाश की संभावनाएँ प्रकट हो जाती है ।

#बुद्धिनाषोहुजेत् #देवि, #अर्गलाऽनर्गलोभवेत् ।
#सिद्धीर्नाषगत: #होता, #विद्यां #च #विस्मृतोर्भभवेत् ।।

अर्गला के होमकर्म से सिद्धीयों का नाश हो जाता है । तथा होता की समस्त विद्याएँ विस्मृत हो जाती है , अर्गला अनर्गल सिद्ध हो जाती है ।

#कीलितोजायतेमन्त्र: , #होमे #वा #कीलकस्तथा ।
#ममकण्ठसमंयस्य: , #कीलकोत्कीलकं #हि #च ।।

कीलक के होमकर्म से होता के समस्त मन्त्र सदा सर्वदा के लिए कीलित हो जाते हैं ।
इसे मेरा उत्किलित कण्ठ ही जानें जो जो कीलक का कारक है ।
#धनधान्ययुतंभद्रे , #पुत्र: #प्राण: #विनष्यते: ।
#रोगशोकोर्व्रिते: #कृत्वा,कवचंहोमकर्मण: ।।
कवच के होम से धन,धान्य, पुत्र तथा प्राण का विनाश निश्चित है एवं वह होता रोग तथा शोकों से घिर जाता है ।

स्वप्ने वा हुज्यते देवि ,* *कुंजिकायं च कुंजिकां ।

षड्मासे च भवेन्मृत्यु , सत्यं सत्यं न संशय: ।
होमे च कुंजिकायास्तु ,* *सकुटुम्बंविनाश्यती: ।

कुंजिका के होमकर्म के प्रभाव से होता की छः मास में मृत्यु निश्चित जानें तथा होता का सकूटुंब विनाश हो जाता है यह सत्य है परम सत्य है इसमें कोई संशय नहीं करना चाहिए ।

■यस्यं च दोषमात्रेण ,प्रसन्नार्मृत्युदेवता: ।
कुंजिकाहोममात्रेण ,रावण:प्रलयंगत: ।।

इसी के दोष से मृत्युदेवता अत्यंत प्रसन्न होकर होता का सकूटुंब भक्षण करते हैं ।

कुंजिका के होममात्र के प्रभाव से ही रावण का सम्पूर्ण विनाश सम्भव हुआ ।

■भैरवयामले भैरवभैरवी संवादे ।।
चतुर्विंश प्रभागे होमप्रकरणे ।।

■मातृका:बीजसंयुक्ता: ,प्राणाप्राणविबोधिनी ।
प्राणदा:कुंजिका:मायां ,सर्वप्राण:प्रभाविनी ।।

कुंजिका में बीज मातृकाएँ उपस्थित हैं ।
प्राण को देविप्राण का बोधप्रदान करती हैं ।
यह प्राणज्ञान प्रदान करने वाली महामाया कुंजिका प्राण को प्रभावित करने वाली हैं ।
।। शक्तियामले शक्तिहोमप्रकरणे ।।
साभार🙏

Address

Karnal
132001

Opening Hours

Monday 4pm - 9pm
Tuesday 4pm - 9pm
Wednesday 4pm - 9pm
Thursday 4pm - 9pm
Friday 4pm - 9pm
Saturday 4pm - 9pm
Sunday 4pm - 9pm

Telephone

9991444432

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shastri K R Bhatt श्री दुर्गा ज्योतिष केन्द्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shastri K R Bhatt श्री दुर्गा ज्योतिष केन्द्र:

Share