29/05/2026
✨🌙 करहल में बड़े ही जोश-ओ-ख़रोश, खुशी और अकीदत के साथ ईद-उल-अज़हा का मुबारक त्योहार मनाया गया।
करहल ईदगाह के प्रांगण में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अमन-ओ-सुकून के माहौल में अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की और मोहब्बत, भाईचारे व आपसी सौहार्द का पैग़ाम दिया। 🤝❤️
करहल नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम साहब ने तमाम क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद पेश करते हुए अमन, तरक्की, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। 🤲🌙