25/01/2023
*प्यारे आत्मन,प्रणाम*
आज के दिन सृष्टि में मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था । विशेषकर छात्र, कला, संगीत आदि क्षेत्र से जुड़े लोग आज के दिन विद्या-वाणी-कला की सद्गुणी शक्ति को प्राप्त करने के लिए देवी को मनाते हैं। इस दिन ज्ञान की देवी को पीले रंग की चीजों का भोग लगाया जाता है। इतना ही नहीं इस दिन पीले रंग के कपड़े भी पहने जाते हैं।
पंचमी आरंभ: 25 जनवरी 2023, दोपहर 12:34 से
पंचमी समाप्त- 26 जनवरी 2023, सुबह 10:28 तक
उदयातिथि के अनुसार, बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 को मान्य होगी
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 26 जनवरी 2023, सुबह 07:12 से दोपहर 12:34 तक।
स्मरण शक्ति प्राप्त करने के लिए वसंत पंचमी से शुरू करके प्रतिदिन याज्ञवल्क्य द्वारा रचित भगवती सरस्वती की स्तुति करनी चाहिए।
सरस्वती जी का वैदिक अष्टाक्षर मूल मंत्र जिसे भगवान शिव ने कणादमुनि तथा गौतम को, श्रीनारायण ने वाल्मीकि को, ब्रह्मा जी ने भृगु को, भृगुमुनि ने शुक्राचार्य को, कश्यप ने बृहस्पति को दिया था जिसको सिद्ध करने से मनुष्य बृहस्पति के समान हो जाता है ।
*“श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा*
ब्रह्मवैवर्त पुराण तथा देवीभागवत पुराण के अनुसार जो मानव माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन संयमपूर्वक उत्तम भक्ति के साथ षोडशोपचार से भगवती सरस्वती की अर्चना करता है, वह वैकुण्ठ धाम में स्थान पाता है। माघ शुक्ल पंचमी विद्यारम्भ की मुख्य तिथि है।
उपाय -- लिवर संबंधी समस्या है तो वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के चावल बनाकर, सबसे पहले देवी मां को भोग लगाएं और उसके बाद स्वयं पीले चावल खाएं। ऐसा करने से आपका लिवर बेहतर रहेगा।
।। राधे राधे ।। *देवी राधिके की वाणी से –(1) श्रीमद् भागवत कथा*
दिनांक– 11 से 17 फरवरी 2023
लाइव प्रसारण–देवी राधिके जी यूट्यूब चैनल पर
*स्थान- बाबा लोकेश्वर नाथ,सेवा ग्राम कॉलोनी ,दादा नगर कानपुर* *(2) दिनांक–22 से 30 मार्च,2023 संग्रामपुर, मुंगेर, बिहार* *(3) दिनांक–26 अप्रैल से 2 मई, 2023, विलासपुर, हिमाचल प्रदेश*
आप सब सादर आमंत्रित हैं। *श्री राधे*। कथावाचिका देवी राधिके जी
(श्रीधाम वृन्दावन से कृपापत्र)के मुखारविंद से अपने गांव तथा शहर में श्रीमद् भागवत कथा,
श्री शिव महापुराण कथा,
श्री राम कथा, स्पाइन मेडिटेशन शिविर आदि करवाने हेतु इन नंबरों में संपर्क करें* –9936701164, 9795122511 *।।श्री राधे*।
परम पूज्या देवी राधिके जी के पावन सानिध्य में *श्री साईं शक्ति–धाम नरवल–कानपुर में वृद्धजनों की प्रेमपूर्ण सेवा हेतु *किशोरी कृपा वृद्धाश्रम* का निर्माण किया जा रहा है और कुछ ही समय के बाद राधारानी की कृपा और आप सब के सहयोग से वृंदावन में भी *किशोरी कृपा वृद्धाश्रम* शुरू करने का संकल्प है। वर्तमान परिवेश में विश्वव्यापी शिक्षा व रोजगार के कारण व्यस्ततम जीवनशैली के चलते मन में खूब सेवाभाव होते हुए भी हम अपने माता–पिता की सेवा नहीं कर पाते, जिस कारण हमारे बुजुर्ग जीवन के अन्तिम पड़ाव पर अपने को अकेला व लाचार महसूस करते हैं। वृद्धजनों की इसी पीड़ा को देखते हुए देवी जी का मन व्यथित हुआ l इसलिए वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लेते हुए *नरवल–कानपुर और श्री धाम वृंदावन* में *किशोरी कृपा वृद्धाश्रम* संचालित करने का निर्णय लिया, जिसमें नरवल–कानपुर में *किशोरी कृपा वृद्धाश्रम* के नाम से निर्माणाधीन है और 20–वृद्धों के रहने हेतु पूर्ण सुसज्जित दो बड़े हालों का निर्माण भी हो चुका है, इसके लिए अभी 10–बेड भी बन रहे है। एक बेड निर्माण की सेवा–Rs.9000 है। अभी वाटर सप्लाई, गद्दे, कम्बल, तकिया, बेड–शीट, छोटी अलमारियां और परमानेंट लाइट के लिए सोलर सिस्टम की व्यवस्था होनी है।.
*पिछले 12 वर्षों से अनवरत चली आ रही श्री साईं शक्ति धाम की सेवाएं* -
1 - सभी भक्तो , संतों को भंडारा–प्रसादी का वितरण ।
2 - सम्पूर्ण नेत्र चिकित्सा एवं गरीबों और वृद्धों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और चश्मा।
3– सभी शारीरिक और मानसिक रोगों की स्पाइन योगा, स्पाइन प्राणायाम और स्पाइन मेडिटेशन के साथ होम्योपैथी,आयुर्वेदिक और नेचुरोपैथी चिकित्सा ।
4–गौसेवा और गौ संरक्षण सेवा हेतु *गौशाला संचालित*।
5–सभी भक्तों को शुद्ध देशी घी
से निर्मित बाबा का बूंदी–प्रसाद।
। *आप अपना यशदान बाबा के इस बैंक A/C में जमा करें* Sri Sai Shakti Dham Seva Samiti, *Bank Name*–Bank of India Narwal Kanpur, *A/C No*–696210210000080, *IFS code*–BKID0006962, *Paytm No*–9936701164
*सेवा में हमारे साथ सहयोगी बनने के लिए आजीवन सदस्यता के लिए संपर्क करें-9795122511*