श्री सिद्धनाथ मंदिर, जाजमऊ, कानपुर - द्वितीय काशी

  • Home
  • India
  • Kanpur
  • श्री सिद्धनाथ मंदिर, जाजमऊ, कानपुर - द्वितीय काशी

श्री सिद्धनाथ मंदिर, जाजमऊ, कानपुर - द्वितीय काशी 49.1K followers . 5 following

ये फोटो किसी दक्षिण भारत के मंदिर की नहीं बल्कि  #कानपुर बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी माता मंदिर के पीछे एक प्रांगण में स्...
22/08/2023

ये फोटो किसी दक्षिण भारत के मंदिर की नहीं बल्कि #कानपुर बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी माता मंदिर के पीछे एक प्रांगण में स्थित है।

सैकड़ों वर्ष पुराना भोले बाबा का यह मंदिर भारतीय शिल्प का एक अनमोल उदाहरण है जो कि आम जनमानस और सरकारों की अनदेखी के कारण नष्ट होने की कगार पर है। अवसर प्राप्त होने पर इस मंदिर के दर्शन कर भारतीय वास्तु शिल्प को करीब से देखिए। आप सभी से अनुरोध है इसे सोशल मीडिया पर वायरल करें। हमारे छोटे से प्रयास से हमारी सैकड़ों वर्ष पुरानी संस्कृति की अनमोल धरोहर बच सकती है।

श्रीहनुमान चालीसा◆◆◆◆◆◆◆◆◆श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुर सुधारि.बरनउँ रघबर बिमल जसु जो दायकु फ़ल चारि. बुद्धिहीन तनु...
16/11/2022

श्रीहनुमान चालीसा
◆◆◆◆◆◆◆◆◆

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुर सुधारि.
बरनउँ रघबर बिमल जसु जो दायकु फ़ल चारि.

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार.
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस विकार.


चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुँ लोक उजागर.
राम दूत अतुलित बल धामा, अंजनी-पुत्र पवन सुत नामा.

महाबीर बिक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी.
कंचन बरन बिराज सुबेसा, कानन कुंडक कुंचित केसा.

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै, काँधे मूँज जनेऊ साजै.
संकर सुमन केसरीनंदन, तेज प्रताप महा जग बंदन.

बिद्यावान गुनी अति चातुर, राम काज करिबे को आतुर.
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया, राम लखन सीता मन बसिया.

सूक्ष्म रुप धरि सियहिं दिखावा, बिकट रुप धरि लंक जरावा.
भीम रुप धरि असुर सँहारे, रामचन्द्र के काज सँवारे.

लाय सजीवन लखन जियाये, श्री रघुबीर हराषि उर लाये.
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई, तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई.

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं, अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं.
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा, नारद सारद सहित अहीसा.

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते, कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते.
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा, राम मिलाय राज पद दीन्हा.

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना, लंकेस्वर भए सब जग जाना.
जुग सहस्त्र जोजन पर भानू , लील्यो ताहि मधुर फ़ल जानू.

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं, जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं.
दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते.

राम दुआरे तुम रखवारे, होत न आज्ञा बिनु पैसरे.
सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रच्छक काहू को डर ना.

आपन तेज सम्हारो आपै, तीनों लोक हाँक ते काँपै.
भूत पिचास निकट नहिं आवै, महाबीर जब नाम सुनावै.

नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा.
संकट से हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै.

सब पर राम तपस्वी राजा, तिन के काज सकल तुम साजा.
और मनोरथ जो कोई लावै, सोइ अमित जीवन फ़ल पावै.

चारों जुग प्रताप तुम्हारा, हे प्रसिद्ध जगत उजियारा.
साधु संत के तुम रखवारे, ससुर निकंदन राम दुलारे.

अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता.
राम रसायन तुम्हरे पासा, सदा रहो रघुपति के पासा.

तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम जनम के दुख बिसरावे.
अंत काल रघुबर पुर जाई, जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई.

और देवता चित्त न धरई, हनुमत से सब सुख करई.
संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमंत बलबीरा.

जै जै जै हनुमान गोसाई, कृपा करहु गुरु देव की नाई.
जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदि महा सुख होई.

जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होय सिद्धि साखी गौरीसा.
तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजै नाथ ह्र्दय महँ डेरा.


दोहा
पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रुप
राम लखन सीता सहित, ह्रदय बसहु सुर भूप

सनातन संस्कृति सेवा समिति का app आ गया है ।  सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य ID कार्...
16/08/2022

सनातन संस्कृति सेवा समिति का app आ गया है । सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य ID कार्ड प्राप्त करे - Powered by Kutumb App

जय जय शिव शम्भु
19/07/2022

जय जय शिव शम्भु

20/06/2022

दिव्य श्री अमरनाथ दर्शन 2022

जय शिव शम्भु
08/06/2022

जय शिव शम्भु

दुनिया के सात आश्चर्यों की लिस्ट बनाने वालों को शर्मिंदा करने के लिए यह शिव मंदिर अकेले ही पर्याप्त है। भारत में इस मंदि...
11/05/2022

दुनिया के सात आश्चर्यों की लिस्ट बनाने वालों को शर्मिंदा करने के लिए यह शिव मंदिर अकेले ही पर्याप्त है।

भारत में इस मंदिर को देखकर वैज्ञानिक भी अचंभित है। यह मंदिर भारत का गौरव और दुनिया के लिये अजूबा है।
यह मंदिर कर्नाटक राज्य में अरब सागर के किनारे बहुत ही सुन्दर एवं शांत स्थान पर बना हुआ है। यह मंदिर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची भगवान शिव की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर का गोपुरम विश्व में सब से ऊँचा गोपुरम माना जाता है। यह 249 फीट ऊँचा है.

ऐसे मंदिरों का वर्णन किताबों में नहीं है,इसलिये इनका खूब प्रचार कीजिये।

(मुरुदेश्वर मंदिर कर्नाटक)🙏🌹

28/02/2022

Address

Jajmau
Kanpur
208010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री सिद्धनाथ मंदिर, जाजमऊ, कानपुर - द्वितीय काशी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category