22/06/2024
🚩आवश्यक सुचना 🚩
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी धाम कानपुर उ.प्र
आप सभी पनकी वाले बाबा के अतिप्रिय अन्नय भक्त हैं और ये देवालय भी आप सभी भक्तों का ही है, और आप सब के सहयोग से ही ये सारी व्यवस्थाये सम्पन्न होती है आप सभी भक्तों से निवेदन है भ्रामक बातों में ना आयें कुछ दुष्ट प्रवृत्ति एवं दूषित भावना भावना रखने वाले लोग अपनी राजनीति चमकाने एवं समस्त सनातन धर्मियों के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रहें है,कृप्या एसे लोगो को बडावा ना दें ।
● मंदिर प्रबन्धन द्वारा भक्तों के प्रति समर्पित सुविधाएं।
1-) मंदिर प्रांगण में भक्तों के साथ होने वाली गिराकटी, चोरी, धक्का मुक्की, अराजक्ता रोकने के लिए सूरछा व्यवस्था दी गयी। जिस्से भक्तो को राहत मिली।
2-) मंदिर में आने वाले असहाय एवं चलने में असमर्थ भक्तों के लिए नि:शुल्क विलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई ।
3-) इतने गर्म तापमान में आने वाले सभी प्रिय भक्तों के लिए ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
4-) मंदिर में आने वाले भक्तों के उपचार हेतु आयुर्वेद चिकित्सालय सिसमें मात्र-1₹ के पर्चे में डा• देखते हैं एवं नि: शुल्क दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई जिस्से सैकड़ो लोग लाभान्वित होते हैं।
5-) हमारी आने वाली पीढी को संस्कृत का एवं हमारे वेदों का ज्ञान हो जिस्से हमारा सनातन धर्म आगे बढे इसके लिए मंदिर द्वारा नि: शुल्क वेद पाठशाला की सुविधा की गई ।
6-) मंदिर द्वारा गौशाला की व्यवस्था की गई जिसमें सैकडों गौवंश पल रहे हैं।
7-) मंदिर द्वारा हर साल असहाय, वृद्ध, एवं हर जाति समाज के लोगों की आंखो का फेको विधि द्वारा नि:शुल्क आपरेशन एवं भोजन,दवा, चसमा इत्यादी की नि:शुल्क सुविधा की जाती है जिस्से सैकड़ो मरीज लाभान्वित होते है।
हिन्दू सनातन धर्म को जागरूक करने एवं समाज में सनातन धर्म को विकसित करने के लिए श्रीमदभागवत कथा, श्रीराम कथा , पंचकुड्डी महायज्ञ, विशाल भण्डारे जिसमें साधु-संत एवं सैकड़ो हनुमान भक्त महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।
मंदिर द्वारा हर साल धार्मिक दिव्य अनुष्ठान कराये जाते हैं।
9-) पनकी वाले बाबा की प्रतिष्ठा एवं ख्याति को विश्व में पहुचाने के लक्ष्य से होने वाले कुम्भ में पनकी दरबार की ओर से नि: शुल्क कैम्प की व्यवस्था की जाती है जिस्से अपने छेत्र, नगर एवं प्रदेश के लोगों के रहने एवं महाप्रसाद भोजन की सुनिश्चित व्यवस्था की जाती है जिसमें लाखों-लाख सन्त महात्मा एवं आम जनमानस के लिए विशाल भण्डारे की व्यवस्था मंदिर द्वारा की जाती है ।
10-) मंदिर प्रांगण में काउंटर के सामने एक सुझाव पेटी की व्यवस्था की गई है जिसमें आप सभी भक्त अपना सुझाव आवशय दें। जो हर सप्ताह मंदिर प्रबन्धन द्वारा देखा जायेगा और आपका सुझाव मंदिर में आने वाले भक्तो एवं समाज के हित में होगा तो उस सुझाव को अमल में लाया जायेगा।
11-) और जो दुष्ट प्रवृत्ति एवं दूषित भावना रखने वाले लोग VIP दर्शन के नाम से मंदिर प्रबन्धन को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
यह व्यवस्था भक्तों के ही सुझाव से ही प्रारम्भ की गई है और ये सिर्फ मंदिर की भीड को कन्ट्रोल करने एवं असहाय, वृद्ध लोगों के दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है और इन लोगों के लिए यह व्यवस्था पूर्णतया नि:शुल्क है । सिर्फ उन भक्तों से 200 का शुल्क लिया जाता है जो की हस्ठ पुष्ट स्वस्थ हैं और फिर भी बाबा के दरबार में लाइन से दर्शन नही करना चाहते है।
नोट:- मंदिर प्रबन्धन कीसी भी भक्त से ये नही कहता है की आपको बाबा के दर्शन तभी मिलेंगे जब आप शुल्क देंगे ।
12-) मंदिर प्रांगण में 24X7 बिजली की एवं जनरेटर की सुविधा मंदिर प्रबन्धन द्वारा की गई।
13-) मंदिर के छत से पानी का रिसाव होता था जिसका कार्य प्रगति पर है जल्द ही पूर्ण होगा ।
● मंदिर में भक्तों की सुविधा हेतु आने वाले बदलाव ।
1-) मंदिर प्रांगण को आप सभी भक्तों के सहयोग से धुंआ मुक्त बनाना है।
2-) मंदिर के अंदर के प्रांगण को वातानुकूलित बनाना है ।
3-) मंदिर साफ-सफाई एवं भण्डारे में होने वाली गंदगी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी है ।
4-) मंदिर में पुन: रंगाई-पुताई साफ सफाई का कार्य कराया जाना है।
इत्यादि कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किए जायेंगे ।
निवेदन:-
आप सभी भक्तों से ये निवेदन है की आप मंदिर में लाइन से ही दर्शन प्राप्त करें। आप मंदिर प्रबन्धन को सहयोग करें जिस्से हम आपको बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कर सकें ।
धन्यवाद....
• मंदिर प्रबन्धन / सर्वराकार •
श्री श्री १०८ महामंडलेश्वर महन्त श्रीकृष्ण दास जी महाराज
श्री श्री१०८ महामण्डलेश्वर महन्त श्री जितेन्द्र दास जी महाराज
Panki Dham Kanpur
Panki Hanuman Mandir Panki Katra Kanpur Nagar महामंडलेश्वर महन्त बाबा कृष्ण दास जी महाराज