12/02/2019
सद्गुरु धाम बिठूर का वार्षिकोत्सव आरम्भ
भारतवर्ष के महान संत पूज्य गुरुदेव भगवान आद्य जगदाचार्य स्वामी नारदानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा संस्थापित व प्रकाण्ड मनीषी, संत शिरोमणी पूज्य गुरुदेव डॉ० शौनक ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा संरक्षित सदगुरु धाम, बिठूर का 34वां स्थापना दिवस समारोह (वार्षिक महोत्सव)
का शुभारंभ आज ध्वजारोहण के साथ हुआ।
यह समारोह दिनांक 12 फरवरी 2019 से 19 फरवरी 2019 तक मनाया जायेगा। जिसमें श्रीमद्भागवत कथा, श्री सात्विक विष्णु महायज्ञ, सुंदरकांड पाठ, संत-महात्माओं के प्रवचन, सत्संग, कीर्तन, कवि सम्मेलन, महिला सम्मेलन व अन्य बौद्धिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।
ध्वज पूजन के पश्चात ध्वजारोहण करते हुए पं रमाकांत मिश्र (पूर्व अध्यक्ष- बार कौंसिल उ०प्र०) ने अपने उद्बोधन मे कहा कि सद्गुरु धाम की स्थापना स्वामी जी ने मानव कल्याण के उद्देश्य की पूर्ति के लिये किया है। साधू-संतो का संग करने व उनके प्रवचनों को सुनने से पुण्य प्राप्त होता है।
श्री गेंदालाल जी तथा श्री भारत सिंह जी ने भी गुरुदेव भगवान के महिमा का वर्णन किया। संचालन संस्था के महामंत्री श्री रामकुमार त्रिपाठी जी ने किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी मे कलशयात्रा निकाला गया जो श्री ब्रह्मावर्त घाट तक बैंड बाजा के साथ धूम धाम से निकला जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भी चढ़ बढ़ कर भाग लिया।
तत्पश्चात श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास श्री संदीप जी महाराज के द्वारा किया गया। प्रथम दिवस की कथा मे उन्होंने भागवत जी के महिमा का वर्णन किया।
आश्रम व्यवस्थापक श्री सवलिया राय जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विशेष व्यवस्था की है। आश्रम प्रबंधक अशोक जोशी जी ने अथक परिश्रम द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन व कथा श्रवण के उत्तम प्रबंध किये है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री बद्रीनाथ धाम के वरिष्ठ पुरोहित पं० अशोक तिवारी जी महाराज, स्वामी अनुरागानंद जी महाराज, महंत ज्ञानानंद ब्रह्मचारी, आशुतोष जोशी, महादेव बाबा, शैल अवस्थी, राजेश चंद्र जोशी, तपेश्वरी मिश्रा, उर्मिला मिश्रा आदि उपस्थित रहे।