बाबा गौरीशंकर मंदिर

बाबा गौरीशंकर मंदिर सिद्धपीठ देवाधिदेव बाबा गौरीशंकर

ॐ गौरीशंकराय नमः

कन्नौज भारत में उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख मुख्यालय एवं नगरपालिका है। इस शहर का नाम संस्कृत के कान्यकुब्ज शब्द से बना है। कन्नौज एक प्राचीन नगर है, जो कभी हिन्दू साम्राज्य की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रहा था। माना जाता है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से इसी स्थान के रहने वाले हैं। सम्राट हर्षवर्धन के शासन काल में कन्नौज अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया था। वर्तमान कन्नौज श

हर अपने 'इत्र' व्यवसाय के अलावा तंबाकू के व्यापार के लिए भी मशहूर है। यहाँ मुख्य रूप से कन्नौजी बोली, कनउजी भाषा के रूप में इस्तेमाल की जाती है।



इतिहास
उत्तर प्रदेश राज्य का कन्नौज शहर आधुनिक कानपुर शहर के पश्चिमोत्तर में गंगा नदी के किनारे स्थित है। यह शहर कानपुर से सड़क व रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। रामायण में भी कन्नौज का उल्लेख मिलता है। इतिहासकार टॉलमी ने ईसा के काल में कन्नौज को 'कनोगिज़ा' लिखा है। पाँचवीं शताब्दी में यह गुप्त साम्राज्य का एक प्रमुख नगर था। छठी शताब्दी में श्वेत हूणों के आक्रमण से यह काफ़ी विनष्ट हो गया था। चीनी यात्री युवानच्वांग ने, जो हर्षवर्धन के समय भारत आया था, इस नगर का उल्लेख किया है।

गुप्त साम्राज्य के विघटन के बाद मौखरि वंश के शासकों ने स्वयं को यहाँ स्थापित किया और कन्नौज को पांचवीं-छठी शताब्दी में राजधानी बनाकर महत्त्वपूर्ण बना दिया। इतिहास में प्रसिद्ध सम्राट हर्षवर्धन के शासन काल के दौरान भी यह महत्त्वपूर्ण शहर माना जाता था, जिन्होंने शताब्दी के पूर्वार्द्ध में उत्तर भारत पर शासन किया था। यह ब्राह्मणवादी और बौद्ध संस्थाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ। कन्नौज पर अधिकार के लिए उत्तर भारत के गुर्जर-प्रतिहार शासकों और पूर्वी भारत के पाल राजाओं के बीच लगातार संघर्ष होता रहा।

15/02/2026

🌷 महाशिवरात्रि की मंगल बधाई ☘️

॥ गौरीशंकर स्तुति ॥हे गौरीशंकर त्रिपुरारी,करो कृपा नाथ हमारे।जटा में गंगा, शीश चंद्रमा,भक्तों के तुम हो सहारे॥नागभूषण, ड...
13/02/2026

॥ गौरीशंकर स्तुति ॥

हे गौरीशंकर त्रिपुरारी,
करो कृपा नाथ हमारे।
जटा में गंगा, शीश चंद्रमा,
भक्तों के तुम हो सहारे॥

नागभूषण, डमरूधारी,
त्रिनेत्रधारी दीन हितकारी।
गौरा संग विराजो शंकर,
हरो संकट भारी॥

ॐ नमः शिवाय का जप प्यारा,
जीवन हो उजियारा सारा।
भस्म रमाए, करुणा बरसाए,
भवसागर से करो किनारा॥

भोलेनाथ दयालु दाता,
तुम बिन कौन हमारा त्राता।
शरण पड़े हम चरण तुम्हारे,
रखना लाज हमारी नाथा॥

हर हर महादेव ॥

01/12/2025

सत्य सनातन धर्म की विजय पताका चहुओर प्रसारित हो 🌝📿⛳️🏹🌞

नमो धीश्वरं कान्यकुब्जे ईशानम् नमो वाम कर्णे नमः शक्तिपीठम् नमो शंकरं गौरी गणपति समेतम नमः सुन्दरं गौरीशंकर नमामि
26/07/2025

नमो धीश्वरं कान्यकुब्जे ईशानम्
नमो वाम कर्णे नमः शक्तिपीठम्
नमो शंकरं गौरी गणपति समेतम
नमः सुन्दरं गौरीशंकर नमामि

23/03/2025

🌼भज बगलम्बा भजभजले🌼
🌼जय जगदम्बा जय अम्बे🌼
🌼जय पीताम्बरा जय माई🌼
🌼जय काली माँ जय माई🌼

📿डम डम डम डम ⌛️🌙बम बम बम बम 🔱
26/05/2024

📿डम डम डम डम ⌛️
🌙बम बम बम बम 🔱

11/03/2024

स्वामी मोहे ना बिसारियो, चाहे लाख लोग मिल जायें |
हम सम तुमको बहुत हैं, तुम सम हमको नांहीं ||

सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव का महाशिवरात्रि रात्रिकालीन चार प्रहर रुद्राभिषेक श्रंगार दृश्य ☘️⚘️
10/03/2024

सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव का महाशिवरात्रि रात्रिकालीन चार प्रहर रुद्राभिषेक श्रंगार दृश्य ☘️⚘️

04/03/2023

पार्वतीपतिहरहरशम्भू पाहिपाहिदातारहरे

30/11/2022

19. अवधूत अवतार

भगवान शिव ने इंद्र देव के अहंकार को कुचलने के लिए अवधूत रूप धारण किया था।

Address

Kannauj
209725

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बाबा गौरीशंकर मंदिर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to बाबा गौरीशंकर मंदिर:

Share

Category