13/04/2026
*निराशा में आशा बाबा भौडी सिद्ध ( सिद्ध - पीठ)*
*संतान सुख आशीर्वाद-महाप्रसाद वितरण बाबा भौडी सिद्ध में रविवार ,17 मई को*
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की सुआं पंचायत में स्थित *"सिद्ध - पीठ" बाबा भौडी सिद्ध गुफा मंदिर असंख्य लोगों की आस्था का केंद्र है।*
हिमाचली तथा पंजाबी हिन्दू अराध्य बाबा बालक नाथ जी ने यहां गांव भौडी की त्रिहद घाटी की प्राकृतिक गुफा में हजारों वर्ष पूर्व इलाका जन - कल्याण हेतू स्वयं स्थान ग्रहण किया है तथा *"पिंडी रूप" में विराजमान हैं*।यहां इन्हें बाबा भौडी सिद्ध जी के नाम से जाना जाता है।
यूं तो पूरा वर्ष इस "सिद्ध -पीठ" में दूर-दूर से श्रद्धालु तथा नव-दंपति ,मन्नत मांगने ,पूरा होने पर तथा संतान सुख प्राप्ति आशीर्वाद के लिये आते रहते हैं।समय-समय पर जन कल्याण के लिये बहु उपयोगी दिशा -निर्देश भी बाबा भौडी सिद्ध जी किन्ही खास भक्तों ,पुजारियों या पज्यालों के माध्यम से देते हैं। *प्रतिवर्ष बड़े महीने (ज्येष्ठ मास) के पहले रविवार को श्री बाबा भौडी सिद्ध गुफा मंदिर में पुजारी द्वारा बाबा भौडी सिद्ध आशीर्वाद रूपी फल ऐसे दंपतियों (पति-पत्नी) को वितरित किया जाता है,जो बिना किसी ठोस कारण संतान सुख से वंचित होते हैं तथा निश्चय ही उन औरतों को संतान सुख की प्राप्ति होती है।यह दिन उन लोगों के जीवन सुधार में भी आशा की एक किरण है जिनके बच्चे किसी गंभीर बिमारी,परेशानी या नशे आदि के चंगुल में फसे हैं।* फलीभूत होते अनेकों प्रमाणों के कारण श्रद्धालु प्रतिवर्ष इस दिन के इंतजार में रहते हैं। *इस वर्ष यह दिन 17 मई,2026 को है*। *सभी सर्व-जन कल्याण में भागीदार बने तथा प्रत्येक जरूरत बंद को जानकारी दें*।जानकारी सर्व-जनहित में सपना राणा सह-अध्यक्ष बाबा भौडी सिद्ध विकास सभा,भौडी द्वारा दी गई।