21/01/2026
#विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा #कांगड़ा द्वारा आज ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट रजोल में विवेकानंद जयंती कार्यक्रम मनाया गया जिसमें श्रीमती शिल्पी बेक्टा एडीएम कांगड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही एडीएम कांगड़ा ने विवेकानंद जी की जीवनी पढ़ने एवं उनके विचारों को अपने जीवन में लाने का संदेश दिया वही उपस्थित अतिथि वरुण रतन सिंह जी ने आज के समय में एई तथा अन्य तकनीकी विधाओं का समझदारी से प्रयोग करने का संदेश दिया ।विवेकानंद केंद्र की तरफ से सह प्रांत प्रमुख निखिल यादव जी ने स्वामी जी की संदेशों को पढ़ने तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसार करने का संदेश दिया इस उपलक्ष पर सामान्य ज्ञान जागरूकता परीक्षा 2025 मैं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया । अभ्यर्थियों में कक्षा 9 की श्रेणी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजालग मंडी से अर्णव ठाकुर पुत्र शमशेर ठाकुर द्वारा प्रथम स्थान तथा रेनवो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के रंजीत कुमार पुत्र मोहन कुमार द्वारा द्वितीय व सुजल जम्वाल पुत्री सुभाष कुमार द्वारा तृतीया स्थान, कक्षा 10 की श्रेणी में GAV पब्लिक स्कूल कांगड़ा से अनायशा पुत्री विनय कुमार को प्रथम स्थान न्यू ईयर स्कूल छतरी से संयम पुत्र कमल नयन को दूसरा व रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां से अन्विता जेटली पुत्री नरेंद्र मोहन जेटली को तीसरा स्थान , कक्षा 11 की श्रेणी में GAV पब्लिक स्कूल कांगड़ा से मुस्कान पुत्री सोहन को प्रथम स्थान व प्रेरिका शर्मा पुत्री रमाकांत को दूसरा स्थान रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां से सत्यम कारू पुत्र संजय कुमार को तीसरा स्थान कक्षा 12 की श्रेणी में न्यू एरा स्कूल छतरी से रितेश राणा पुत्र कुलवंत सिंह को प्रथम स्थान व मनस्वी भारद्वाज पुत्री सुनील कुमार को दूसरा स्थान GAV पब्लिक स्कूल कांगड़ा के नंदन पुत्र अनिल कुमार को तृतीय स्थान हेतु सम्मानित किया गया इसके साथ यंग इंडिया नो दाय सेल्फ प्रोग्राम में प्रथम आने वाले संचिता विद्यार्थी शरण कॉलेज घूरकड़ी को भी सम्मानित किया गया तथा अपेक्स इंस्टीट्यूट मटौर के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया