19/07/2026
🚩आभार संदेश 🚩
हिन्दू जन सेवा समिति के 12 वें स्थापना दिवस महोत्सव में दुर्गागंज स्थित रोशन लॉन में पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने वाले सभी माननीय मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार भाइयों, सम्मानित पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं, सहयोगकर्ताओं एवं समस्त सनातन बंधुओं का मैं, प्रज्वल गुप्ता (अध्यक्ष, हिन्दू जन सेवा समिति), हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
विपरीत मौसम और वर्षा के बावजूद आपका स्नेह, विश्वास एवं उत्साह इस बात का प्रमाण है कि समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति हमारी सामूहिक निष्ठा अटूट है। आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस महोत्सव को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार समिति का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करते रहेंगे, जिससे हम समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म की सेवा के अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ता एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ा सकें।
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद एवं कोटि-कोटि आभार।
प्रज्ज्वल गुप्ता अध्यक्षहिन्दू जन सेवा समिति🚩 "सेवा ही संगठन की पहचान, सनातन ही हमारा स्वाभिमान।" 🚩