11/12/2024
श्री राम नाम लेने मात्र से ही जीवन तर जाता है ये शब्द श्री राम कथा वाचक श्री नारायण दुबे जी प्रयागराज ने श्री राम कथा करते हुए कहे आज शिव शक्ति धाम मंदिर ढांड रोड़ सनसिटी में कथा का पहला दिन कथा में दुबे जी ने लोगों को सत्संग का माहात्म्य बताया आज की कथा में मुख्य अतिथि श्री रोहन कुमार मित्तल जी रहे आचार्य pt प्रेम शंकर जी ने लोगों से आहवान करते हुए कहा कि श्री राम कथा मंदिर में 18 तारिख तक 3 से 6 सायं तक लगातार रहेगी जिसमें आकर लोगों को अपना जीवन धन्य करना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि कथा में बैठने मात्र से ही पापों का विनाश होता है इस अवसर पर गोपाल कृष्ण भट्ट अधिवक्ता, जयकृष्ण जी, अशोक गुप्ता, सचिन गुप्ता, अजय गर्ग, महावीर कैंदल, राजेश शर्मा आए